lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्य प्रदेश, सीबीएन द्वारा लगभग 40 टन से अधिक मादक पदार्थों का रिकॉर्ड विनष्टीकरण...

  Updated : June 24, 2026 02:27 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

नीमच :- मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 24 जून 2026 को अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री, खोर, नयागांव (मध्य प्रदेश) में उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति (High Level Drug Disposal Committee) की निगरानी में 29 प्रकरणों में जब्त लगभग 40 टन मादक पदार्थों एवं मनःप्रभावी औषधियों का रिकॉर्ड स्तर पर सुरक्षित विनष्टीकरण किया गया। यह मध्य प्रदेश इकाई द्वारा अब तक किए गए सबसे बड़े मादक पदार्थ विनष्टीकरण अभियानों में से एक है।
विनष्ट किए गए मादक पदार्थों एवं मनःप्रभावी औषधियों में प्रमुख रूप से निम्न सामग्री शामिल है। पोस्ता भूसा (Poppy Straw) – 21,521.150 किलोग्राम (1,070 पैकेट) अफीम ब्लैक सीड्स (Opium Black Seeds) – 8,555.000 किलोग्राम (144 पैकेट) हेरोइन – 15.000 किलोग्राम (04 पैकेट) मेफेड्रोन (Mephedrone) – 44.755 किलोग्राम (15 पैकेट) ब्राउन शुगर – 0.352 किलोग्राम (03 पैकेट) अल्प्राजोलम पाउडर – 0.631 किलोग्राम (02 पैकेट) कोडीन फॉस्फेट सिरप – 67,346 बोतलें (100 मि.ली.) तथा अन्य एनडीपीएस दवाइयाँ (720 बॉक्स) ट्रामाडोल टैबलेट – 1,39,260 टैबलेट, पेंटाजोसिन इंजेक्शन – 1,04,495 इंजेक्शन, बुप्रेनॉर्फिन एम्प्यूल्स – 1,47,095 एम्प्यूल्स, लोराजेपाम टैबलेट – 1,95,380 टैबलेट। क्लोनाजेपाम टैबलेट – 1,83,200 टैबलेट अल्प्राजोलम टैबलेट – 1,61,800 टैबलेट इसके अतिरिक्त नाइट्राजेपाम, डायजेपाम, केटामाइन, मिडाजोलम तथा जोल्पिडेम जैसी विभिन्न मनःप्रभावी औषधियों का भी विनष्टीकरण किया गया।
इसके अतिरिक्त, 08 प्रकरणों में जब्त कुल 37.649 किलोग्राम अफीम (Opium) को प्रचलित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार गवर्नमेंट ओपियम एंड अल्कलॉइड वर्क्स (GOAW), नीमच में जमा कराया जाएगा। उक्त विनष्टीकरण एनडीपीएस अधिनियम, 1985 एवं भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित तरीके से मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया। जब्त मादक पदार्थों का समयबद्ध विनष्टीकरण न केवल इन पदार्थों के पुनः दुरुपयोग की संभावना को समाप्त करता है, बल्कि समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने पुनः यह संदेश दिया है कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध उसकी कार्यवाही निरंतर, कठोर एवं शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति पर आधारित है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्य प्रदेश, ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध व्यापार एवं दुरुपयोग के विरुद्ध अपनी कार्रवाई आगे भी पूरी दृढ़ता, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ जारी रखेगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जीरन नगर परिषद में विदाई और स्वागत का भावुक पल, विदा होते सीएमओ विकास डावर का हुआ भव्य सम्मान, नवागत सीएमओ राजावत का स्वागत...

June 24, 2026 05:02 PM

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, क्षेत्र का नाम किया रोशन...

June 24, 2026 04:58 PM

निरंकारी बाल संत समागम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पांच जिलों से निरंकारी बाल संत शिरकत करेंगे...

June 24, 2026 04:53 PM

राज्यपाल गांव गोदित पायरी में खेत एवं जल बचावो पर असंस्तागरत प्रशिक्षण का आयोजन...

June 24, 2026 04:51 PM

शत-प्रतिशत ऋण वसूली कर पैक्स सहकारी संस्थाओं ने रचा नया कीर्तिमान, पानपुर, संधारा एवं कनावटी संस्थाओं की उपलब्धि से जिले में सहकारिता क्षेत्र को मिली नई पहचान...

June 24, 2026 04:50 PM

सेवा दिवस के रूप में मनाया वैश्य महासम्मेलन शिरोमणि संरक्षक उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, गौशालाओं में हरा चारा वितरित कर दिया गौ संरक्षण एवं सेवा का संदेश....

June 24, 2026 03:16 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्य प्रदेश, सीबीएन द्वारा लगभग 40 टन से अधिक मादक पदार्थों का रिकॉर्ड विनष्टीकरण...

June 24, 2026 02:27 PM

जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी.पंजीयन एवं स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की समीक्षा में दिए निर्देश...

June 24, 2026 02:09 PM

किसान भाईयों के लिए खरीफ मौसम 2026 में फसल बुआई हेतु समसामायिक सलाह...

June 24, 2026 01:32 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 48,482 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

June 24, 2026 01:28 PM

पेंशनर संघ ने भूखंड आवंटन की मांग को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप उपमहानिरीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया...

June 24, 2026 01:19 PM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का नीमच आगमन, संगठन की मजबूती के लिए किया जनसंपर्क....

June 24, 2026 01:14 PM

हर्कियाखाल बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी लक्ष्मी नारायण शर्मा का कर्नाटक राज्यपाल भवन में हुआ अभिनंदन...

June 24, 2026 01:09 PM

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश, कैंसर से लेकर हार्ट डिजीज तक पर विशेषज्ञों ने बढ़ाई जागरूकता, आईएमए नीमच और भारत विकास परिषद की परिचर्चा में डॉक्टरों ने समय पर जांच, संतुलित जीवनशैली और सीपीआर तकनीक की बताई अहमियत...

June 24, 2026 01:02 PM

क़ृषि विज्ञान केंद्र प्रतापगढ़ में किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी एवं खरीफ़ की फसलो का बीज का वितरण...

June 24, 2026 11:44 AM

25 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, साडास पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...

June 24, 2026 11:19 AM

जिले में सभी वाहन दुघर्टना पीडितों को पी.एम.राहत योजना तहत प्रकरण बनाकर लाभांवित करें- श्री चंद्रा सड़क सुरक्षा स‍मिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

June 24, 2026 10:46 AM

युवा संगम में 196 अभ्‍यर्थी चयनित, 32 अभ्‍यर्थी को मिले आफर लेटर....

June 24, 2026 10:46 AM

स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की समन्वय बैठक सम्‍पन्‍न, मेडिको लीगल/पोस्टमार्टम प्रकरणों का ऑनलाइन इंद्राज व त्वरित निराकरण के निर्देश...

June 24, 2026 10:45 AM