lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जीरन नगर परिषद में विदाई और स्वागत का भावुक पल, विदा होते सीएमओ विकास डावर का हुआ भव्य सम्मान, नवागत सीएमओ राजावत का स्वागत...

  Updated : June 24, 2026 05:02 PM

विनोद सांवला जीरन हरवार

  प्रशासनिक

​जीरन। स्थानीय सामुदायिक मांगलिक भवन (चीताखेड़ा दरवाजा) में मंगलवार शाम को जीरन नगर परिषद द्वारा एक भव्य और भावुक विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बदनावर नगर परिषद में स्थानांतरित किए गए लोकप्रिय सीएमओ विकास डावर को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं सिंगोली नगर परिषद से स्थानांतरित होकर आए जीरन के नवागत प्रभारी सीएमओ कपिल सिंह राजावत का आत्मीय स्वागत किया गया।
​ऐतिहासिक और अद्वितीय रहा विकास डावर का कार्यकाल
​समारोह के दौरान नगर परिषद के सभी जनप्रतिनिधियों ने निवर्तमान सीएमओ विकास डावर की कार्यप्रणाली, अद्भुत कार्यकुशलता और मिलनसार व्यक्तित्व की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने उनके एक वर्ष के कार्यकाल को 'ऐतिहासिक एवं अद्वितीय' बताते हुए कहा कि कम समय में आपके द्वारा नगर विकास को जिस तरह से गति प्रदान की गई, वह वास्तव में जीरन नगर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखने योग्य है।" ​कर्मचारियों के सहयोग और सकारात्मक रुख से मिली सफलता: डावर - अपनी विदाई से अभिभूत सीएमओ विकास डावर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैंने यहां वही किया जिसका मुझे पहले से अनुभव था। हर जनप्रतिनिधि की यही चाह होती है कि जनता के काम समय पर हों। सभी ने मुझसे यही अपेक्षा की थी, जिसे मैंने अपने साथी कर्मचारियों के सहयोग से धरातल पर उतारा।" उन्होंने आगे कहा कि जीरन की टीम का रुख हमेशा सकारात्मक रहा, जिसके कारण काम करने में कोई दिक्कत नहीं आई। यहाँ से जो प्यार और सम्मान मिला है, वह उनके जीवन की अनमोल पूंजी है।
​साफा-शाल और स्मृति चिन्ह से हुआ सम्मान - ​इस भावुक क्षण में नगर परिषद जीरन के अध्यक्ष रामकरण सगवारिया ने सीएमओ विकास डावर को साफा बांधकर, शाल-श्रीफल भेंट किया और स्मृति चिन्ह प्रदान कर विदाई दी। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों, परिषद के कर्मचारियों और निर्माण एजेंसी के ठेकेदारों ने डावर को माला पहनाकर भावपूर्ण विदाई दी।
​नवागत सीएमओ कपिल सिंह राजावत का हुआ अभिनंदन
​कार्यक्रम के दूसरे चरण में, जीरन का कार्यभार संभालने पहुंचे नवागत प्रभारी सीएमओ कपिल सिंह राजावत का नगर परिषद अध्यक्ष रामकरण सगवारिया ने साफा बांधकर और शाल-श्रीफल भेंट कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
​उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प: - नवागत सीएमओ राजावत ने इस मौके पर कहा कि निवर्तमान सीएमओ डावर साहब ने विकास कार्यों की जो अमिट छाप छोड़ी है, उसे बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और विकास के अधूरे कामों को प्राथमिकता से पूरा कर नए कार्यों को गति देंगे।
​गरिमापूर्ण कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित - इस गरिमामयी समारोह में नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे, पार्षद प्रहलाद भील, यशोदा मधुसूदन राजोरा, बबलू भिलावत, यशवंत सगवारिया, पुष्पेंद्र सिंह सोनीगरा, दिलीप सुथार, शकुन्तला दिलीप भानेज, पूनमचंद पाटीदार, संध्या विकास सुथार, विनोद पाटीदार सीएम, प्रभा राजेश लक्षकार, किशन अहिरवार, मुकेश पंवार उपस्थित थे। ​इसके साथ ही एल्डरमैन तुलसीराम अहिरवार, ऋतुराज सिंह सोनीगरा, गोविंद पाटीदार, उपयंत्री अन्नू सोलंकी, और निर्माण ठेकेदार कुंदन शर्मा, गोपाल पाटीदार, प्रकाश पाटीदार, दीपेश बाहेती सहित नगर परिषद के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन किया।
​पार्षद प्रतिनिधि दिलीप सुथार ने बेहद प्रभावी ढंग से कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार पार्षद प्रतिनिधि राजेश लक्षकार ने व्यक्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया जारोली टावर व पटेल प्लाजा का निरीक्षण, फायर सेफ्टी यंत्र के साथ ही प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग रखने के दिये निर्देश....

