जिला कांग्रेस सेवादल ने कुकड़ेश्वर में आयोजित किया ध्वजारोहण कार्यक्रम, महापुरुषों को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प..
Updated : April 26, 2026 03:36 PM
राजेंद्र भट्ट कुकड़ेश्वर
राजनीति
नीमच :- कांग्रेस सेवादल जिला नीमच द्वारा राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इसी कड़ी में कल 26 अप्रैल को सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव (ठेकेदार) के नेतृत्व में मनासा तहसील के कुकड़ेश्वर नगर में कांग्रेस कार्यालय परिसर में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारीयों की विशेष उपस्थिति में सर्वप्रथम कांग्रेस पार्टी के महापुरुषों को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प सभी ने लिया। उसके पश्चात संगठन द्वारा निर्धारित समय प्रातः10:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झड़ा वंदन कर राष्ट्रीय गान गाया गया और सभी कांग्रेसजन ने ध्वज को सलामी दी कार्यक्रम के दौरान सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगेश संघई, एडवोकेट कैलाश राठौड़, चंद्रशेखर पालीवाल आदि ने अपना उद्बोधन दिया और कहां की कांग्रेस पार्टी को मजबूत और एकजुट करने की दृष्टि से पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीयों द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं, अधिक से अधिक आम जनता से जुड़ाव हो सके इसकी कोशिश जारी है। यह ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को देश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, सेवादल के महाराष्ट्र प्रभारी योगेश यादव एवं सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव के आदेश पर प्रत्येक जिले में आयोजित हो रहा है। अब तक यह कार्यक्रम नीमच जिला मुख्यालय पर गांधी भवन कार्यालय में आयोजित हो रहा था, लेकिन अब संगठन के दिशा निर्देश पर तहसील मुख्यालय पर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। पिछले माह के अंतिम रविवार को जावद तहसील मुख्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था और अब मनासा तहसील के कुकड़ेश्वर नगर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल महिला संगठन जिला अध्यक्ष बेबी मेहरा, शिव हरे, भुवान सिंह राजपूत, कार्यक्रम प्रभारी नंदलाल मालवीय, बलवंत खींचा, प्रमोद लॉन्ड्री, मुकेश जीनगर, रिंकू भांनपिया, कुंदन खींची, शंकर लाल मालवीय, विजय श्रीमाल,मदन सिंह धानका, लतीफ पठान, धर्मेंद्र परिहार, भगवानजी, गोविंद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन सेवादल जिला कोषाध्यक्ष इलियास कुरैशी ने किया, वहीं अंत मे रामपुरा सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ रावत ने आभार माना।
और खबरे
कलेक्टर द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत नीमच जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित, नर्सरी से कक्षा 8 तक 27 से 30 अप्रैल तक अवकाश, कक्षा 9 से 12 प्रातः 7 से 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं....
April 26, 2026 03:44 PM
499 किलो 660 ग्राम डोडाचूरा मय स्कॉर्पियो वाहन एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार,दो नाबालिग डिटेन..
April 26, 2026 03:40 PM
लोक अदालत 9 मई को, नीमच में प्री-सेटिंग्स के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण की तैयारी...
April 26, 2026 03:38 PM
जिला कांग्रेस सेवादल ने कुकड़ेश्वर में आयोजित किया ध्वजारोहण कार्यक्रम, महापुरुषों को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प..
April 26, 2026 03:36 PM
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की प्रेस वार्ता संपन्न...
April 26, 2026 03:34 PM
स्वस्थ जीवन,स्वच्छ वातावरण, पर्यावरण के बिना संभव नहीं है, पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए पर्यावरण मित्रों ने किया 3 घंटे श्रमदान....
April 26, 2026 03:32 PM
सीबीएन कोटा की बड़ी कार्रवाई, 7.400 किलो अफीम व 130 किलो पोस्ता भूसा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार..
April 26, 2026 03:31 PM
भारतीय पत्रकार संघ AIJ की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक उज्जैन में संपन्न, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा हुए सम्मानित...
April 26, 2026 03:27 PM
संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी मे किसानो को दी वैज्ञानिक क़ृषि तकनीकी की जानकारी....
April 26, 2026 03:25 PM
सीबीएन नीमच की कार्रवाई, 263.07 किलोग्राम डोडाचूरा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार...
April 26, 2026 03:19 PM
ओमप्रकाश चौधरी कृति संस्था के अध्यक्ष और रघुनंदन पाराशर सचिव बने...
April 26, 2026 03:16 PM
करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत खेत पर कार्य करते समय हुआ दर्दनाक हादसा, गांव में शोक की लहर
April 26, 2026 03:04 PM
अंचल में भीषण गर्मी का कहर, आसमान से बरस रही आग, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा....
April 26, 2026 11:57 AM
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण संपन्न, नीमच के दो केंद्रों पर प्रथम पाली में 644 व दूसरी पाली में 642 परीक्षार्थी हुए शामिल, कलेक्टर के निर्देशन में थ्री-लेयर सुरक्षा व उड़न दस्तों की निगरानी में हुई परीक्षा..
April 26, 2026 11:12 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस का त्वरित खुलासा, 24 घंटे में हत्या का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार...
April 26, 2026 11:07 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार पुलिस की कार्रवाई, 38 किलो 240 ग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
April 26, 2026 11:02 AM
हत्या के मामले में 12 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार....
April 26, 2026 11:01 AM
मयूर सिंघवी बने अंतरराष्ट्रीय मानवमीलन जबलपुर शाखा के अध्यक्ष....
April 26, 2026 10:57 AM
मंदिर ध्वजा सुख शांति प्रेम सद्भाव का परिचायक होती है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, सुमति नाथ जिनालय दादावाड़ी सत्तरभेदी पूजा व ध्वजा महोत्सव में उमड़े समाज जन....
April 26, 2026 10:54 AM