सेवा दिवस के रूप में मनाया वैश्य महासम्मेलन शिरोमणि संरक्षक उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, गौशालाओं में हरा चारा वितरित कर दिया गौ संरक्षण एवं सेवा का संदेश....
Updated : June 24, 2026 03:16 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच। वैश्य महासम्मेलन के शिरोमणि संरक्षक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस बुधवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गोधाम बालाजी मंदिर गौशाला एवं गौ नन्दी सेवाधाम उपचार गौशाला, चमड़ा कारखाना में गौ माताओं को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की गई तथा गौ संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष संतोष चौपड़ा ने कहा कि उमाशंकर गुप्ता का जीवन सेवा, समर्पण और समाजहित के मूल्यों का प्रतीक है। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
संरक्षक जम्बुकुमार जैन ने कहा कि गौ सेवा हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न अंग है। सेवा के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है। आपने कहा कि उमाशंकर गुप्ता का सादा, सेवाभावी एवं संस्कारित व्यक्तित्व समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल ने कहा कि शिरोमणि उमाशंकर गुप्ता ने सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।पोरवाल बोले जनकल्याण और सेवा के कार्य समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और सेवा भावना को बल मिलता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं जिला प्रवक्ता विवेक खण्डेलवाल ने कहा कि संरक्षक उमाशंकर गुप्ता का स्नेह, मार्गदर्शन और समाजहित के प्रति समर्पण हम सभी के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उनके बताये मार्ग पर ही चलकर ही हमे यही प्रेरणा मिलती है कि सेवा और संस्कार ही समाज की वास्तविक पूंजी हैं तथा ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश का प्रसार करते हैं। जिलामंत्री हरिवल्लभ मुच्छाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों की सहभागिता से कार्यक्रम सफल हुआ। उन्होंने उपस्थितजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। ओर अंत मे मार्गदर्शक उमाशंकर गुप्ता के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके बताए सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान बताया। इस अवसर पर समाजसेवी निखार गोयल, सुरेश सिंहल, अरुण गोयल, संतोष खण्डेलवाल, मनोज माहेश्वरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित थे।
और खबरे
फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया जारोली टावर व पटेल प्लाजा का निरीक्षण, फायर सेफ्टी यंत्र के साथ ही प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग रखने के दिये निर्देश....
June 24, 2026 05:04 PM
जीरन नगर परिषद में विदाई और स्वागत का भावुक पल, विदा होते सीएमओ विकास डावर का हुआ भव्य सम्मान, नवागत सीएमओ राजावत का स्वागत...
June 24, 2026 05:02 PM
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, क्षेत्र का नाम किया रोशन...
June 24, 2026 04:58 PM
निरंकारी बाल संत समागम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पांच जिलों से निरंकारी बाल संत शिरकत करेंगे...
June 24, 2026 04:53 PM
राज्यपाल गांव गोदित पायरी में खेत एवं जल बचावो पर असंस्तागरत प्रशिक्षण का आयोजन...
June 24, 2026 04:51 PM
शत-प्रतिशत ऋण वसूली कर पैक्स सहकारी संस्थाओं ने रचा नया कीर्तिमान, पानपुर, संधारा एवं कनावटी संस्थाओं की उपलब्धि से जिले में सहकारिता क्षेत्र को मिली नई पहचान...
June 24, 2026 04:50 PM
सेवा दिवस के रूप में मनाया वैश्य महासम्मेलन शिरोमणि संरक्षक उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, गौशालाओं में हरा चारा वितरित कर दिया गौ संरक्षण एवं सेवा का संदेश....
June 24, 2026 03:16 PM
सीबीएन मध्य प्रदेश की बड़ी कार्रवाई, 40 टन से अधिक मादक पदार्थों का रिकॉर्ड विनष्टीकरण...
June 24, 2026 02:27 PM
जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी.पंजीयन एवं स्वास्थ्य प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा में दिए निर्देश...
June 24, 2026 02:09 PM
किसान भाईयों के लिए खरीफ मौसम 2026 में फसल बुआई हेतु समसामायिक सलाह...
June 24, 2026 01:32 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 48,482 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
June 24, 2026 01:28 PM
पेंशनर संघ ने भूखंड आवंटन की मांग को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप उपमहानिरीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया...
June 24, 2026 01:19 PM
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का नीमच आगमन, संगठन की मजबूती के लिए किया जनसंपर्क....
June 24, 2026 01:14 PM
हर्कियाखाल बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी लक्ष्मी नारायण शर्मा का कर्नाटक राज्यपाल भवन में हुआ अभिनंदन...
June 24, 2026 01:09 PM
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश, कैंसर से लेकर हार्ट डिजीज तक पर विशेषज्ञों ने बढ़ाई जागरूकता, आईएमए नीमच और भारत विकास परिषद की परिचर्चा में डॉक्टरों ने समय पर जांच, संतुलित जीवनशैली और सीपीआर तकनीक की बताई अहमियत...
June 24, 2026 01:02 PM
क़ृषि विज्ञान केंद्र प्रतापगढ़ में किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी एवं खरीफ़ की फसलो का बीज का वितरण...
June 24, 2026 11:44 AM
25 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, साडास पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...
June 24, 2026 11:19 AM
जिले में सभी वाहन दुघर्टना पीडितों को पी.एम.राहत योजना तहत प्रकरण बनाकर लाभांवित करें- श्री चंद्रा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
June 24, 2026 10:46 AM
युवा संगम में 196 अभ्यर्थी चयनित, 32 अभ्यर्थी को मिले आफर लेटर....
June 24, 2026 10:46 AM