कमजोर एवं अनिश्चित मानसून की आशंका को देखते हुए खरीफ 2026 के लिए व्यापक तैयारी की विशेष जरुरत - डॉ. पचौरी...
Updated : June 24, 2026 05:08 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच कृषि विज्ञान केंद्र नीमच मानसून की सामान्य स्थिति की दशा में जिले में सोयाबीन का अपेक्षित रकबा 1 लाख 20 हजार हेक्टेयर, मक्का 30 हजार हेक्टेयर तथा मूगफली 22 हजार हेक्टेयर होने की संभावना है। परन्तु अचानक कमजोर एवं अनिश्चित मानसून की आशंका को देखते हुए खरीफ 2026 के लिए व्यापक तैयारी की विशेष जरुरत है। किसानों को बीज, उर्वरक और चारे की अग्रिम व्यवस्था करने की आवश्यकता है। किसानों को चाहिए
अल नीनो और कमजोर तथा अनिश्चित मानसून की संभावित स्थिति को देखते हुए किसानों को खरीफ सीजन के लिए अपनी तैयारियों को तेज करे। मानसून सामान्य से काफी लेट चल रहा है और अब तक लगभग 43 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 2 जुलाई तक के सप्ताह में भी बारिश कमजोर रहने की संभावना है। इसका सीधा मतलब है कि खरीफ की फसलों पर प्रभाव पड़ सकता है। खासकर उन क्षेत्रों में, जहाँ खेती पूरी तरह मानसून पर निर्भर है.
जिला कृषि आकस्मिकता योजना के आधार पर जिले की जलवायु, फसल पैटर्न, जल संसाधन और जोखिम को ध्यान में रखकर फसलों का चयन करें साथ ही जहां कम वर्षा की स्थिति बनती है वहां वैकल्पिक फसले जैसे उड़द, मूंग जैसी फसले लगाए यानि फसल बदलाव की रणनीति तैयार रखें।
फसल रणनीति - कम अवधि, कम पानी और विविधीकरण
इस दिशा में कम अवधि में पकने वाली और कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसल और किस्मों को बढ़ावा दिया जाए. किसान फसल विविधीकरण अपनाएं, ताकि केवल एक फसल पर निर्भरता कम हो और जोखिम कई फसलों में बँट जाए. इंटर‑क्रॉपिंग और मिश्रित खेती को प्रोत्साहन दें ताकि अगर एक फसल प्रभावित हो, तो दूसरी से आय बनी रहे. दलहन, मोटा अनाज (श्री अन्न) और तिलहन जैसी फसलों पर विशेष जोर दे। जो सीमित नमी में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।
बीज, उर्वरक और इनपुट की अग्रिम व्यवस्था करें।
वैज्ञानिक सलाह है कि 4 से 6 इंच जमीन में पर्याप्त नमी होने के बाद ही बोनी करें. थोड़ी‑सी बारिश में जल्दबाजी में बोनी करने से बीज खराब होने और पुनर्बुवाई का खतरा बढ़ जाता है कमजोर मानसून से पशुधन के लिए चारे का संकट पैदा होना संभव है. इसे देखते हुए चारे की पर्याप्त उपलब्धता जरुरी है, उसके लिए चारा स्टॉकिंग, वैकल्पिक चारा स्रोत और सप्लाई चेन प्लान की आवश्यकता है, ताकि पशुपालकों को अचानक दिक्कत न हो।
उपरोक्त समस्त परिस्थितियों को देखते हुए वैज्ञानिकों द्वारा फसल विविधिकरण पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सोयाबीन के स्थान पर अपने जिले में खाद्यान्न फसलों में मक्का फसल तथा तिलहन फसलों में खरीफ मूंगफली एवं दलहन फसलों में उड़द, मूंग तथा औषधीय फसलों में अश्वगंधा, तुलसी, कालमेघ तथा नवाचारी फसलों में न्यूट्री फसल चिया की खेती कर सकते है। साथ ही विगत वर्षाें में वैज्ञानिक अनुसंधानों एवं किसानों के अनुभव को देखते हुए लाभ की दृष्टि से ये फसले सोयाबीन की अपेक्षा जिले में अच्छा परिणाम दे रही है। किसान भाई यथासम्भव इन फसलों पर शिफ्ट हो सकते है। फसल विविधिकरण से किसान अपने रिस्क को कवर कर सकते है साथ ही संसाधनों का समुचित उपयोग कर सकते है एवं मोनो क्राॅपिंग से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
यदि कोई किसान भाई सोयाबीन फसल ही लगाने के लिए बाध्य हो तो वैज्ञानिक अनुशंसा के साथ उन्नत किस्मों राजसोया - 18, राजसोया - 24, एनआरसी- 86, जे. एस. 2034, आर.वी.एस. 2011-35 एवं उन्नत पद्धतियों का जैसे रिज फरो, रेज्ड बेड और ब्राॅड बेड पद्धतियों से बुवाई करें। किसान भाई पुरानी /ओल्ड वेराइटी जैसे जे. एस. 95-60 कदापि नहीं लगाए।
और खबरे
फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया जारोली टावर व पटेल प्लाजा का निरीक्षण, फायर सेफ्टी यंत्र के साथ ही प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग रखने के दिये निर्देश....
