ग्राम रथ अभियान के तहत विकास रथों को जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी, विधानसभा वार किए रवाना, 13 विभागों की योजनाओं की मिलेगी जानकारी....
Updated : April 28, 2026 08:34 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को जिला मुख्यालय से ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है। जिला कलक्टर ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब आमजन की सहभागिता बढ़ेगी और उन्हें योजनाओं की सही एवं पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। ग्राम रथ अभियान के तहत आगामी 15 दिनों तक जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 13 विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्राम स्तर तक पहुंचाई जाएगी। इसके माध्यम से किसानों, पशुपालकों, युवाओं एवं महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, एसीईओ राकेश कुमार पुरोहित, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, संयुक्त निदेशक पशुपालन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी, अधीक्षण अभियंता एवीवीएनएल, पीएचईडी के अधिशासी अभियंता, जिला खेल अधिकारी, को ऑपरेटिव बैंक के प्रतिनिधि, उन्नत कृषक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए विधानसभावार रूट चार्ट तैयार किया गया है, जिसके अनुसार विकास रथ गांव-गांव पहुंचेंगे। रथों के साथ कला जत्थों के कलाकार भी रहेंगे, जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं का संदेश देंगे। एलईडी वैन के जरिए योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा तथा रथों की लाइव लोकेशन और फोटो-वीडियो विभागीय ऐप पर अपलोड किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त रथों के साथ सुझाव पेटियां भी रखी गई हैं, जिनमें ग्रामीण अपने सुझाव दर्ज कर सकेंगे, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक सुधार किया जा सकेगा।
और खबरे
शादी की खुशियों के बीच चोरी का खेल खत्म, सैलाना पुलिस का 24 घंटे में सर्जिकल स्ट्राइक 5 लाख का माल बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार.....
April 28, 2026 10:11 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान कलश यात्रा से दिया जल संरक्षण का संदेश...
April 28, 2026 10:09 AM
नरवाई जलाना पड़ा महंगा, जिले में अब तक 72,500 रुपये जुर्माना वसूल, सैटेलाइट से पकड़ी 17 घटनाएं, जावद में सर्वाधिक 9 प्रकरण....
April 28, 2026 10:08 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान जल चौपाल में दिया जल संरक्षण का संदेश...
April 28, 2026 10:06 AM
जनसुनवाई में मनासा की दो जरूरतमंद छात्राओं को पढ़ाई के लिए , कलेक्टर ने दिलाई बीस हजार रूपये की रेडक्रास से आर्थिक मदद, सिंगोली की आगजनी पीडित को नुकसान का मुआवजा दिलाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश..
April 28, 2026 10:03 AM
अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर ने की कार्रवाई वाहन मालिक पर 1 लाख 45 हजार 250 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित....
April 28, 2026 10:02 AM
स्थानीय परिवाद समिति के पुनर्गठन हेतु आवेदन आमंत्रित, अध्यक्ष व 2 सदस्य पदों पर चयन के लिए आवेदन, अंतिम तिथि 5 मई तक करें...
April 28, 2026 09:59 AM
नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 124 गैर जमानती वारंट तामील, 14 प्रकरणों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई....
April 28, 2026 09:36 AM
मंदसौर जनसुनवाई में 46 शिकायतों का त्वरित निराकरण, एसपी ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश....
April 28, 2026 09:31 AM
प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में सोशल मीडिया प्रभारी रोशन माली से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी, व हर संभव मदद का दिया आश्वासन...
April 28, 2026 09:19 AM
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट इंदौर की ऐतिहासिक फैसला, 37 साल की सेवा के बाद दिव्यांग पिछड़े वर्ग के कर्मचारी गंगाराम को मिला न्याय नगर पंचायत सैलाना को 60 दिनों में स्थाई कर्मी का लाभ देने के निर्देश...
April 28, 2026 08:43 AM
ग्राम रथ अभियान के तहत विकास रथों को जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी, विधानसभा वार किए रवाना, 13 विभागों की योजनाओं की मिलेगी जानकारी....
April 28, 2026 08:34 AM
चौकड़ी में भव्य महायज्ञ का शुभारंभ, जल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब....
April 28, 2026 08:30 AM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के दिए निर्देश, आगामी 3 मई को आयोजित होगी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षा....
April 28, 2026 07:32 AM
पति की लोहे के हथौड़े और धारदार छुरे से निर्मम हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास....
April 28, 2026 05:59 AM
भक्ति का महापर्व, जानकी नवमी से शुरू होगा मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का पावन सिलसिला, राम जन्मभूमि के शिला पूजनाचार्य गंगाधर पाठक कराएंगे भव्य अनुष्ठान, 29 अप्रैल को होगा सीताराम-लक्ष्मण और साम्भवशिव मूर्तियों का दिव्य अभिषेक...
April 28, 2026 05:15 AM
स्व गणना में आपका एक कदम, मंदसौर को बनाए नंबर वन, स्व-जनगणना के लिए अंतिम 3 दिन शेष, 30 अप्रैल रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा पोर्टल, समस्या होने पर तुरंत तहसील एवं नगर परिषदों में स्थापित हेल्प डेस्क से करे संपर्क....
April 28, 2026 03:48 AM
अब तक 2948 स्थानों पर हुई जाँच, 4642 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त...
April 28, 2026 03:33 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 28, 2026 03:31 AM