FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

शादी की खुशियों के बीच चोरी का खेल खत्म, सैलाना पुलिस का 24 घंटे में सर्जिकल स्ट्राइक 5 लाख का माल बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार.....

  Updated : April 28, 2026 10:11 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

रतलाम :-जिले की सैलाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी तेज़ तर्रार कार्रवाई और सटीक जांच से अपराधियों को साफ संदेश दे दिया है कि कानून से बचना अब आसान नहीं। शादी के माहौल में सूने पड़े घर को निशाना बनाकर करीब ₹5 लाख की चोरी करने वाले शातिर युवक को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। इतना ही नहीं, चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी पूरी तरह बरामद कर ली गई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की साख और मजबूत हुई है। यह सनसनीखेज घटना 26 अप्रैल की रात ग्राम बोदिना में सामने आई, जहां फरियादी निर्मल पाटीदार का परिवार भतीजे की शादी में शामिल होने गया हुआ था। घर सूना पाकर आरोपी ने मुख्य दरवाजे का नकुचा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे कीमती आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, पास ठहरे रिश्तेदार के बैग से भी सोने का हार और नगदी चोरी कर ली गई। रात करीब 10 बजे जब परिवार लौटा, तो घर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सैलाना में तत्काल अपराध दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी श्री विवेक कुमार लाल और एसडीओपी सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश ने मोर्चा संभाला। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र का बेहतरीन समन्वय करते हुए संदिग्ध युवक की पहचान कर ली। पुलिस ने ग्राम पंचेवा निवासी 20 वर्षीय सुजल पाटीदार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पवन चक्की क्षेत्र के एक टीन शेड से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए, जबकि ₹21,000 नकद उसने अपनी मोटरसाइकिल की टंकी के नीचे डिक्की में छिपा रखे थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। बरामदगी में शामिल: सोने का हार (लगभग ढाई तोला) 3,00,000 चांदी का कंदोरा (84 ग्राम) दो जोड़ी चांदी की पायजेब (148 ग्राम व 54 ग्राम) नकद ₹21,000
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल - कुल मिलाकर करीब ₹5 लाख का माल बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक पिंकी आकाश, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, एएसआई शंकरसिंह शक्तावत, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी और साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही। उनकी सतर्कता, सूझबूझ और दिन-रात की मेहनत ने इस केस को रिकॉर्ड समय में सुलझाकर एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सैलाना पुलिस अपराधियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

डकैती के मामले में लम्बे समय से फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार...

April 28, 2026 11:44 AM

आर्म्स एक्ट मामले में 14 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार..

April 28, 2026 11:43 AM

होटल से अवैध अफीम बरामद, डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपी गिरफ्तार

April 28, 2026 11:42 AM

रतलाम पुलिस की पहल, वरिष्ठ नागरिक शिकायत निवारण शिविर में 17 शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही, 6 में एफआईआर के निर्देश.....

April 28, 2026 11:26 AM

जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर, एडीएम, सीईओ द्वारा सुनी गई 58 आवेदकों की समस्याएं...

April 28, 2026 10:53 AM

नीमच में 1 मई को मजदूर दिवस मनाएगी आम आदमी पार्टी, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से सहभागिता की अपील...

April 28, 2026 10:35 AM

शादी की खुशियों के बीच चोरी का खेल खत्म, सैलाना पुलिस का 24 घंटे में सर्जिकल स्ट्राइक 5 लाख का माल बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार.....

April 28, 2026 10:11 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान कलश यात्रा से दिया जल संरक्षण का संदेश...

April 28, 2026 10:09 AM

नरवाई जलाना पड़ा महंगा, जिले में अब तक 72,500 रुपये जुर्माना वसूल, सैटेलाइट से पकड़ी 17 घटनाएं, जावद में सर्वाधिक 9 प्रकरण....

April 28, 2026 10:08 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान जल चौपाल में दिया जल संरक्षण का संदेश...

April 28, 2026 10:06 AM

जनसुनवाई में मनासा की दो जरूरतमंद छात्राओं को पढ़ाई के लिए , कलेक्‍टर ने दिलाई बीस हजार रूपये की रेडक्रास से आर्थिक मदद, सिंगोली की आगजनी पीडित को नुकसान का मुआवजा दिलाने के कलेक्‍टर ने दिए निर्देश..

April 28, 2026 10:03 AM

अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर ने की कार्रवाई वाहन मालिक पर 1 लाख 45 हजार 250 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित....

April 28, 2026 10:02 AM

स्थानीय परिवाद समिति के पुनर्गठन हेतु आवेदन आमंत्रित, अध्यक्ष व 2 सदस्य पदों पर चयन के लिए आवेदन, अंतिम तिथि 5 मई तक करें...

April 28, 2026 09:59 AM

नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 124 गैर जमानती वारंट तामील, 14 प्रकरणों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई....

April 28, 2026 09:36 AM

मंदसौर जनसुनवाई में 46 शिकायतों का त्वरित निराकरण, एसपी ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश....

April 28, 2026 09:31 AM

प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में सोशल मीडिया प्रभारी रोशन माली से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी, व हर संभव मदद का दिया आश्वासन...

April 28, 2026 09:19 AM

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट इंदौर की ऐतिहासिक फैसला, 37 साल की सेवा के बाद दिव्यांग पिछड़े वर्ग के कर्मचारी गंगाराम को मिला न्याय नगर पंचायत सैलाना को 60 दिनों में स्थाई कर्मी का लाभ देने के निर्देश...

April 28, 2026 08:43 AM

ग्राम रथ अभियान के तहत विकास रथों को जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी, विधानसभा वार किए रवाना, 13 विभागों की योजनाओं की मिलेगी जानकारी....

April 28, 2026 08:34 AM

चौकड़ी में भव्य महायज्ञ का शुभारंभ, जल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब....

April 28, 2026 08:30 AM