FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

499 किलो 660 ग्राम डोडाचूरा मय स्कॉर्पियो वाहन एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार,दो नाबालिग डिटेन..

  Updated : April 26, 2026 03:40 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चंदेरिया थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 499 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित एक स्कॉर्पियो वाहन एवं मोटरसाइकिल जब्त की गई। प्रकरण में एक अभियुक्त को गिरफ्तार एवं दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन डीएसपी दिनेश सुखवाल के सुपरवीजन में थानाधिकारी मोतीराम सारण मय जाप्ता, वाहन सरकारी मय चालक के रविवार को नेतावल महाराज गांव के बाहर पांचली जाने वाली रोड पर पहुंच कर नाकाबंदी प्रारंभ की। दौराने नाकाबंदी तीन युवक बिना नंबरी हीरो स्पलेण्डर प्लस पर सवार होकर आये जिनको रूकवाया गया, तीनों ने मोटर साईकिल खड़ी करके भागने का प्रयास किया, जिनको थानाधिकारी मय जाप्ता ने घेरा देकर रोका व नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम चन्द्रपाल सिहं पिता उंकार सिहं राजपुत उम्र 19 वर्ष निवासी रेवलीयां कलां थाना भदेसर तथा दो नाबालिग होकर डोडाचूरा से भरी स्कॉर्पियो गाडी की एस्कोर्टिंग करना बताया कुछ समय बाद एक स्कॉर्पियों गाडी आई जिसको उसका चालक करीब 100 फीट की दूरी पर रोककर दो व्यक्ति गाडी से उतरकर खेतों की तरफ भाग गये। जिनकी काफी तलाश की नही मिले। स्कॉर्पियों गाडी से उक्त तीनों के समक्ष तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के कटटो में डोडाचुरा कुचला हुआ भरा होना पाया जिसका वजन किया गया तो 499 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा होना पाया गया जिसे जरिये फर्द जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त चन्द्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर दोनो नाबालिग को डिटेन किया गया। उक्त कार्यवाही में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।पुलिस टीम थाना चंदेरिया - थानाधिकारी मोतीराम सारण, एएसआई देवेन्द्र सिंह, अनिल कुमार,प्रहलाद, जितेन्द्र,मूललाराम, शंकर लाल। डीएसटी - एएसआई अजयपाल, रणवीर सिंह, कानि.महेश, नारायण लाल,छोटु सिंह.

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कलेक्टर द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत नीमच जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित, नर्सरी से कक्षा 8 तक 27 से 30 अप्रैल तक अवकाश, कक्षा 9 से 12 प्रातः 7 से 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं....

April 26, 2026 03:44 PM

499 किलो 660 ग्राम डोडाचूरा मय स्कॉर्पियो वाहन एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार,दो नाबालिग डिटेन..

April 26, 2026 03:40 PM

लोक अदालत 9 मई को, नीमच में प्री-सेटिंग्स के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण की तैयारी...

April 26, 2026 03:38 PM

जिला कांग्रेस सेवादल ने कुकड़ेश्वर में आयोजित किया ध्वजारोहण कार्यक्रम, महापुरुषों को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प..

April 26, 2026 03:36 PM

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की प्रेस वार्ता संपन्न...

April 26, 2026 03:34 PM

स्वस्थ जीवन,स्वच्छ वातावरण, पर्यावरण के बिना संभव नहीं है, पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए पर्यावरण मित्रों ने किया 3 घंटे श्रमदान....

April 26, 2026 03:32 PM

सीबीएन कोटा की बड़ी कार्रवाई, 7.400 किलो अफीम व 130 किलो पोस्ता भूसा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार..

April 26, 2026 03:31 PM

भारतीय पत्रकार संघ AIJ की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक उज्जैन में संपन्न, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा हुए सम्मानित...

April 26, 2026 03:27 PM

संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी मे किसानो को दी वैज्ञानिक क़ृषि तकनीकी की जानकारी....

April 26, 2026 03:25 PM

सीबीएन नीमच की कार्रवाई, 263.07 किलोग्राम डोडाचूरा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार...

April 26, 2026 03:19 PM

ओमप्रकाश चौधरी कृति संस्था के अध्यक्ष और रघुनंदन पाराशर सचिव बने...

April 26, 2026 03:16 PM

करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत खेत पर कार्य करते समय हुआ दर्दनाक हादसा, गांव में शोक की लहर

April 26, 2026 03:04 PM

अंचल में भीषण गर्मी का कहर, आसमान से बरस रही आग, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा....

April 26, 2026 11:57 AM

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण संपन्न, नीमच के दो केंद्रों पर प्रथम पाली में 644 व दूसरी पाली में 642 परीक्षार्थी हुए शामिल, कलेक्टर के निर्देशन में थ्री-लेयर सुरक्षा व उड़न दस्तों की निगरानी में हुई परीक्षा..

April 26, 2026 11:12 AM

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस का त्वरित खुलासा, 24 घंटे में हत्या का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार...

April 26, 2026 11:07 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार पुलिस की कार्रवाई, 38 किलो 240 ग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...

April 26, 2026 11:02 AM

हत्या के मामले में 12 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार....

April 26, 2026 11:01 AM

मयूर सिंघवी बने अंतरराष्ट्रीय मानवमीलन जबलपुर शाखा के अध्यक्ष....

April 26, 2026 10:57 AM

मंदिर ध्वजा सुख शांति प्रेम सद्भाव का परिचायक होती है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, सुमति नाथ जिनालय दादावाड़ी सत्तरभेदी पूजा व ध्वजा महोत्सव में उमड़े समाज जन....

April 26, 2026 10:54 AM