महानिरीक्षक पुलिस सुरक्षा जयपुर डॉ. विष्णुकांत ने किया प्रतापगढ़ पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…
Updated : April 28, 2026 12:45 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
प्रशासनिक
प्रतापगढ़ :- आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को महानिरीक्षक पुलिस सुरक्षा जयपुर डॉ. विष्णुकांत द्वारा प्रतापगढ़ पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन पहुंचने पर सर्वप्रथम उन्हें सलामी दी गई। निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ आदित्य द्वारा करवाई गई। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक, आरआई एवं पुलिस जवानों द्वारा क्वार्टर गार्ड, टर्नआउट, शस्त्र संचालन और अन्य व्यवस्थाओं का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात महानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में जिले के समस्त वृत्ताधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध गोष्ठी ली गई। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, गंभीर अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महानिरीक्षक पुलिस ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा प्रतापगढ़ पुलिस की उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी देखी गई। अंत में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
और खबरे
जनगणना 2027 की तैयारी, नीमच में 1 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर 30 मई तक प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किए आदेश....
April 28, 2026 01:07 PM
वन स्टॉप सेंटर बना संकट में सहारा, सांवरिया सेठ मंदिर के पास बदहवास मिली महिला पार्वती व 4 बच्चों को किया रेस्क्यू, महिला अस्पताल में भर्ती, बच्चे शिशु गृह पहुंचे....
April 28, 2026 01:04 PM
प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं और अटल पेंशन योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाए - श्री चंद्रा, 50 दिवस से अधिक की सीएम हेल्पलाईन प्राथमिकता से निराकृत करें- कलेक्टर, समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
April 28, 2026 12:51 PM
महानिरीक्षक पुलिस सुरक्षा जयपुर डॉ. विष्णुकांत ने किया प्रतापगढ़ पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…
April 28, 2026 12:45 PM
कुचबंदिया गिहारा समाज ने निकाली मरी माता की रथयात्रा, दिल्ली मुंबई नासिक राजस्थान मध्य प्रदेश कई शहरों से आए समाजजन, कल महू रोड मंदिर पर श्रृंगार यज्ञ और पूजा प्रसादी का आयोजन....
April 28, 2026 12:41 PM
45 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार...
April 28, 2026 11:49 AM
डकैती के मामले में लम्बे समय से फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार...
April 28, 2026 11:44 AM
आर्म्स एक्ट मामले में 14 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार..
April 28, 2026 11:43 AM
होटल से अवैध अफीम बरामद, डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपी गिरफ्तार
April 28, 2026 11:42 AM
रतलाम पुलिस की पहल, वरिष्ठ नागरिक शिकायत निवारण शिविर में 17 शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही, 6 में एफआईआर के निर्देश.....
April 28, 2026 11:26 AM
जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर, एडीएम, सीईओ द्वारा सुनी गई 58 आवेदकों की समस्याएं...
April 28, 2026 10:53 AM
नीमच में 1 मई को मजदूर दिवस मनाएगी आम आदमी पार्टी, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से सहभागिता की अपील...
April 28, 2026 10:35 AM
शादी की खुशियों के बीच चोरी का खेल खत्म, सैलाना पुलिस का 24 घंटे में सर्जिकल स्ट्राइक 5 लाख का माल बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार.....
April 28, 2026 10:11 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान कलश यात्रा से दिया जल संरक्षण का संदेश...
April 28, 2026 10:09 AM
नरवाई जलाना पड़ा महंगा, जिले में अब तक 72,500 रुपये जुर्माना वसूल, सैटेलाइट से पकड़ी 17 घटनाएं, जावद में सर्वाधिक 9 प्रकरण....
April 28, 2026 10:08 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान जल चौपाल में दिया जल संरक्षण का संदेश...
April 28, 2026 10:06 AM
जनसुनवाई में मनासा की दो जरूरतमंद छात्राओं को पढ़ाई के लिए , कलेक्टर ने दिलाई बीस हजार रूपये की रेडक्रास से आर्थिक मदद, सिंगोली की आगजनी पीडित को नुकसान का मुआवजा दिलाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश..
April 28, 2026 10:03 AM
अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर ने की कार्रवाई वाहन मालिक पर 1 लाख 45 हजार 250 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित....
April 28, 2026 10:02 AM
स्थानीय परिवाद समिति के पुनर्गठन हेतु आवेदन आमंत्रित, अध्यक्ष व 2 सदस्य पदों पर चयन के लिए आवेदन, अंतिम तिथि 5 मई तक करें...
April 28, 2026 09:59 AM