विहिप की सामाजिक समरसता संत यात्रा का नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश, साधु-संतों के सानिध्य में हिंदू समाज को एकता और समरसता का दिया संदेश...
Updated : March 15, 2026 04:27 AM
मुकेश राठौर रामपुरा
आयोजन
रामपुरा :- विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा 13 मार्च से 16 मार्च तक निकाली जा रही सामाजिक समरसता संत यात्रा शनिवार देर शाम नीमच जिले के रामपुरा पहुंची, जहां नगरवासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद (VHP) की इस सामाजिक समरसता संत यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज में एकता, सद्भाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करना है। यात्रा नगर के बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रेगर समाज मांगलिक भवन पहुंची, जहां समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस दौरान साधु-संतों का विशेष सानिध्य भी प्राप्त हुआ। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और जाति-पाति व ऊंच-नीच जैसी सामाजिक कुरीतियों से मुक्त करने का संदेश देना है। यात्रा का मुख्य संदेश “एक संगत, एक पंगत” बताया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के इस कार्यक्रम में पधारे संतों ने हिंदू धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का लक्ष्य भेदभाव मुक्त और समरसता युक्त भारत का निर्माण करना है। इसके लिए सभी हिंदुओं को एकजुट होकर समाज में समानता और भाईचारे का भाव बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उपस्थित हिंदू धर्मावलंबियों ने यात्रा रथ में स्थापित भगवान श्रीराम दरबार की श्रद्धा-भक्ति से पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद का वितरण भी किया गया।
और खबरे
कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....
March 15, 2026 12:15 PM
जौहर श्रद्धांजलि समारोह में श्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगनाओं को दी श्रद्धांजलि, चित्तौड़ दुर्ग भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक - मुख्यमंत्री श्री योगी....
March 15, 2026 12:04 PM
झंझारवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की फ्रूट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान...
March 15, 2026 11:47 AM
श्री गौधाम बालाजी मंदिर पर भव्यता से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय...
March 15, 2026 11:20 AM
प्रशासन ने की चारा भूसा के निर्यात पर कार्रवाई राजस्थान ले जाते ट्रैक्टर ट्राली जप्त...
March 15, 2026 11:15 AM
एसएमएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में विकसित राजस्थान सप्ताह पर गूंजा विकास का स्वर….
March 15, 2026 11:12 AM
सेवानिवृत्त आईपीएस आर.सी. पंवार 18 मार्च को रतलाम में पुलिस अधिकारियों को देंगे अपराध अनुसंधान का विशेष प्रशिक्षण...
March 15, 2026 11:10 AM
कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा-संगीता कांकरिया, महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी ने नीमच में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक...
March 15, 2026 11:06 AM
विहिप की सामाजिक समरसता संत यात्रा का नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश, साधु-संतों के सानिध्य में हिंदू समाज को एकता और समरसता का दिया संदेश...
March 15, 2026 04:27 AM
वन नेशन, वन हेल्पलाइन पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मजबूत हुआ महिला-बाल सुरक्षा तंत्र...
March 15, 2026 01:55 AM
घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा..
March 15, 2026 01:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 15, 2026 01:50 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 15, 2026 01:47 AM
डीकेन में आज गूंजेगा सामाजिक समरसता का मंत्र, समरस समाज से ही राष्ट्र का उत्थान....
March 15, 2026 12:32 AM
नीमच जिले के बघाना क्षेत्र दादी धाम में रंग-रंगीला फाग महोत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु...
March 14, 2026 04:54 PM
मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..
March 14, 2026 04:51 PM
पेड़ पौधों की सुरक्षा प्राणी जगत की सुरक्षा, स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान....
March 14, 2026 04:42 PM
वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल...
March 14, 2026 04:12 PM
पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...
March 14, 2026 04:05 PM