FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..

  Updated : March 14, 2026 04:51 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  कृषि

नीमच  :- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निकाली जा रही मालवा जन आक्रोश यात्रा का जत्था 9 मार्च को इंदौर से रवाना होकर 13 मार्च की शाम नीमच पहुंचा। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “लेबर कोड नहीं चलेगा”, “बिजली और बीज बिल वापस लो”, “जल-जंगल-जमीन से आदिवासियों की बेदखली बंद करो” और “भारत-अमेरिका डील रद्द करो” जैसे नारों के साथ 24 मार्च को दिल्ली चलो का आह्वान किया।जत्था नीमच पहुंचने पर गांधी वाटिका में सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम के वरिष्ठ राज्य कमेटी सदस्य कैलाश लिंबोदिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन के अधिकार कमजोर हो रहे हैं और बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा को कमजोर करने और श्रम कानूनों को बदलने से मजदूर वर्ग प्रभावित हो रहा है।किशोर जवेरिया ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों, मजदूरों, छात्रों और युवाओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा और 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में शामिल होना चाहिए।जनवादी नौजवान सभा के कृपाल सिंह ने प्रदेश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव पर चिंता जताई। वहीं कॉमरेड निरंजन गुप्ता ‘राही’ ने बिजली बिल, बीज बिल और लेबर कोड को कॉर्पोरेट हितों से जुड़ा बताते हुए इसका विरोध किया। युवा साथी अरुण चंदेल ने मजदूरों के कार्य घंटे और अस्थायी रोजगार की समस्याओं को उठाया।सभा के बाद जत्था नयागांव पहुंचा, जहां सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) के बंद कारखाने के श्रमिकों से मुलाकात की गई और गांधी चौक पर सभा आयोजित कर सीसीआई नयागांव को पुनः शुरू करने की मांग उठाई गई।कार्यक्रम में वीणा देवी, मोतीलाल, नरेंद्र सिंह, दीपेश चंदेल, गुणवंत राठौर, मुकेश नागदा, पंकज नागदा, प्रियंका कविश्वर, उमाकांत सोलंकी, रमेश शर्मा, गोविंद जाट, रघुनंदन माली, राजेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..

March 14, 2026 04:51 PM

पेड़ पौधों की सुरक्षा प्राणी जगत की सुरक्षा, स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान....

March 14, 2026 04:42 PM

वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल...

March 14, 2026 04:12 PM

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...

March 14, 2026 04:05 PM

राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, झरनेश्वर महादेव परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान….

March 14, 2026 04:00 PM

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा आस्था का मार्ग, चीताखेड़ा में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा....

March 14, 2026 03:14 PM

मनासा विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न, साढ़े ग्यारह हजार असाक्षरों ने दी परीक्षा....

March 14, 2026 02:44 PM

गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजय टॉकीज चौराहे पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, नाले की गैस से प्रतीकात्मक चाय बनाकर किया विरोध, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, गैस की कमी नहीं तो तो सिलेंडर की बुकिंग बंद क्यो - तरुण बाहेती...

March 14, 2026 02:36 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार..

March 14, 2026 02:33 PM

स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 14, 2026 02:32 PM

भक्ति पांडाल बना कैलाश पर्वतधाम, धूमधाम से मनाया गणपति विवाह उत्सव...

March 14, 2026 02:29 PM

एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्राप-आउट रोकने घर-घर पहुंचेंगे शिक्षक....

March 14, 2026 02:26 PM

गणगौर की झेल में दिखा उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..

March 14, 2026 02:24 PM

नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….

March 14, 2026 02:22 PM

जीरन में भाजपा के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आगाज, कार्यकर्ताओं ने सीखी संगठन की रीति-नीति....

March 14, 2026 02:20 PM

स्वर्गीय मनीष सोनी (चप्पू) की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर हिन्दू धर्मशाला, छोटीसादड़ी में विशाल रक्तदान शिविर...

March 14, 2026 02:14 PM

वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की बड़ी सफलता...

March 14, 2026 01:26 PM

ऑटोमोबाइल दुकान मे हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार..

March 14, 2026 01:22 PM

जावरा शहर पुलिस को वाहन चोरी के मामले में मिली बडी सफलता, चोरी गई मारुति ईको कार व इलेक्ट्रांनिक सामान बरामद...

March 14, 2026 01:13 PM