FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य सुधार की पहल कलेक्टर की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य निगरानी समिति की बैठक संपन्न, स्‍कूलों, कॉलेजों में योग-खेलकूद, का आयोजन एवं हेल्पलाइन प्रचार के निर्देश...

  Updated : April 29, 2026 03:59 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- विद्यार्थियों में आत्महत्या एवं निराशा की प्रवृत्ति की रोकथाम तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के निराकरण हेतु मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में जिला मानसिक स्वास्थ्य निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, जिला महिला बाल विकास अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एम.मांगरिया, सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, लीड कॉलेज प्राचार्य श्री प्रशांत मिश्रा, मानसिक रोग परामर्शदाता श्री गिरिराज सिंह चौहान, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति वधवा एवं प्राध्यापक, मानसिक रोग विभाग मेडिकल कॉलेज नीमच उपस्थित थे। लीड कालेज के प्राचार्य श्री प्रशांत मिश्रा ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि इस बैठक में उपस्थितजनों द्वारा महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए गए है। नियमित परामर्श: विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य पर निरंतर परामर्श देने हेतु नियमित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए।।शारीरिक गतिविधियां: विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित योग, व्यायाम, खेलकूद व गतिविधियों का आयोजन किया जाए।
शिक्षक पालक योजना: सभी संस्थाओं में शिक्षक पालक योजना लागू की जाए। हेल्पलाइन का प्रचार: Govt. Mental Hospital हेल्पलाइन 18005990019, Tele MANAS 18008914416/14416, UMANG 1800115246 को सभी संस्थाओं में प्रदर्शित किया जाए। अन्य सुझाव: परिसरों के आसपास नशे की रोकथाम, अकादमिक सुधारों के द्वारा परीक्षा का तनाव कम करना, कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा रोजगार संबंधी परामर्श, विद्यार्थी एवं पालकों के बीच संवादहीनता को कम करना, विद्यार्थियों में मोबाइल का अनावश्यक उपयोग कम करना एवं मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एप का प्रचार-प्रसार कर आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थियों को स्क्रीनिंग हेतु प्रेरित करने के सुझाव भी प्राप्‍त हुए है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम, खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने विद्यार्थियों को भारतीय परंपरा एवं संस्कृति से जोड़ने का सुझाव दिया। जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने तथा विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक वातावरण निर्मित करने की अपील की है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कुकडेश्वर सब्जी मंडी मामले में नगर परिषद को हाई कोर्ट से 3 माह की अतिरिक्त मोहलत...

May 01, 2026 04:45 AM

विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं वर्ष 2025-26 में 204 सूचनाकर्ताओं को मिला 5.05 लाख का रिवॉर्ड, बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी गुप्त....

May 01, 2026 04:41 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 01, 2026 04:37 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 01, 2026 04:33 AM

​नीमच जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएगी कांग्रेस..

April 30, 2026 05:52 PM

राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नीमच जिले ने 16 मेडल जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, 4 गोल्ड, 4 रजत व8 कांस्य पदक जीते...

April 30, 2026 05:50 PM

भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा दो जल मंदिरों का शुभारंभ...

April 30, 2026 05:48 PM

मिट्टी की सेहत सुधरेगी, तो बढ़ेगा उत्पादन, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दिया संतुलित खाद का मंत्र….

April 30, 2026 05:47 PM

अर्न्तराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सम्पन्न

April 30, 2026 05:46 PM

नपा के नए वाहनों का हुआ लोकार्पण, विधायक व नपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा कर जनता को समर्पित किए 8 वाहन

April 30, 2026 05:44 PM

नीमच में भारी वाहनों की नो एंट्री, 15 मई तक रहेगा प्रतिबंध सुबह 9 से रात 10 बजे तक, शहर के प्रमुख मार्गों पर लागू आदेश...

April 30, 2026 05:39 PM

जिला स्तरीय रोजगार मेले में 240 युवाओं में से 130 का हुआ प्राथमिक चयन...

April 30, 2026 11:43 AM

नीमच में 3 मई को NEET परीक्षा, कलेक्टर ने परखी तैयारियां, पुख्ता इंतजामों के दिए निर्देश दो केंद्रों पर होगी परीक्षा, महिला-पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पृथक प्रवेश व फ्रिस्किंग, सीसीटीवी-बायोमेट्रिक निगरानी के साथ होगी परीक्षा...

April 30, 2026 11:06 AM

सभी प्रगणक एक मई से जनगणना का सही एच.एल.ओ. एप्‍प डाउनलोड कर एंट्री प्रारंभ करें, जनगणना संचालक ने वी.सी.में चार्ज अधिकारियों को दिए निर्देश, एक मई से प्रारंभ होने वाले जनगणना चरण की तैयारियों की समीक्षा की....

April 30, 2026 11:05 AM

राशन में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, दो उचित मूल्य दुकानों पर 3.80 लाख से अधिक का जुर्माना, घसुण्डी जागीर में 3.50 लाख एवं घसुण्डी बामनी दुकान पर 29 हजार रुपये का अर्थदण्ड....

April 30, 2026 11:01 AM

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण सभी केंद्रों पर तत्काल बढ़ेंगे तोल कांटे और हम्माल, जीरन मंडी में लहसुन किसानों की समस्याएं सुनीं, कृषि वैज्ञानिकों से दिलाया जाएगा समाधान...

April 30, 2026 10:55 AM

दो पीडित परिवार को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत....

April 30, 2026 10:53 AM

बेटियों के सशक्तिकरण हेतु भारत विकास परिषद् शाखा नीमच द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं खेलकूद शिविर 8 मई से....

April 30, 2026 10:28 AM

जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट....

April 30, 2026 10:24 AM