June 24, 2026 05:04 PM

जीरन नगर परिषद में विदाई और स्वागत का भावुक पल, विदा होते सीएमओ विकास डावर का हुआ भव्य सम्मान, नवागत सीएमओ राजावत का स्वागत...

June 24, 2026 05:02 PM

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, क्षेत्र का नाम किया रोशन...

June 24, 2026 04:58 PM

निरंकारी बाल संत समागम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पांच जिलों से निरंकारी बाल संत शिरकत करेंगे...

June 24, 2026 04:53 PM

राज्यपाल गांव गोदित पायरी में खेत एवं जल बचावो पर असंस्तागरत प्रशिक्षण का आयोजन...

June 24, 2026 04:51 PM

शत-प्रतिशत ऋण वसूली कर पैक्स सहकारी संस्थाओं ने रचा नया कीर्तिमान, पानपुर, संधारा एवं कनावटी संस्थाओं की उपलब्धि से जिले में सहकारिता क्षेत्र को मिली नई पहचान...

June 24, 2026 04:50 PM

सेवा दिवस के रूप में मनाया वैश्य महासम्मेलन शिरोमणि संरक्षक उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, गौशालाओं में हरा चारा वितरित कर दिया गौ संरक्षण एवं सेवा का संदेश....

June 24, 2026 03:16 PM

सीबीएन मध्य प्रदेश की बड़ी कार्रवाई, 40 टन से अधिक मादक पदार्थों का रिकॉर्ड विनष्टीकरण...

June 24, 2026 02:27 PM

जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी.पंजीयन एवं स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की समीक्षा में दिए निर्देश...

June 24, 2026 02:09 PM

किसान भाईयों के लिए खरीफ मौसम 2026 में फसल बुआई हेतु समसामायिक सलाह...

June 24, 2026 01:32 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 48,482 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

June 24, 2026 01:28 PM

पेंशनर संघ ने भूखंड आवंटन की मांग को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप उपमहानिरीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया...

June 24, 2026 01:19 PM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का नीमच आगमन, संगठन की मजबूती के लिए किया जनसंपर्क....

June 24, 2026 01:14 PM

हर्कियाखाल बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी लक्ष्मी नारायण शर्मा का कर्नाटक राज्यपाल भवन में हुआ अभिनंदन...

June 24, 2026 01:09 PM

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश, कैंसर से लेकर हार्ट डिजीज तक पर विशेषज्ञों ने बढ़ाई जागरूकता, आईएमए नीमच और भारत विकास परिषद की परिचर्चा में डॉक्टरों ने समय पर जांच, संतुलित जीवनशैली और सीपीआर तकनीक की बताई अहमियत...

June 24, 2026 01:02 PM

क़ृषि विज्ञान केंद्र प्रतापगढ़ में किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी एवं खरीफ़ की फसलो का बीज का वितरण...

June 24, 2026 11:44 AM

25 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, साडास पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...

June 24, 2026 11:19 AM

जिले में सभी वाहन दुघर्टना पीडितों को पी.एम.राहत योजना तहत प्रकरण बनाकर लाभांवित करें- श्री चंद्रा सड़क सुरक्षा स‍मिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

June 24, 2026 10:46 AM

युवा संगम में 196 अभ्‍यर्थी चयनित, 32 अभ्‍यर्थी को मिले आफर लेटर....

June 24, 2026 10:46 AM