श्री सुखानंद धाम में 30 अप्रैल से तीन दिवसीय विशाल धार्मिक मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट..
Updated : April 27, 2026 10:04 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
जावद :- अरावली पहाड़ियों की वादियों में स्थित प्राचीन धार्मिक एवं पर्यटन स्थल श्री सुखानंद धाम पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वैसाखी पूर्णिमा को तीन दिवसीय विशाल धार्मिक मेले का आयोजन 30 अप्रैल से 2 मई तक किया जाएगा। मेले को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इस मेले में मध्यप्रदेश राजस्थान सहित अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालु हर वर्ष हजारो की संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ उठाते है। यहां 500 वर्षों से भी अधिक समय से मेला आयोजित होता है। इसी क्रम में सुखानंद मंदिर संस्थान की पदेन अध्यक्ष एवं एसडीएम जावद प्रीति संघवी नाहर की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान पेयजल, विद्युत, स्वच्छता और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी। मेला क्षेत्र में पांच टेकंरो निरंतर पेयजल वितरण की व्यवस्था रहेगी। साथ ही पूरे मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त विद्युत प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।एक मेडिकल टीम स्थाई रूप से मेला अवधि में तैनात किया जाएगा। ज्ञात हो यह स्थल मालवा मेवाड़ क्षेत्र में छोटी गंगा जी के नाम से प्रसिद्ध है यहां मृत आत्माओं की अस्थियां स्टाप डेम में विसर्जित किया जाता है और कुछ दिनों में अस्थियां गल कर पानी में घुल मिल जाती है इस चमत्कार के चलते प्रतिदिन अस्थि विसर्जन किया जाता है। भागवत रचयिता वेदव्यास जी के पुत्र महान् संत श्री सुखदेव जी ने कहा जाता है की वर्षों तपस्यारत रहें उनकी तप सिद्ध से ही यहां गंगा मैय्या अवतरित हुई है गंगा स्नान करने से यहां पापों से मुक्ति मिलती है और प्रतिवर्ष लाखों लगभग चालीस लाख लोगों का एक वर्ष में आवागमन होता है। जावद अठाना बायपास सुखानंद धाम तक टु लेन नवीन सड़क मार्ग बनाया गया है एक बड़ा डोम भी निर्मित किया गया है जिसमें विभिन्न धार्मिक आयोजनों के लिए उत्तम व्यवस्था साबित हुई है। मध्यप्रदेश से अनोपपुरा राजस्थान सीमा तक नवीन सड़क मार्ग सीसी रोड बनाया गया है। इस वर्ष गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में फर्श के गर्म होने की समस्या से राहत देने के लिए विशेष रूप से चटाइयां (बिछावन मेटी) बिछाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर परिषद एवं जावद एवं अठाना की सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के तहत गंगा गुफा झरना स्थल और पूरे मेला क्षेत्र में महिला पुलिस, पुरुष पुलिस, पटवारी, चौकीदार और पंचायत सचिवों की तैनाती की जाएगी। पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए कासिया गांव की ट्यूबवेल से सीधे मंदिर तक जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पंचायत को दिए गए हैं। परिवहन व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। रतलाम, मंदसौर और नीमच से चलने वाली यात्री बसें जो वर्तमान में जावद तक ही संचालित हो रही हैं, उन्हें सुखानंद धाम तक चलाने के निर्देश आरटीओ नीमच को दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल सके। बैठक में तहसीलदार नवीन गर्ग, जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, नगर निरीक्षक, नवागत थाना प्रभारी मनोज जादौन, मंदिर समिति के सदस्य, रामचंद्र धाकड़ सरोदा केसरी मल जैन शांतिलाल चौहान मुख्य पुजारी ओमप्रकाश पाराशर राहुल धाकड़ कैलाश बंजारा पटवारी अक्षय बौराना कमल पाराशर पुजारी पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस वर्ष का मेला सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बने, जिससे अधिक से अधिक लोग इस पवित्र धाम के दर्शन का लाभ उठा सकें।
और खबरे
खाद-बीज-कीटनाशक व्यापारियों की आज हड़ताल, रतनगढ़ में कृषि आदान की दुकानें रहेंगी बंद..
April 27, 2026 10:43 AM
भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग और लोकतंत्र की हत्या - इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल, भारतीय नागरिकों के लिए खतरे की घंटी, देश चीन और रूस के पद चिन्हों पर....
April 27, 2026 10:14 AM
मंदिर निर्माण में दान करने से धन पवित्र होता है- जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़े समाज जन...
April 27, 2026 10:09 AM
श्री सुखानंद धाम में 30 अप्रैल से तीन दिवसीय विशाल धार्मिक मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट..
April 27, 2026 10:04 AM
कुएं की मोटर केबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने 2 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की केबल बरामद....
April 27, 2026 08:58 AM
समर्थन मूल्य गेहूं उपार्जन, जिले के सभी केंद्रों पर किसानों के लिए पुख्ता इंतजाम कलेक्टर के निर्देश पर शीतल जल, छाया, कुर्सी सहित तोल कांटे व भंडारण की व्यवस्था पूर्ण....
April 27, 2026 08:48 AM
आई.टी.आई. उत्तीर्ण अधिकाधिक विद्यार्थियों का निजी कम्पनियों में रोजगार प्लेसमेंट करवाए - श्री वैष्णव, जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक सम्पन्न...
April 27, 2026 08:47 AM
सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले सीमेंट फैक्ट्री के दो कर्मचारियों को 06-06 माह का सश्रम कारावास...
April 27, 2026 08:24 AM
पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 लाख कीमत के 2265 किलो एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार...
April 27, 2026 08:21 AM
मादक पदार्थ तस्करी में टॉप-10 वांछित नीमच जिले का आरोपी गिरफ्तार...
April 27, 2026 08:19 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, विगत 07 दिवस में प्रदेशभर से 1 करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अन्य सामग्री जप्त....
April 27, 2026 03:18 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
April 27, 2026 02:38 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 27, 2026 02:32 AM
नीमच में कुदरत के दो रंग, दिनभर अंगारे बरसाता रहा सूरज, शाम को फुहारों ने भिगोया, उमस ने छुड़ाए पसीने...
April 26, 2026 04:16 PM
कलेक्टर द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत नीमच जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित, नर्सरी से कक्षा 8 तक 27 से 30 अप्रैल तक अवकाश, कक्षा 9 से 12 प्रातः 7 से 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं....
April 26, 2026 03:44 PM
499 किलो 660 ग्राम डोडाचूरा मय स्कॉर्पियो वाहन एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार,दो नाबालिग डिटेन..
April 26, 2026 03:40 PM
लोक अदालत 9 मई को, नीमच में प्री-सेटिंग्स के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण की तैयारी...
April 26, 2026 03:38 PM
जिला कांग्रेस सेवादल ने कुकड़ेश्वर में आयोजित किया ध्वजारोहण कार्यक्रम, महापुरुषों को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प..
April 26, 2026 03:36 PM
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की प्रेस वार्ता संपन्न...
April 26, 2026 03:34 PM