FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रतलाम पुलिस का 15 दिन में धमाकेदार एक्शन, एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में 23 जांबाजों ने रचा रिकॉर्ड, चोरी-अपहरण से लेकर फरार अपराधियों तक सब पर कसा शिकंजा...

  Updated : April 29, 2026 12:32 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

रतलाम :- पुलिस ने महज 15 दिनों (30 मार्च से 14 अप्रैल 2026) के भीतर जिस तरह अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक के बाद एक मामलों का खुलासा किया है, उसने जिले में कानून-व्यवस्था को नई मजबूती दी है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में जिले के 23 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए यह साबित कर दिया कि रतलाम पुलिस हर चुनौती का डटकर सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवधि में पुलिस ने चोरी, नकबजनी, अपहरण, पॉक्सो एक्ट, अवैध शराब, आर्म्स एक्ट और फरार अपराधियों के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बल्कि कई मामलों में मशरूका भी बरामद कर पीड़ितों को राहत पहुंचाई गई। रतलाम शहर में आरक्षक चंद्रसिंह माको ने जिलाबदर की कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई, वहीं सुनील राठौर ने रिकॉर्ड संधारण में उत्कृष्ट कार्य किया। हेमंत यादव ने भैंस चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस पीछे नहीं रही। नामली के आरक्षक माखन सिंह ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया, तो शिवगढ़ के मनीष खराड़ी ने गुम एवं अपहृत बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब किया। जावरा शहर में वसीम खान और सुरेंद्र सिंह ने प्रशासनिक व जनसुनवाई कार्यों में बेहतर समन्वय दिखाया। बालकृष्ण पाटीदार ने एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की, वहीं रवि पाटीदार ने न्यायालयीन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रिंगनोद में शोभाराम शर्मा ने आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए पिस्टल और कारतूस जब्त किए। सैलाना में फरार आरोपी भी पकड़े गए रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गाडरिया ने 5 साल से फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की, जिसमें आरक्षक बहादुर डांगी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सरवन के उपनिरीक्षक किशनलाल रजक ने पॉक्सो एक्ट में अपहृत बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं रामचंद्र जाटव ने मानवता का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। आलोट क्षेत्र में दीपक पाटीदार और अंकित काला ने चोरी का खुलासा कर मशरूका जब्त किया। प्रीतम लोहार ने 2 महीने से अपहृत बालक को कानपुर से सुरक्षित दस्तयाब किया। उपनिरीक्षक पंकज भंबोरिया ने मात्र 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा कर ₹2 लाख के जेवर बरामद किए, जबकि सुरेंद्र सिंह ने डीपी ऑयल चोरी में आरोपियों को पकड़ा। आरक्षक गोपाल अटोलिया ने यातायात प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। वहीं 181 पोर्टल और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित निराकरण में शिवजी यादव और माधुरी चौहान का योगदान भी सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा, रतलाम पुलिस का हर जवान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” इन 23 जांबाज पुलिसकर्मियों की मेहनत और समर्पण ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रतलाम पुलिस न सिर्फ अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा, सेवा और विश्वास को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जिले में यह कार्रवाई एक मजबूत संदेश देती है—अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रतलाम पुलिस का 15 दिन में धमाकेदार एक्शन, एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में 23 जांबाजों ने रचा रिकॉर्ड, चोरी-अपहरण से लेकर फरार अपराधियों तक सब पर कसा शिकंजा...

April 29, 2026 12:32 PM

अंतरराष्ट्रीय मंच की तैयारी, रिंकी सुखानी को संत समाज से मिला आर्थिक सहयोग....

April 29, 2026 11:18 AM

आई-20 कार में बनी स्कीम में छिपाकर करीब 10 किलोग्राम अफीम परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त....

April 29, 2026 11:17 AM

मंदसौर जनसुनवाई में युवक का अनोखा प्रदर्शन, संविधान हाथ में, गले में काली हांडी और शरीर पर झाड़ू बांधकर पहुंचा फरियादी....

April 29, 2026 11:15 AM

खनिज के अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, जावद व मनासा में बिना रायल्टी एवं अधिक मात्रा में खनिज परिवहन करते दो ट्रैक्टर जप्त, वाहन मालिकों पर कुल 42,013 रुपये का जुर्माना....

April 29, 2026 08:32 AM

खेतों में सोलर पंप से चमका किसानों का भविष्य, प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत नीमच जिले में240 सोलर पंप स्थापित, 1525 किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ...

April 29, 2026 08:30 AM

रामपुरा का गौरव, शहीद बद्री प्रसाद राय कुंवर को 26 साल बाद मिला सम्मान, शहीदी दिवस पर प्रतिमा का अनावरण....

April 29, 2026 08:23 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 29, 2026 02:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 29, 2026 02:49 AM

गो हत्या निषेध कानून की मांग को लेकर 21 हजार हस्ताक्षरों का ज्ञापन सौंपा, संतों की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब, गो सम्मान आव्हान अभियान, एसडीएम कार्यालय पर गूंजे भारत माता-गौ माता के जयकारे, देश की 5000 तहसीलों में एक साथ प्रदर्शन...

April 28, 2026 05:19 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 44,557 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…

April 28, 2026 01:53 PM

जनगणना 2027 की तैयारी, नीमच में 1 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर 30 मई तक प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किए आदेश....

April 28, 2026 01:07 PM

वन स्टॉप सेंटर बना संकट में सहारा, सांवरिया सेठ मंदिर के पास बदहवास मिली महिला पार्वती व 4 बच्चों को किया रेस्क्यू, महिला अस्पताल में भर्ती, बच्चे शिशु गृह पहुंचे....

April 28, 2026 01:04 PM

प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं और अटल पेंशन योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाए - श्री चंद्रा, 50 दिवस से अधिक की सीएम हेल्‍पलाईन प्राथमिकता से निराकृत करें- कलेक्‍टर, समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

April 28, 2026 12:51 PM

महानिरीक्षक पुलिस सुरक्षा जयपुर डॉ. विष्णुकांत ने किया प्रतापगढ़ पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

April 28, 2026 12:45 PM

कुचबंदिया गिहारा समाज ने निकाली मरी माता की रथयात्रा, दिल्ली मुंबई नासिक राजस्थान मध्य प्रदेश कई शहरों से आए समाजजन, कल महू रोड मंदिर पर श्रृंगार यज्ञ और पूजा प्रसादी का आयोजन....

April 28, 2026 12:41 PM

45 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार...

April 28, 2026 11:49 AM

डकैती के मामले में लम्बे समय से फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार...

April 28, 2026 11:44 AM

आर्म्स एक्ट मामले में 14 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार..

April 28, 2026 11:43 AM