रतलाम पुलिस की पहल, वरिष्ठ नागरिक शिकायत निवारण शिविर में 17 शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही, 6 में एफआईआर के निर्देश.....
Updated : April 28, 2026 11:26 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम :- पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु रतलाम पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 27.04.2026 को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम पर वरिष्ठ नागरिक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। इस शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान वरिष्ठजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा मौके पर ही उनके निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक शिकायत का परीक्षण कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। शिविर में कुल 17 वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपनी शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी समस्याएं एवं देखभाल से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। इनमें से 06 शिकायतें मारपीट करने की मिली जिन पर पुलिस द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया और और मौके पर ही जीरो पर तत्काल एफआईआर दर्ज की गई। उक्त जीरो एफआईआर पर असल कायमी हेतु थाना पिपलौदा, थाना औ क्षेत्र जावरा, थाना डीडी नगर, थाना ताल एवं थाना आलोट पर भेजी गई। 04 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष शिकायतों पर जांच एवं समुचित निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके अतिरिक्त एक प्रकरण जिसमें वृद्धजन रतलाम पहुंचने में असमर्थ थे तो प्रशिक्षु आईपीएस श्री वैभव प्रिय द्वारा संबंधित के घर पर जाकर उनसे मुलाकात कर समस्या सुनी। समस्या के संबंध में परिजन से चर्चा कर मौके पर ही निराकरण किया गया रतलाम पुलिस द्वारा इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को एक सुलभ मंच प्रदान किया जा रहा है, जहां वे अपनी समस्याएं सीधे पुलिस के समक्ष रख सकें। इस पहल से न केवल वरिष्ठजनों को राहत मिल रही है, बल्कि समाज में उनके प्रति सुरक्षा एवं सम्मान की भावना भी सुदृढ़ हो रही है। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, निरीक्षक श्री शंकर सिंह चौहान, निरीक्षक श्रीमती पार्वती गौड़, उप निरीक्षक वी डी जोशी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
और खबरे
वन स्टॉप सेंटर बना संकट में सहारा, सांवरिया सेठ मंदिर के पास बदहवास मिली महिला पार्वती व 4 बच्चों को किया रेस्क्यू, महिला अस्पताल में भर्ती, बच्चे शिशु गृह पहुंचे....
April 28, 2026 01:04 PM
प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं और अटल पेंशन योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाए - श्री चंद्रा, 50 दिवस से अधिक की सीएम हेल्पलाईन प्राथमिकता से निराकृत करें- कलेक्टर, समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
April 28, 2026 12:51 PM
महानिरीक्षक पुलिस सुरक्षा जयपुर डॉ. विष्णुकांत ने किया प्रतापगढ़ पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…
April 28, 2026 12:45 PM
कुचबंदिया गिहारा समाज ने निकाली मरी माता की रथयात्रा, दिल्ली मुंबई नासिक राजस्थान मध्य प्रदेश कई शहरों से आए समाजजन, कल महू रोड मंदिर पर श्रृंगार यज्ञ और पूजा प्रसादी का आयोजन....
April 28, 2026 12:41 PM
45 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार...
April 28, 2026 11:49 AM
डकैती के मामले में लम्बे समय से फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार...
April 28, 2026 11:44 AM
आर्म्स एक्ट मामले में 14 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार..
April 28, 2026 11:43 AM
होटल से अवैध अफीम बरामद, डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपी गिरफ्तार
April 28, 2026 11:42 AM
रतलाम पुलिस की पहल, वरिष्ठ नागरिक शिकायत निवारण शिविर में 17 शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही, 6 में एफआईआर के निर्देश.....
April 28, 2026 11:26 AM
जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर, एडीएम, सीईओ द्वारा सुनी गई 58 आवेदकों की समस्याएं...
April 28, 2026 10:53 AM
नीमच में 1 मई को मजदूर दिवस मनाएगी आम आदमी पार्टी, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से सहभागिता की अपील...
April 28, 2026 10:35 AM
शादी की खुशियों के बीच चोरी का खेल खत्म, सैलाना पुलिस का 24 घंटे में सर्जिकल स्ट्राइक 5 लाख का माल बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार.....
April 28, 2026 10:11 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान कलश यात्रा से दिया जल संरक्षण का संदेश...
April 28, 2026 10:09 AM
नरवाई जलाना पड़ा महंगा, जिले में अब तक 72,500 रुपये जुर्माना वसूल, सैटेलाइट से पकड़ी 17 घटनाएं, जावद में सर्वाधिक 9 प्रकरण....
April 28, 2026 10:08 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान जल चौपाल में दिया जल संरक्षण का संदेश...
April 28, 2026 10:06 AM
जनसुनवाई में मनासा की दो जरूरतमंद छात्राओं को पढ़ाई के लिए , कलेक्टर ने दिलाई बीस हजार रूपये की रेडक्रास से आर्थिक मदद, सिंगोली की आगजनी पीडित को नुकसान का मुआवजा दिलाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश..
April 28, 2026 10:03 AM
अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर ने की कार्रवाई वाहन मालिक पर 1 लाख 45 हजार 250 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित....
April 28, 2026 10:02 AM
स्थानीय परिवाद समिति के पुनर्गठन हेतु आवेदन आमंत्रित, अध्यक्ष व 2 सदस्य पदों पर चयन के लिए आवेदन, अंतिम तिथि 5 मई तक करें...
April 28, 2026 09:59 AM
नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 124 गैर जमानती वारंट तामील, 14 प्रकरणों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई....
April 28, 2026 09:36 AM