सुवाखेड़ा में भूमि पर पुनः अवैध कब्जा करने वाले अनावेदक को 15 दिन का सिविल कारावास, उपजेल जावद भेजा...
Updated : April 27, 2026 03:09 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- तहसील जावद अंतर्गत ग्राम सुवाखेड़ा में न्यायालयीन आदेश के बाद सौंपी गई भूमि पर पुनः अवैध कब्जा करने के मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उपखण्ड जावद द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। अनावेदक को 15 दिवस के सिविल कारावास से दंडित कर उपजेल जावद भेजा गया है। एसडीएम जावद द्वारा जारी आदेशानुसार आवेदिका नोसरबाई पति जालू भील, निवासी सुवाखेड़ा द्वारा म.प्र. भू-राजस्व संहिता के तहत आवेदन प्रस्तुत कर ग्राम सुवाखेड़ा स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 705/1/2 रकबा 0.345 हे., सर्वे क्रमांक 711 रकबा 0.387 हे., कुल रकबा 0.732 हे. एवं सर्वे नं. 705/1/2 रकबा 0.627 हे. पर अनावेदक मोहनलाल डांगी निवासी सुवाखेड़ा द्वारा किए गए अवैध कब्जे से मुक्त कराने का निवेदन किया गया था। *न्यायालयीन कार्यवाही:* *प्रथम आदेश:* तहसीलदार तहसील जावद के न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 0005/अ-70/2025-26 में आदेश दिनांक 05. अगस्त2025 से अनावेदक को अवैध आधिपत्य हटाकर भूमि आवेदिका को सौंपने के निर्देश दिए गए थे। *कब्जा प्राप्ति:* दिनांक 06. फरवरी.2026 के प्रतिवेदन अनुसार उक्त भूमि का कब्जा अनावेदक से मुक्त कराकर आवेदिका को सौंप दिया गया था।
आदेश की अवहेलना: इसके पश्चात अनावेदक मोहनलाल डांगी द्वारा प्रश्नाधीन भूमि पर पुनः कब्जा कर लिया गया। दंडात्मक कार्रवाई: म.प्र. भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248(2-क) के प्रावधानों के तहत अनावेदक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 15 दिवस सिविल जेल भेजा गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उपखण्ड जावद के प्रकरण क्रमांक 0008/अ-68/2025-26 में एसडीम जावद श्रीमती प्रीति संघवी नाहर द्वारा आदेश 22. अप्रैल2026को पारित कर अनावेदक मोहनलाल पिता माधुलाल डांगी, निवासी सुवाखेड़ा को 23 अप्रैल से 07.मई 2026 तक 15 दिवस के लिए सिविल कारागार में निरुद्ध किए जाने हेतु सिविल जेल वारंट जारी किया गया। अनावेदक को उपजेल जावद में अभिरक्षा हेतु भेज दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है, कि न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
और खबरे
जिन शासन ध्वज के साथ श्रद्धा और भक्ति से मनाया शासन स्थापना दिवस...
April 27, 2026 03:17 PM
भ्रामक खबर का खंडन - किसानों के हित में हो रहा तालाब गहरीकरण ग्राम भगोरी में मिट्टी निकासी का भुगतान किसान स्वयं कर रहे, पंचायत नहीं ले रही कोई राशि - सीईओ जनपद मनासा की जांच में खुलासा....
April 27, 2026 03:14 PM
सुवाखेड़ा में भूमि पर पुनः अवैध कब्जा करने वाले अनावेदक को 15 दिन का सिविल कारावास, उपजेल जावद भेजा...
April 27, 2026 03:09 PM
गौ सम्मान आह्वान अभियान, विशाल संकीर्तन रैली में उमड़े हजारों गौ भक्त, महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम सौंपे प्रार्थना पत्र, गौ माता व श्रीकृष्ण बलराम की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, गौभक्त विधायक अशोक कुमार कोठारी, लाल जी महराज व परम् गौभक्त सुनील जागेटिया चले नंगे पाँव...
April 27, 2026 01:34 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान बना जन आंदोलन बोरदिया खुर्द के 9 किसानों ने जनभागीदारी से रचा इतिहास, परकोलेशन टैंक से 180 ट्रॉली उपजाऊ मिट्टी खेतों में डाली...
April 27, 2026 01:29 PM
ए.सी.एस.श्री अनुपम राजन ने वी.सी.के माध्यम से की नीट परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा, सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश….
April 27, 2026 01:28 PM
लाड़ली लक्ष्मी योजना में नीमच जिले ने हासिल किया 101 प्रतिशत लक्ष्य, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2948 नवीन बालिकाएं चिन्हित, 4048 को मिली छात्रवृत्ति...
April 27, 2026 01:27 PM
नीमच में दो महान संतों का संगम, श्रमण संघ युवाचार्य महेन्द्रऋषि जी एवं खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसुरि जी का हुआ मिलन..
April 27, 2026 01:26 PM
जिन शासन ध्वज के साथ श्रद्धा और भक्ति से मनाया शासन स्थापना दिवस...
April 27, 2026 01:19 PM
संघ शताब्दी पर प्रमुखजन गोष्ठी, डॉ. माला सिंह ठाकुर बोलीं- समाज परिवर्तन के लिए पंच परिवर्तन जरूरी, मातृशक्ति-युवाशक्ति की रही विशेष भागीदारी, भारत माता के दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ....
April 27, 2026 01:10 PM
जावद में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हजारों गौभक्त पहुंचे मंडी, पैदल मार्च कर तहसीलदार को सौंपा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित विभिन्न मांगों का प्रार्थना पत्र....
April 27, 2026 12:10 PM
गेहूं खरीदी केंद्रों पर न लगे लंबी लाइन, किसानों को न हो परेशानी - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, निर्माण विभाग निर्माण कार्यों का एक्सटेंशन न बढ़ाये, बढ़ाने पर होगी कार्यवाही, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...
April 27, 2026 10:52 AM
खाद-बीज-कीटनाशक व्यापारियों की आज हड़ताल, रतनगढ़ में कृषि आदान की दुकानें रहेंगी बंद..
April 27, 2026 10:43 AM
भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग और लोकतंत्र की हत्या - इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल, भारतीय नागरिकों के लिए खतरे की घंटी, देश चीन और रूस के पद चिन्हों पर....
April 27, 2026 10:14 AM
मंदिर निर्माण में दान करने से धन पवित्र होता है- जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़े समाज जन...
April 27, 2026 10:09 AM
श्री सुखानंद धाम में 30 अप्रैल से तीन दिवसीय विशाल धार्मिक मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट..
April 27, 2026 10:04 AM
कुएं की मोटर केबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने 2 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की केबल बरामद....
April 27, 2026 08:58 AM
समर्थन मूल्य गेहूं उपार्जन, जिले के सभी केंद्रों पर किसानों के लिए पुख्ता इंतजाम कलेक्टर के निर्देश पर शीतल जल, छाया, कुर्सी सहित तोल कांटे व भंडारण की व्यवस्था पूर्ण....
April 27, 2026 08:48 AM
आई.टी.आई. उत्तीर्ण अधिकाधिक विद्यार्थियों का निजी कम्पनियों में रोजगार प्लेसमेंट करवाए - श्री वैष्णव, जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक सम्पन्न...
April 27, 2026 08:47 AM