अब तक 2948 स्थानों पर हुई जाँच, 4642 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त...
Updated : April 28, 2026 03:33 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिये निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अभी तक 2948 स्थानों पर जांच की गई, 4642 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किये गए तथा 17 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रदेश के 773 रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पंप) की जांच कराई गई है। इसमें 2 प्रकरण में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है। प्रदेश के समस्त जिला आपूर्ति नियंत्रक/अधिकारी एवं ऑयल कंपनी के अधिकारियों को सतत् रूप से पेट्रोल पंपों की जांच करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध है। मंत्री श्री राजपूत ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पीएनजी पाइपलाइन जिन क्षेत्रों में बिछ चुकी है, उस क्षेत्र के उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन जरूर लें। इससे उन्हें गैस सिलेंडर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गैस की सतत आपूर्ति होगी। उपभोक्ताओं से आग्रह है कि किसी तरह का भ्रम नहीं पालें। पीएनजी पूरी तरह से सुरक्षित है। भारत में कच्चे तेल (Crude Oil) का पर्याप्त भण्डार है, देश एवं प्रदेश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं, जिससे पेट्रोलियम पदार्थों की निरंतर सप्लाई हो सके एवं सप्लाई में कोई रुकावट न आए। मध्यप्रदेश और पूरे देश में एलपीजी (LPG) पेट्रोल, डीजल, पीएनजी एवं सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मंत्री श्री राजपूत ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित 70% सीमा के अधीन संस्थाओं एवं प्रतिष्ठानों को तय किये गये प्राथमिकता क्रम अनुसार सप्लाई निरंतर जारी रखने के निर्देश दिये हैं। यह भी ध्यान रखा जाये कि सड़क पर कारोबार कर रहे छोटे व्यवसायी (स्ट्रीट वेण्डर) को भी उक्त अनुसार कमर्शियल सिलेण्डर प्रदाय किये जायें। ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी प्लांट अतिरिक्त समय (Extended Hours) तक काम कर रहे हैं। प्रदेश के जिलों में स्थित बॉटलिंग प्लांट तथा वितरकों के पास उपलब्धता एवं प्रदाय की सतत् रूप से समीक्षा की जा रही है। साथ ही माइग्रेन्ट लेबर, छात्रों आदि के लिए खाना पकाने के लिये 05kg के सिलेण्डर ऑयल कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आम जनता से अपील की गई है कि वह वैकल्पिक साधनों, जैसे इंडक्शन, सोलर कुकर, बायो गैस, गोबर धन तथा स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित गो-काष्ठ का उपयोग करें। वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग को उनके यहां रजिस्टर्ड 44 कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्रोजेक्ट को चालू करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 44 जिलों में 136 बायोगैस प्लांट संचालित होना बताया गया है। इन बायोगैस प्लांटों को क्रियाशील करने के निर्देश भी दिये गये हैं।
रसोई गैस की स्थिति - रसोई गैस का प्रदेश के बॉटलिंग प्लांटों में घरेलू एवं कॉमर्शियल एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा गया है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं द्वारा की गई बुकिंग के विरूद्ध एलपीजी सिलेण्डर का प्रदाय निरंतर रूप से किया जा रहा है। साथ ही कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को शासन द्वारा तय किये गये प्राथमिकता क्रम अनुसार आवंटन प्रतिशत के आधार पर कॉमर्शियल गैस सिलेण्डरों की सप्लाई सतत् रूप से की जा रही है। घरेलू एवं कॉमर्शियल सिलेण्डर की सप्लाई में किसी प्रकार का अवरोध नहीं है। घरेलू एवं कॉमर्शियल सिलेण्डर की सप्लाई एवं वितरण सामान्य है।
पीएनजी गैस - सीजीडी संस्थाओं तथा ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। अपर मुख्य सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिन घरों में पाइप लाइन की अधोसंरचना उपलब्ध है, एवं सप्लाई प्राप्त नहीं कर रहे है, ऐसे घरों को आगामी 03 माह में पीएनजी से कनेक्ट करने के लिये निर्देशित किया गया। इस के लिये सभी सीजीडी संस्था एवं शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कैम्प लगाए जाएं, जिसमें जिला प्रशासन, खाद्य विभाग नगर निगम/नगर पालिका के अधिकारी, ऑयल कंपनी और सीजीडी संस्थाओं के जिला अधिकारी को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे सभी घरों एवं व्यवसाईयों की सूची सीजीडी संस्था को उपलब्ध कराई जाये। अपर मुख्य सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन स्थानों पर पूर्व से पीएनजी की पाइप लाइन है, सर्वप्रथम उन्हें प्राथमिकता से कनेक्शन दिए जाएं। साथ ही नई पाइन लाइन डालकर कनेक्शन का कार्य भी साथ-साथ किया जाए। सीजीडी संस्थाओं द्वारा अवगत कराया गया कि उन्होंने जिला कलेक्टर्स के माध्यम से आवश्यक मैन पॉवर प्राप्त करने की कार्यवाही कर ली है तथा आगामी माहों में लक्ष्य् के अनुसार नये पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। भारत सरकार के निर्देशानुसार जिन स्थानों से पीएनजी की पाइन लाइन गई है, उसके आस पास के घरेलू एवं कॉमर्शियल उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर लें क्योंकि पीएनजी कनेक्शन