FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

​नीमच जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएगी कांग्रेस..

  Updated : April 30, 2026 05:52 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के अनुपालन में आज जिला कांग्रेस कार्यालय नीमच में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, राजीव देवड़ा एवं हिमांशु जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनके मार्गदर्शन में संगठन की आगामी कार्ययोजना और आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्धारित एजेंडे पर गहन मंथन किया गया और यह संकल्प लिया गया कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जिले के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचकर भाजपा सरकार की नाकामियों का पर्दाफाश करेगा। कांग्रेस विशेष रूप से भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों और जनविरोधी निर्णयों को जनता के बीच ले जाने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई ताकि आम जनता को सरकार की विफलताओं से अवगत कराया जा सके ​बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर नई नियुक्तियों पर भी गंभीर चर्चा की गई और आगामी समय में सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने पर सहमति बनी। इसी क्रम में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट समन्वय समिति के सम्मुख प्रस्तुत की। इन रिपोर्टों के आधार पर आगामी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद चोपड़ा, प्रदेश सचिव सत्यनारायण पाटीदार,वरिष्ठ नेता समंदर पटेल, मधु बंसल, मंगेश संघई ने अपने विचार साझा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने के सुझाव दिए। जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी और जनता के हक की लड़ाई को गांव-गांव तक ले जाएगी। ​समन्वय समिति की मुख्य बैठक के समापन के पश्चात तीनों विधानसभा प्रभारियों—चंद्रशेखर शर्मा, राजीव देवड़ा एवं हिमांशु जोशी—ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ पृथक-पृथक चर्चा की। इस व्यक्तिगत संवाद के दौरान स्थानीय समस्याओं, बूथ स्तर के प्रबंधन और आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर सूक्ष्म रणनीति तैयार की गई। बैठक में जिला समन्वय समिति के सभी सदस्यगण, ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में प्रदेश नेतृत्व के एजेंडे को सफल बनाने और भाजपा सरकार के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नपा ने अंबेडकर रोड पर सड़क तक फैला अतिक्रमण हटाया, कुर्सियां जप्त की, जुर्माना वसूला, प्राइवेट बस स्टैंड पर नाले किनारे रखी घूमटिया हटाई गई...

May 18, 2026 02:44 PM

एसपी राजेश व्यास ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बांटे बेल्ट, कहा- स्पोर्ट्स कोटे से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां...

May 18, 2026 02:22 PM

जिला प्रशासन नीमच ने दिया ईंधन बचत का संदेश, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक ही बस से रात्रि चौपाल के लिए रवाना....

May 18, 2026 01:37 PM

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश…..

May 18, 2026 01:10 PM

शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की सख्ती, आयुक्त का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण, 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई प्रारम्भ

May 18, 2026 12:27 PM

जनजाति गरिमा उत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले का जिला स्तरीय शुभारंभ, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जनजातीय क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से करें कार्य....

May 18, 2026 12:24 PM

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश...

May 18, 2026 12:21 PM

राजस्‍व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्‍यम से की विभागीय समीक्षा..

May 18, 2026 11:45 AM

पॉक्सो एक्ट के तहत सहायक व्यक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यौन उत्पीड़न पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन...

May 18, 2026 11:35 AM

जिले में जनगणना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, स्व गणना में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, जिला जनगणना अधिकारी, पेयजल समस्या होने पर तत्काल जल स्रोतों का करें अधिग्रहण...

May 18, 2026 11:02 AM

ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...

May 18, 2026 10:52 AM

रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....

May 18, 2026 10:31 AM

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...

May 18, 2026 10:10 AM

सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्‍व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्‍तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

May 18, 2026 09:56 AM

जल निगम जिले के शेष सभी स्‍कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

May 18, 2026 09:51 AM

जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....

May 18, 2026 09:49 AM

सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...

May 18, 2026 09:16 AM

गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....

May 18, 2026 09:05 AM

पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पंप पर माला पहनकर की नारेबाजी....

May 18, 2026 08:37 AM