FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण सभी केंद्रों पर तत्काल बढ़ेंगे तोल कांटे और हम्माल, जीरन मंडी में लहसुन किसानों की समस्याएं सुनीं, कृषि वैज्ञानिकों से दिलाया जाएगा समाधान...

  Updated : April 30, 2026 10:55 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को "किसान की सुविधा सर्वोपरि" के संकल्प के साथ जिले के गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उपार्जन केंद्रों पर किसानों से सीधा संवाद: कलेक्टर ने हरखियाखाल चौराहे के समीप वेदान्ता वेयर हाउस स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र चल्दू एवं कृषि उपज मण्डी जीरन में स्थापित दो केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ खड़े किसानों से चर्चा कर गेहूं तोल में लगने वाले समय, छाया-पेयजल, बारदाना, हम्मालों की उपलब्धता एवं भुगतान व्यवस्था की बारीकी से जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वयं उपार्जित गेहूं की गुणवत्ता भी परखी। किसानों के हित में बड़े निर्देश: सुविधा में तत्काल वृद्धि: सभी उपार्जन केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटों और हम्मालों की संख्या तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए। त्वरित भुगतान: भुगतान में आ रही समस्याओं का वेयर हाउस व खाद्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश।
सुचारू परिवहन: उपार्जित गेहूं के भण्डारण एवं परिवहन की त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। लहसुन किसानों से मंडी में सीधा संवाद: कलेक्टर श्री चंद्रा जीरन मण्डी के लहसुन शेड पहुंचे और राजस्थान से आए किसान श्री बजेराम सहित अन्य लहसुन उत्पादकों से चर्चा कर उपज की गुणवत्ता व भाव जाने। किसानों द्वारा लहसुन की क्वालिटी खराब होने की समस्या बताने पर कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से समस्या का समाधान कराया जाएगा तथा रोग निवारण हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मण्डी सचिव को लहसुन उत्पादक किसानों की संगोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी: डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन, सुश्री श्रुति भयड़िया, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री राजू डाबर, जि.के.स.बैंक के श्री आर.पी.नागदा, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन.दिवाकर, मण्डी सचिव श्री उमेश बसेड़िया, जीरन मण्डी प्रभारी श्री अनिल सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच में 3 मई को NEET परीक्षा, कलेक्टर ने परखी तैयारियां, पुख्ता इंतजामों के दिए निर्देश दो केंद्रों पर होगी परीक्षा, महिला-पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पृथक प्रवेश व फ्रिस्किंग, सीसीटीवी-बायोमेट्रिक निगरानी के साथ होगी परीक्षा...

April 30, 2026 11:06 AM

सभी प्रगणक एक मई से जनगणना का सही एच.एल.ओ. एप्‍प डाउनलोड कर एंट्री प्रारंभ करें, जनगणना संचालक ने वी.सी.में चार्ज अधिकारियों को दिए निर्देश, एक मई से प्रारंभ होने वाले जनगणना चरण की तैयारियों की समीक्षा की....

April 30, 2026 11:05 AM

राशन में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, दो उचित मूल्य दुकानों पर 3.80 लाख से अधिक का जुर्माना, घसुण्डी जागीर में 3.50 लाख एवं घसुण्डी बामनी दुकान पर 29 हजार रुपये का अर्थदण्ड....

April 30, 2026 11:01 AM

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण सभी केंद्रों पर तत्काल बढ़ेंगे तोल कांटे और हम्माल, जीरन मंडी में लहसुन किसानों की समस्याएं सुनीं, कृषि वैज्ञानिकों से दिलाया जाएगा समाधान...

April 30, 2026 10:55 AM

दो पीडित परिवार को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत....

April 30, 2026 10:53 AM

बेटियों के सशक्तिकरण हेतु भारत विकास परिषद् शाखा नीमच द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं खेलकूद शिविर 8 मई से....

April 30, 2026 10:28 AM

जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट....

April 30, 2026 10:24 AM

ब्राह्मणी नदी के किनारे मुनिश्री ने किया केशलोच....

April 30, 2026 08:02 AM

पीड़ित मानवता की सेवा के संकल्प के साथ जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था का भव्य शुभारंभ....

April 30, 2026 08:01 AM

श्री मनोहर पोरवाल रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त, श्री गोविंद काकाणी और श्री प्रवीण सोनी बने उपाध्यक्ष...

April 30, 2026 04:29 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 30, 2026 04:24 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 30, 2026 03:27 AM

भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 14 मजदूरों की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल...

April 29, 2026 05:15 PM

गढ़ रणथभंवर की मंगल ज्योत में उमड़े श्रद्धालु भक्त..

April 29, 2026 04:20 PM

दिगंबर जैन संत का मंगल प्रवेश 1 मई को नीमच में होगा, संत भवन का लोकार्पण समारोह भी आयोजित होगा..

April 29, 2026 04:19 PM

यातायात विभाग की हेलमेट नहीं पहनने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 15 दिवसीय अभियान में दोपहिया चालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त

April 29, 2026 04:13 PM

प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 33.45 लाख पेंशन हितग्राहियों के खातों में 200 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर....

April 29, 2026 04:03 PM

स्‍कूलों में दाखिले से कोई भी बच्‍चा शेष ना रहे, ड्रापआउट प्रतिशत शुन्‍य रहे- मुख्‍य सचिव मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी. के माध्‍यम से जिलो को दिए आवश्‍यक निर्देश

April 29, 2026 04:01 PM

विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य सुधार की पहल कलेक्टर की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य निगरानी समिति की बैठक संपन्न, स्‍कूलों, कॉलेजों में योग-खेलकूद, का आयोजन एवं हेल्पलाइन प्रचार के निर्देश...

April 29, 2026 03:59 PM