June 24, 2026 05:04 PM
जीरन नगर परिषद में विदाई और स्वागत का भावुक पल, विदा होते सीएमओ विकास डावर का हुआ भव्य सम्मान, नवागत सीएमओ राजावत का स्वागत...
June 24, 2026 05:02 PM
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, क्षेत्र का नाम किया रोशन...
June 24, 2026 04:58 PM
निरंकारी बाल संत समागम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पांच जिलों से निरंकारी बाल संत शिरकत करेंगे...
June 24, 2026 04:53 PM
राज्यपाल गांव गोदित पायरी में खेत एवं जल बचावो पर असंस्तागरत प्रशिक्षण का आयोजन...
June 24, 2026 04:51 PM
शत-प्रतिशत ऋण वसूली कर पैक्स सहकारी संस्थाओं ने रचा नया कीर्तिमान, पानपुर, संधारा एवं कनावटी संस्थाओं की उपलब्धि से जिले में सहकारिता क्षेत्र को मिली नई पहचान...
June 24, 2026 04:50 PM
सेवा दिवस के रूप में मनाया वैश्य महासम्मेलन शिरोमणि संरक्षक उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, गौशालाओं में हरा चारा वितरित कर दिया गौ संरक्षण एवं सेवा का संदेश....
June 24, 2026 03:16 PM
सीबीएन मध्य प्रदेश की बड़ी कार्रवाई, 40 टन से अधिक मादक पदार्थों का रिकॉर्ड विनष्टीकरण...
June 24, 2026 02:27 PM
जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी.पंजीयन एवं स्वास्थ्य प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा में दिए निर्देश...
June 24, 2026 02:09 PM
किसान भाईयों के लिए खरीफ मौसम 2026 में फसल बुआई हेतु समसामायिक सलाह...
June 24, 2026 01:32 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 48,482 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
June 24, 2026 01:28 PM
पेंशनर संघ ने भूखंड आवंटन की मांग को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप उपमहानिरीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया...
June 24, 2026 01:19 PM
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का नीमच आगमन, संगठन की मजबूती के लिए किया जनसंपर्क....
June 24, 2026 01:14 PM
हर्कियाखाल बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी लक्ष्मी नारायण शर्मा का कर्नाटक राज्यपाल भवन में हुआ अभिनंदन...
June 24, 2026 01:09 PM
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश, कैंसर से लेकर हार्ट डिजीज तक पर विशेषज्ञों ने बढ़ाई जागरूकता, आईएमए नीमच और भारत विकास परिषद की परिचर्चा में डॉक्टरों ने समय पर जांच, संतुलित जीवनशैली और सीपीआर तकनीक की बताई अहमियत...
June 24, 2026 01:02 PM
क़ृषि विज्ञान केंद्र प्रतापगढ़ में किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी एवं खरीफ़ की फसलो का बीज का वितरण...
June 24, 2026 11:44 AM
25 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, साडास पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...
June 24, 2026 11:19 AM
जिले में सभी वाहन दुघर्टना पीडितों को पी.एम.राहत योजना तहत प्रकरण बनाकर लाभांवित करें- श्री चंद्रा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
June 24, 2026 10:46 AM
युवा संगम में 196 अभ्यर्थी चयनित, 32 अभ्यर्थी को मिले आफर लेटर....
June 24, 2026 10:46 AM