प्राप्त न करने की स्थिति में आगामी 03 माह में एलपीजी की सप्लाई बंद की जा सकती है। समस्त सीजीडी संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन किये जा रहे आवेदन एवं उसके विरूद्ध दिये जा रहे पीएनजी कनेक्शन की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। राज्य शासन द्वारा पीएनजी कनेक्शन प्रदाय करने के लिए सीजीडी संस्थाओं को उनके आवेदन किये जाने के 24 घंटे के अंदर पाइप लाइन बिछाने की आरओयू स्वी्कृतियां जारी की जा रही हैं। अभी तक प्राप्त सभी स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है तथा कोई भी आवेदन शेष नहीं है। गृह विभाग के अधीन आने वाले संस्थाओं/सुधार ग़ृ़हों के साथ-साथ पुलिस, सीएपीएफ, डिफेंस इस्टेब्लिशमेंट, ऑफिसर्स कॉलोनी, सामान्यं प्रशासन पूल के घरों, पुलिस मुख्यालय, पुलिस कॉलोनी, आदि में जहां से आस-पास पाइप लाइन बिछी हुई है, उनको प्राथमिकता के आधार पर पीएनजी कनेक्शन प्रदाय करने के निर्देश दिये गये हैं प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में जहां आस-पास पाइप लाइन गई है, उन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों की पहचान की जाकर पीएनजी पर शिफ्ट करने के निर्देश सीजीडी संस्थाओं को दिये गये हैं। जिन इण्डस्ट्रीज द्वारा पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया जायेगा, उनकी एलपीजी सप्लाई भारत सरकार के निर्देश अनुसार बंद की जा सकती है।
और खबरे
स्व गणना में आपका एक कदम, मंदसौर को बनाए नंबर वन, स्व-जनगणना के लिए अंतिम 3 दिन शेष, 30 अप्रैल रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा पोर्टल, समस्या होने पर तुरंत तहसील एवं नगर परिषदों में स्थापित हेल्प डेस्क से करे संपर्क....
April 28, 2026 03:48 AM
अब तक 2948 स्थानों पर हुई जाँच, 4642 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त...
April 28, 2026 03:33 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 28, 2026 03:31 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 28, 2026 03:28 AM
नीमच मंडी में आज के भाव, 44,916 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 27, 2026 05:06 PM
मिशन वात्सल्य लाया खुशियां, नीमच की 6 वर्षीय गौरी को मिला नया परिवार, केरल के एक निसंतान दंपति ने कानूनी प्रक्रिया से लिया गोद, कलेक्टर ने दी बधाई...
April 27, 2026 05:02 PM
काले रंग की स्कॉर्पियो से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त, जीरन पुलिस को मिली सफलता...
April 27, 2026 03:24 PM
जिन शासन ध्वज के साथ श्रद्धा और भक्ति से मनाया शासन स्थापना दिवस...
April 27, 2026 03:17 PM
भ्रामक खबर का खंडन - किसानों के हित में हो रहा तालाब गहरीकरण ग्राम भगोरी में मिट्टी निकासी का भुगतान किसान स्वयं कर रहे, पंचायत नहीं ले रही कोई राशि - सीईओ जनपद मनासा की जांच में खुलासा....
April 27, 2026 03:14 PM
सुवाखेड़ा में भूमि पर पुनः अवैध कब्जा करने वाले अनावेदक को 15 दिन का सिविल कारावास, उपजेल जावद भेजा...
April 27, 2026 03:09 PM
गौ सम्मान आह्वान अभियान, विशाल संकीर्तन रैली में उमड़े हजारों गौ भक्त, महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम सौंपे प्रार्थना पत्र, गौ माता व श्रीकृष्ण बलराम की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, गौभक्त विधायक अशोक कुमार कोठारी, लाल जी महराज व परम् गौभक्त सुनील जागेटिया चले नंगे पाँव...
April 27, 2026 01:34 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान बना जन आंदोलन बोरदिया खुर्द के 9 किसानों ने जनभागीदारी से रचा इतिहास, परकोलेशन टैंक से 180 ट्रॉली उपजाऊ मिट्टी खेतों में डाली...
April 27, 2026 01:29 PM
ए.सी.एस.श्री अनुपम राजन ने वी.सी.के माध्यम से की नीट परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा, सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश….
April 27, 2026 01:28 PM
लाड़ली लक्ष्मी योजना में नीमच जिले ने हासिल किया 101 प्रतिशत लक्ष्य, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2948 नवीन बालिकाएं चिन्हित, 4048 को मिली छात्रवृत्ति...
April 27, 2026 01:27 PM
नीमच में दो महान संतों का संगम, श्रमण संघ युवाचार्य महेन्द्रऋषि जी एवं खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसुरि जी का हुआ मिलन..
April 27, 2026 01:26 PM
जिन शासन ध्वज के साथ श्रद्धा और भक्ति से मनाया शासन स्थापना दिवस...
April 27, 2026 01:19 PM
संघ शताब्दी पर प्रमुखजन गोष्ठी, डॉ. माला सिंह ठाकुर बोलीं- समाज परिवर्तन के लिए पंच परिवर्तन जरूरी, मातृशक्ति-युवाशक्ति की रही विशेष भागीदारी, भारत माता के दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ....
April 27, 2026 01:10 PM
जावद में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हजारों गौभक्त पहुंचे मंडी, पैदल मार्च कर तहसीलदार को सौंपा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित विभिन्न मांगों का प्रार्थना पत्र....
April 27, 2026 12:10 PM
गेहूं खरीदी केंद्रों पर न लगे लंबी लाइन, किसानों को न हो परेशानी - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, निर्माण विभाग निर्माण कार्यों का एक्सटेंशन न बढ़ाये, बढ़ाने पर होगी कार्यवाही, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...
April 27, 2026 10:52 AM