lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का नीमच आगमन, संगठन की मजबूती के लिए किया जनसंपर्क....

  Updated : June 24, 2026 01:14 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  राजनीति

नीमच :- मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुरहट विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल 24 जून को नीमच पधारे । अजय सिंह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद चोपड़ा के राजस्व कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों से वन-टु-वन जनसंपर्क किया और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए क्षेत्र के विकास के लिए बातचीत की ओर संगठन को सक्रियता के माध्यम से तेज गति देने के लिए योजना बनाई। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर मंडी व्यापारियों से भी अजय सिंह ने मुलाकात की और हाल ही में सरकार द्वारा मंडी टैक्स वृद्धि के विषय में भी विस्तार से बातचीत की और उन्होंने कहा कि वह विधानसभा में इस मामले को उठाकर समस्या निराकरण के लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अजय सिंह ने विभिन्न समाज सेवी,व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी अध्यक्षों प्रतिनिधियों से भी वेट वार्ता की और सामाजिक विकास के विषयों पर विस्तार से वार्ता की।
उल्लेखनीय है कि अजय सिंह इस समय उज्जैन संभाग के दौरे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क कर रहे हैं इसी अभियान के अंतर्गत में नीमच पहुंचे और संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं से वार्ता की।
अजय सिंह राहुल इस समय पूरे देश में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं इसी महत्वपूर्ण दौरे के अंतर्गत 24 जून बुधवार को दोपहर 1 बजे उनका आगमन नीमच स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में हुआ। उन्होंने सबसे पहले गांधी भवन स्थित
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा पूर्वक माल्यार्पण किया। इसके बाद अजय सिंह नीमच के विभिन्न कांग्रेस परिवारों के निवास स्थान पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचे जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट की बड़े मंचों से भाषण देने के बजाय वरिष्ठ नेताओं को सीधे कार्यकर्ताओं के घर-घर पहुंचने में कांग्रेस हकीकत को मजबूत करने में जुट गई है ताकि आगामी समय में संगठन और अधिक सक्रिय एकजुट बनाया जा सके अजय सिंह राहुल के नीमच दौरे में बड़े आयोजन के बजाय सिर्फ जन संपर्क कार्यक्रम को प्राथमिकता दी गई है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती,ज़ी सिने स्टार पियूष चोपड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर, बृजेश सक्सेना, जगदीश पुनर, नीतिन हसीजा, महेश वीरवाल, विमल शर्मा, संजय पवार,महिला कांग्रेस की आशा सांभर, संजीव पगारिया , सौरभ खंडेलवाल,मनीष पगारिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्य प्रदेश, सीबीएन द्वारा लगभग 40 टन से अधिक मादक पदार्थों का रिकॉर्ड विनष्टीकरण...

June 24, 2026 02:27 PM

जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी.पंजीयन एवं स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की समीक्षा में दिए निर्देश...

June 24, 2026 02:09 PM

किसान भाईयों के लिए खरीफ मौसम 2026 में फसल बुआई हेतु समसामायिक सलाह...

June 24, 2026 01:32 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 48,482 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

June 24, 2026 01:28 PM

पेंशनर संघ ने भूखंड आवंटन की मांग को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप उपमहानिरीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया...

June 24, 2026 01:19 PM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का नीमच आगमन, संगठन की मजबूती के लिए किया जनसंपर्क....

June 24, 2026 01:14 PM

हर्कियाखाल बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी लक्ष्मी नारायण शर्मा का कर्नाटक राज्यपाल भवन में हुआ अभिनंदन...

June 24, 2026 01:09 PM

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश, कैंसर से लेकर हार्ट डिजीज तक पर विशेषज्ञों ने बढ़ाई जागरूकता, आईएमए नीमच और भारत विकास परिषद की परिचर्चा में डॉक्टरों ने समय पर जांच, संतुलित जीवनशैली और सीपीआर तकनीक की बताई अहमियत...

June 24, 2026 01:02 PM

क़ृषि विज्ञान केंद्र प्रतापगढ़ में किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी एवं खरीफ़ की फसलो का बीज का वितरण...

June 24, 2026 11:44 AM

25 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, साडास पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...

June 24, 2026 11:19 AM

जिले में सभी वाहन दुघर्टना पीडितों को पी.एम.राहत योजना तहत प्रकरण बनाकर लाभांवित करें- श्री चंद्रा सड़क सुरक्षा स‍मिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

June 24, 2026 10:46 AM

युवा संगम में 196 अभ्‍यर्थी चयनित, 32 अभ्‍यर्थी को मिले आफर लेटर....

June 24, 2026 10:46 AM

स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की समन्वय बैठक सम्‍पन्‍न, मेडिको लीगल/पोस्टमार्टम प्रकरणों का ऑनलाइन इंद्राज व त्वरित निराकरण के निर्देश...

June 24, 2026 10:45 AM

कलेक्‍टर द्वारा आवासीय कॉलोनी विकास की सशर्त अनुमति जारी, 11 भूखंड न.पा. के पास बंधक....

June 24, 2026 10:45 AM

मंदसौर में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13.850 किलो एमडी ड्रग और केमिकल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

June 24, 2026 09:16 AM

गांधीसागर बांध जलाशय के तटवर्तीय ग्रामों के लिए बाढ़ सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी, जलस्तर की सतत निगरानी, सूचना तंत्र एवं राहत व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व...

June 24, 2026 08:11 AM

स्पा सेंटर की आड़ में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, चार विदेशी महिलाओं का रेस्क्यू...

June 24, 2026 07:21 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ, रविन्द्र भवन से साइबर जागरूकता रथ को करेंगे रवाना....

June 24, 2026 02:48 AM

काले हिरण व चिंकारा के शिकार कर अंतर्राज्यीय तस्करी करने वाले आरोपियों की जमानत याचिका खारिज...

June 24, 2026 02:46 AM