FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

स्‍कूलों में दाखिले से कोई भी बच्‍चा शेष ना रहे, ड्रापआउट प्रतिशत शुन्‍य रहे- मुख्‍य सचिव मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी. के माध्‍यम से जिलो को दिए आवश्‍यक निर्देश

  Updated : April 29, 2026 04:01 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- म.प्र.के मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन ने बुधवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से सभी सम्‍भागायुक्‍त एवं जिलो के कलेक्‍टर्स से चर्चा कर, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, महिला एवं बाल विकास, वन, आदिम जाति कल्‍याण, लोक स्‍वा.या.विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्‍य योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा की। मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी.में विद्यार्थियों के स्‍कूलों में नामांकन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए, कि शतप्रतिशत शाला जाने योग्‍य विद्यार्थियों का स्‍कूलों में प्रवेश सुनिश्चित करें। कोई भी विद्यार्थी ड्राप आउट ना रहे। आंगनवाडी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष तक के सभी बच्‍चों की जानकारी एप्‍प पर अपलोड की जाए। सुनिश्चित किया जाए, कि उसे 6 वर्ष तक के बच्‍चे या तो आंगनवाडी में दर्ज होकर केंद्र पर आए या किसी शाला में दर्ज हो। उल्‍लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा में मुख्‍य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी असाक्षरों को साक्षर बनाने पर विशेष ध्‍यान दे। उन्‍होने ग्राम पंचायतों में नये राजस्‍व स्‍त्रोत सृजित करने पर जोर देते हुए कहा, कि सभी नल जल योजनाएं सुचारू रूप से संचालित हो और आमजनों को पर्याप्‍त पेयजल का वितरण सुनिश्चित किया जाए मातृ एवं शिशु कल्‍याण की समीक्षा करते हुए मुख्‍य सचिव ने कहा, कि सभी स्‍वास्‍थ्‍य योजनाओं, कार्यक्रमों को ग्राम स्‍तर पर प्रभावी क्रियान्‍वयन सुनिश्चित किए जाए। आम आदमी को स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं समय पर उपलब्‍ध हो। उन्‍होने कहा, कि सभी नवीन चिहिंत सेम एवं मेम एवं एस.यू.डब्‍ल्‍यू श्रेणी के बच्‍चों का मुख्‍यमंत्री बाल आरोग्‍य संवर्धन कार्यक्रम के तहत पंजीयन सुनिश्चित करवाए। उनका नियमित फालोअप भी करें। मुख्‍य सचिव ने वी.सी. में मुख्‍यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए, कि चयनित सभी ग्रामों में पांच वर्षीय विजन डाक्‍यूमेंट अनुसार दुग्‍ध उत्‍पादन बढ़ाने, नवीन दुग्‍ध समितियों के गठन, दुग्‍ध संग्रहण केंद्र की स्‍थापना के साथ ही कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, उद्यानिकी के माध्‍यम से इन ग्रामों में निवासरत ग्रामीणों की आमदनी बढ़ाने का विशेष प्रयास किया जाए। मुख्‍य सचिव ने वी.सी. में समर्थन मूल्‍य पर गेहूं उपार्जन कार्य की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा की। वी.सी.में बताया गया, कि उपार्जन के लिए स्‍लाट बुकिंग की तिथि 9 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है। वी.सी. में ज्ञान भारतम मिशन के तहत दुर्लभ, प्राचीन, पाण्‍डुलिपियों का सर्वेक्षण एवं संकलन कर पोर्टल पर अपलोड करवाने के निर्देश भी सभी जिलो को दिए गये। जनगणना मकान सूचीकरण कार्य को भी सर्वोच्‍च प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश सभी जिलों को दिए गए है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गढ़ रणथभंवर की मंगल ज्योत में उमड़े श्रद्धालु भक्त..

April 29, 2026 04:20 PM

दिगंबर जैन संत का मंगल प्रवेश 1 मई को नीमच में होगा, संत भवन का लोकार्पण समारोह भी आयोजित होगा..

April 29, 2026 04:19 PM

यातायात विभाग की हेलमेट नहीं पहनने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 15 दिवसीय अभियान में दोपहिया चालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त

April 29, 2026 04:13 PM

प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 33.45 लाख पेंशन हितग्राहियों के खातों में 200 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर....

April 29, 2026 04:03 PM

स्‍कूलों में दाखिले से कोई भी बच्‍चा शेष ना रहे, ड्रापआउट प्रतिशत शुन्‍य रहे- मुख्‍य सचिव मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी. के माध्‍यम से जिलो को दिए आवश्‍यक निर्देश

April 29, 2026 04:01 PM

विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य सुधार की पहल कलेक्टर की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य निगरानी समिति की बैठक संपन्न, स्‍कूलों, कॉलेजों में योग-खेलकूद, का आयोजन एवं हेल्पलाइन प्रचार के निर्देश...

April 29, 2026 03:59 PM

खुदरा उर्वरक विक्रेता सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का किया गया आयोजन..

April 29, 2026 03:57 PM

सीआरपीएफ के वीर बलिदानी को उनके शहादत दिवस पर नमन एवं मूर्ति का अनावरण...

April 29, 2026 03:55 PM

नपा के नए वाहनों का लोकार्पण कार्यक्रम कल, जनता को समर्पित किए जाएंगे 8 वाहन...

April 29, 2026 03:53 PM

इनरव्हील डायमंड ने दो विद्यालयों को दी हैप्पी स्कूल की सौगात, आयोजित हुए जागरूकता सेमिनार....

April 29, 2026 12:33 PM

रतलाम पुलिस का 15 दिन में धमाकेदार एक्शन, एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में 23 जांबाजों ने रचा रिकॉर्ड, चोरी-अपहरण से लेकर फरार अपराधियों तक सब पर कसा शिकंजा...

April 29, 2026 12:32 PM

अंतरराष्ट्रीय मंच की तैयारी, रिंकी सुखानी को संत समाज से मिला आर्थिक सहयोग....

April 29, 2026 11:18 AM

आई-20 कार में बनी स्कीम में छिपाकर करीब 10 किलोग्राम अफीम परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त....

April 29, 2026 11:17 AM

मंदसौर जनसुनवाई में युवक का अनोखा प्रदर्शन, संविधान हाथ में, गले में काली हांडी और शरीर पर झाड़ू बांधकर पहुंचा फरियादी....

April 29, 2026 11:15 AM

खनिज के अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, जावद व मनासा में बिना रायल्टी एवं अधिक मात्रा में खनिज परिवहन करते दो ट्रैक्टर जप्त, वाहन मालिकों पर कुल 42,013 रुपये का जुर्माना....

April 29, 2026 08:32 AM

खेतों में सोलर पंप से चमका किसानों का भविष्य, प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत नीमच जिले में240 सोलर पंप स्थापित, 1525 किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ...

April 29, 2026 08:30 AM

रामपुरा का गौरव, शहीद बद्री प्रसाद राय कुंवर को 26 साल बाद मिला सम्मान, शहीदी दिवस पर प्रतिमा का अनावरण....

April 29, 2026 08:23 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 29, 2026 02:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 29, 2026 02:49 AM