FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सीबीएन नीमच की कार्रवाई, 263.07 किलोग्राम डोडाचूरा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार...

  Updated : April 26, 2026 03:19 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

नीमच :- नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, प्राप्त विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर सीबीएन मध्यप्रदेश की प्रिवेंटिव टीम द्वारा दिनांक 25-26.04.2026 को देर रात्रि एक सफल कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी को विफल किया गया।प्राप्त सूचना के अनुसार बीकानेर क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों द्वारा नीमच-मंदसौर क्षेत्र से बड़ी मात्रा में अवैध डोडाचूरा बीकानेर ले जाने की साजिश रची गई थी। कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने हेतु तस्करों द्वारा मुख्य नीमच-मंदसौर राजमार्ग के स्थान पर आंतरिक मनासा-पिपलिया मंडी मार्ग का उपयोग देर रात्रि में करने की योजना बनाई गई थी। यह भी सूचना थी कि एक पुराना टाटा मिनी ट्रक (बीकानेर पंजीयन) में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जाएगा, जिसे एक काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल (चित्तौड़गढ़ पंजीयन) द्वारा पायलट किया जाएगा।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया। उत्कृष्ट समन्वय एवं साहसिक कार्यवाही के तहत संदिग्ध वाहनों की पहचान कर झारडा-नारायणगढ़ मार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के निकट टाटा मिनी ट्रक एवं पायलट बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई।जांच के दौरान तस्करों द्वारा अपनाई गई चतुराईपूर्ण modus operandi का खुलासा हुआ। अवैध डोडाचूरा को प्याज एवं लहसुन की बोरियों के नीचे छिपाया गया था। इन बोरियों को हटाने पर 13 पीले प्लास्टिक बैग प्राप्त हुए, जिनके अंदर काले प्लास्टिक बैग में डोडाचूरा को सिलकर छुपाया गया था, ताकि जांच एजेंसियों से बचा जा सके।कुल 263.07 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। मौके पर समस्त वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अवैध मादक पदार्थ, एक टाटा मिनी ट्रक एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त किया गया तथा तीन आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम, 1985 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।मामले में आगे की जांच जारी,सीबीएन (मध्य प्रदेश इकाई) नशा मुक्त भारत के संकल्प के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कलेक्टर द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत नीमच जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित, नर्सरी से कक्षा 8 तक 27 से 30 अप्रैल तक अवकाश, कक्षा 9 से 12 प्रातः 7 से 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं....

April 26, 2026 03:44 PM

499 किलो 660 ग्राम डोडाचूरा मय स्कॉर्पियो वाहन एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार,दो नाबालिग डिटेन..

April 26, 2026 03:40 PM

लोक अदालत 9 मई को, नीमच में प्री-सेटिंग्स के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण की तैयारी...

April 26, 2026 03:38 PM

जिला कांग्रेस सेवादल ने कुकड़ेश्वर में आयोजित किया ध्वजारोहण कार्यक्रम, महापुरुषों को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प..

April 26, 2026 03:36 PM

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की प्रेस वार्ता संपन्न...

April 26, 2026 03:34 PM

स्वस्थ जीवन,स्वच्छ वातावरण, पर्यावरण के बिना संभव नहीं है, पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए पर्यावरण मित्रों ने किया 3 घंटे श्रमदान....

April 26, 2026 03:32 PM

सीबीएन कोटा की बड़ी कार्रवाई, 7.400 किलो अफीम व 130 किलो पोस्ता भूसा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार..

April 26, 2026 03:31 PM

भारतीय पत्रकार संघ AIJ की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक उज्जैन में संपन्न, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा हुए सम्मानित...

April 26, 2026 03:27 PM

संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी मे किसानो को दी वैज्ञानिक क़ृषि तकनीकी की जानकारी....

April 26, 2026 03:25 PM

सीबीएन नीमच की कार्रवाई, 263.07 किलोग्राम डोडाचूरा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार...

April 26, 2026 03:19 PM

ओमप्रकाश चौधरी कृति संस्था के अध्यक्ष और रघुनंदन पाराशर सचिव बने...

April 26, 2026 03:16 PM

करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत खेत पर कार्य करते समय हुआ दर्दनाक हादसा, गांव में शोक की लहर

April 26, 2026 03:04 PM

अंचल में भीषण गर्मी का कहर, आसमान से बरस रही आग, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा....

April 26, 2026 11:57 AM

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण संपन्न, नीमच के दो केंद्रों पर प्रथम पाली में 644 व दूसरी पाली में 642 परीक्षार्थी हुए शामिल, कलेक्टर के निर्देशन में थ्री-लेयर सुरक्षा व उड़न दस्तों की निगरानी में हुई परीक्षा..

April 26, 2026 11:12 AM

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस का त्वरित खुलासा, 24 घंटे में हत्या का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार...

April 26, 2026 11:07 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार पुलिस की कार्रवाई, 38 किलो 240 ग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...

April 26, 2026 11:02 AM

हत्या के मामले में 12 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार....

April 26, 2026 11:01 AM

मयूर सिंघवी बने अंतरराष्ट्रीय मानवमीलन जबलपुर शाखा के अध्यक्ष....

April 26, 2026 10:57 AM

मंदिर ध्वजा सुख शांति प्रेम सद्भाव का परिचायक होती है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, सुमति नाथ जिनालय दादावाड़ी सत्तरभेदी पूजा व ध्वजा महोत्सव में उमड़े समाज जन....

April 26, 2026 10:54 AM