FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जावद में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हजारों गौभक्त पहुंचे मंडी, पैदल मार्च कर तहसीलदार को सौंपा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित विभिन्न मांगों का प्रार्थना पत्र....

  Updated : April 27, 2026 12:10 PM

बबलु माली

  सामाजिक

सरवानिया महाराज :- गो सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सोमवार 27 अप्रैल 2026 को जावद तहसील मुख्यालय पर आयोजित गौ सम्मान आह्वान अभियान ऐतिहासिक जनआंदोलन के रूप में उभरकर सामने आया। जावद-मोरवन मंडल सहित आसपास के अनेक गांवों से पहुंचे हजारों गौभक्तों ने एकजुट होकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गोवंश संरक्षण के लिए सशक्त राष्ट्रीय नीति बनाए जाने की मांग बुलंद की। अभियान के अंतर्गत ज्ञापन सौंपने से एक दिन पूर्व सरवानिया नगर में गौभक्तों द्वारा विशाल पैदल जनजागरण रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नगरवासियों, व्यापारियों और आमजन से स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर जावद पहुंचने का आह्वान किया गया। गौभक्तों की इस अपील का व्यापक प्रभाव देखने को मिला और सोमवार सुबह सरवानिया नगर सहित क्षेत्र के अनेक स्थानों पर व्यापारियों एवं नागरिकों ने स्वेच्छा से लगभग पांच घंटे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर गो सम्मान आह्वान अभियान को समर्थन दिया। सोमवार प्रातः 11 बजे नीमच रोड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर से महंत राजेंद्रनाथ योगी (आदेश आश्रम, नयागांव) की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल पैदल रैली प्रारंभ हुई। महिला, पुरुष, युवा, मातृशक्ति एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए गोभक्तो ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया। रैली तहसील कार्यालय पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार नवीन गर्ग को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन मोरवन गौशाला संचालक विमल जैन द्वारा किया गया। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक सम्मान देने, गोहत्या पर देशव्यापी पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गो संरक्षण हेतु विशेष नीति निर्माण, गोशालाओं के विकास, गोवंश अनुसंधान, अनुदान वृद्धि तथा गौ आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। गोभक्तों ने अपने संबोधन में कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, कृषि व्यवस्था एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। इसलिए उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर संवैधानिक संरक्षण प्रदान किया जाना समय की मांग है। देशभर की पांच हजार से अधिक तहसीलों में एक साथ आयोजित इस राष्ट्रव्यापी अभियान के माध्यम से गौ संरक्षण के प्रति जनभावनाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के समापन पर रुपलाल पाटीदार एवं अजयप्रताप सिंह राणावत ने सभी गौभक्तों, मातृशक्ति, व्यापारियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल क्षेत्र में गौ संरक्षण के प्रति जनसमर्थन का प्रतीक बना, बल्कि गो सेवा, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक एकजुटता के संरक्षण के लिए समाज की व्यापक सहभागिता का सशक्त संदेश भी दे गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जल गंगा संवर्धन अभियान बना जन आंदोलन बोरदिया खुर्द के 9 किसानों ने जनभागीदारी से रचा इतिहास, परकोलेशन टैंक से 180 ट्रॉली उपजाऊ मिट्टी खेतों में डाली...

April 27, 2026 01:29 PM

ए.सी.एस.श्री अनुपम राजन ने वी.सी.के माध्‍यम से की नीट परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा, सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्‍यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश….

April 27, 2026 01:28 PM

लाड़ली लक्ष्मी योजना में नीमच जिले ने हासिल किया 101 प्रतिशत लक्ष्य, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2948 नवीन बालिकाएं चिन्हित, 4048 को मिली छात्रवृत्ति...

April 27, 2026 01:27 PM

नीमच में दो महान संतों का संगम, श्रमण संघ युवाचार्य महेन्द्रऋषि जी एवं खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसुरि जी का हुआ मिलन..

April 27, 2026 01:26 PM

जिन शासन ध्वज के साथ श्रद्धा और भक्ति से मनाया शासन स्थापना दिवस...

April 27, 2026 01:19 PM

संघ शताब्दी पर प्रमुखजन गोष्ठी, डॉ. माला सिंह ठाकुर बोलीं- समाज परिवर्तन के लिए पंच परिवर्तन जरूरी, मातृशक्ति-युवाशक्ति की रही विशेष भागीदारी, भारत माता के दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ....

April 27, 2026 01:10 PM

जावद में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हजारों गौभक्त पहुंचे मंडी, पैदल मार्च कर तहसीलदार को सौंपा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित विभिन्न मांगों का प्रार्थना पत्र....

April 27, 2026 12:10 PM

गेहूं खरीदी केंद्रों पर न लगे लंबी लाइन, किसानों को न हो परेशानी - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, निर्माण विभाग निर्माण कार्यों का एक्सटेंशन न बढ़ाये, बढ़ाने पर होगी कार्यवाही, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...

April 27, 2026 10:52 AM

खाद-बीज-कीटनाशक व्यापारियों की आज हड़ताल, रतनगढ़ में कृषि आदान की दुकानें रहेंगी बंद..

April 27, 2026 10:43 AM

भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग और लोकतंत्र की हत्या - इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल, भारतीय नागरिकों के लिए खतरे की घंटी, देश चीन और रूस के पद चिन्हों पर....

April 27, 2026 10:14 AM

मंदिर निर्माण में दान करने से धन पवित्र होता है- जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़े समाज जन...

April 27, 2026 10:09 AM

श्री सुखानंद धाम में 30 अप्रैल से तीन दिवसीय विशाल धार्मिक मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट..

April 27, 2026 10:04 AM

कुएं की मोटर केबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने 2 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की केबल बरामद....

April 27, 2026 08:58 AM

समर्थन मूल्य गेहूं उपार्जन, जिले के सभी केंद्रों पर किसानों के लिए पुख्ता इंतजाम कलेक्टर के निर्देश पर शीतल जल, छाया, कुर्सी सहित तोल कांटे व भंडारण की व्यवस्था पूर्ण....

April 27, 2026 08:48 AM

आई.टी.आई. उत्‍तीर्ण अधिकाधिक विद्यार्थियों का निजी कम्‍पनियों में रोजगार प्‍लेसमेंट करवाए - श्री वैष्‍णव, जिला स्‍तरीय कौशल विकास समिति की बैठक सम्‍पन्‍न...

April 27, 2026 08:47 AM

सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले सीमेंट फैक्ट्री के दो कर्मचारियों को 06-06 माह का सश्रम कारावास...

April 27, 2026 08:24 AM

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 लाख कीमत के 2265 किलो एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार...

April 27, 2026 08:21 AM

मादक पदार्थ तस्करी में टॉप-10 वांछित नीमच जिले का आरोपी गिरफ्तार...

April 27, 2026 08:19 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, विगत 07 दिवस में प्रदेशभर से 1 करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अन्य सामग्री जप्त....

April 27, 2026 03:18 AM