अंचल में भीषण गर्मी का कहर, आसमान से बरस रही आग, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा....
Updated : April 26, 2026 11:57 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
सामाजिक
चीताखेड़ा :- अंचल में भीषण गर्मी का कहर जारी है। सूरज के प्रचंड तेवर से अंचल के कई इलाके तप रहे हैं, मानों आसमान से आग बरस रही हो, जिससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रविवार को सुबह से ही लोगों का घरों से कम ही निकालना हुआ। भीषण गर्मी का असर ज्यादातर पौधों पर पड़ रहा है, वहीं दोपहर बाद बेजुबान पक्षी भी आसमान में विचरण करते दिखाई देना बंद हो गए हैं, अपनी जान बचा कर ठंडी नमी वाली जगह ढूंढते दिखाई दे रहे हैं। दोपहर बाद सड़कों एवं बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
रविवार को अल सुबह से ही सूर्य देव ने रूद्र रूप धारण कर लिया है, भीषण गर्मी से पंखों ने हीटर का ले लिया, ठंडी हवा के बजाय गर्म हवा उगलनी शुरू कर दी। रात में भी न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचा। कुलर- पंखों ने भी खोया धेर्य ठंडी के बजाय गर्म हवाएं दे रहे हैं। इन दिनों गर्मी के तल्ख तेवर, तेवर देखने को मिल रहे हैं। नर सेवा नारायण सेवा समिति के वरिष्ठ दिनेश गुर्जर ने बताया है कि धर्मग्रंथों में भी जीवों पर दया को ही सबसे बड़ा धर्म बताया गया है। भीषण गर्मी से बेजुबान जानवरों एवं पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम हर व्यक्ति करें। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक परिवार को अपने घर -मकान की छतों पर बेजुबान पक्षियों के लिए दाना -पानी की प्रतिदिन व्यवस्था कर पूण्य लाभ लें,तथा घरों के बाहर पशुओं के लिए पानी की छोटी टंकी भी रखी जा सकती है,जिन्हें पीने के लिए पानी मिल सके। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। गर्मी सिर्फ बेचैनी नहीं,अब यह जानलेवा आपदा बनती दिख रही है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधित डॉक्टर मुकेश गुर्जर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चीताखेड़ा में एएनएम तरुणा कनिक के द्वारा अब लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, आम लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अगर जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।
सिर ढंककर निकले - डॉ जितेन्द्र नायक ने समझाईस देते हुए बताया कि अगर घर के बाहर निकले तो डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी अधिक पिए। इसके अलावा ठंडी चीजों ओआरएस, नींबू -पानी, छांछ का सेवन ज्यादा करें और सिर को ढक कर एवं हल्के सूती कपड़े पहनकर रखें। डॉ विक्रम परमार ने बताया कि लू की वजह से गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। खाली पेट और बिना पानी पिए बाहर न निकलें, बच्चों या बुजुर्गों को बंद वाहन में न छोड़ें,चाय -काफी,शराब से बचें। डॉक्टर सुदर्शन शुक्ल ने बताया कि बुखार,शरीर में सूजन, अचानक बेहोशी,तेज थकान, चक्कर, उल्टी, मांसपेशियों में खिंचाव, बहुत अधिक पसीना,शरीर का तापमान 40 डिग्री पार,दौरे या बेहोशी। अगर ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत नजदीकी चिकित्सालय डॉक्टर को दिखाएं।
और खबरे
कलेक्टर द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत नीमच जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित, नर्सरी से कक्षा 8 तक 27 से 30 अप्रैल तक अवकाश, कक्षा 9 से 12 प्रातः 7 से 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं....
April 26, 2026 03:44 PM
499 किलो 660 ग्राम डोडाचूरा मय स्कॉर्पियो वाहन एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार,दो नाबालिग डिटेन..
April 26, 2026 03:40 PM
लोक अदालत 9 मई को, नीमच में प्री-सेटिंग्स के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण की तैयारी...
April 26, 2026 03:38 PM
जिला कांग्रेस सेवादल ने कुकड़ेश्वर में आयोजित किया ध्वजारोहण कार्यक्रम, महापुरुषों को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प..
April 26, 2026 03:36 PM
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की प्रेस वार्ता संपन्न...
April 26, 2026 03:34 PM
स्वस्थ जीवन,स्वच्छ वातावरण, पर्यावरण के बिना संभव नहीं है, पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए पर्यावरण मित्रों ने किया 3 घंटे श्रमदान....
April 26, 2026 03:32 PM
सीबीएन कोटा की बड़ी कार्रवाई, 7.400 किलो अफीम व 130 किलो पोस्ता भूसा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार..
April 26, 2026 03:31 PM
भारतीय पत्रकार संघ AIJ की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक उज्जैन में संपन्न, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा हुए सम्मानित...
April 26, 2026 03:27 PM
संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी मे किसानो को दी वैज्ञानिक क़ृषि तकनीकी की जानकारी....
April 26, 2026 03:25 PM
सीबीएन नीमच की कार्रवाई, 263.07 किलोग्राम डोडाचूरा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार...
April 26, 2026 03:19 PM
ओमप्रकाश चौधरी कृति संस्था के अध्यक्ष और रघुनंदन पाराशर सचिव बने...
April 26, 2026 03:16 PM
करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत खेत पर कार्य करते समय हुआ दर्दनाक हादसा, गांव में शोक की लहर
April 26, 2026 03:04 PM
अंचल में भीषण गर्मी का कहर, आसमान से बरस रही आग, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा....
April 26, 2026 11:57 AM
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण संपन्न, नीमच के दो केंद्रों पर प्रथम पाली में 644 व दूसरी पाली में 642 परीक्षार्थी हुए शामिल, कलेक्टर के निर्देशन में थ्री-लेयर सुरक्षा व उड़न दस्तों की निगरानी में हुई परीक्षा..
April 26, 2026 11:12 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस का त्वरित खुलासा, 24 घंटे में हत्या का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार...
April 26, 2026 11:07 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार पुलिस की कार्रवाई, 38 किलो 240 ग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
April 26, 2026 11:02 AM
हत्या के मामले में 12 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार....
April 26, 2026 11:01 AM
मयूर सिंघवी बने अंतरराष्ट्रीय मानवमीलन जबलपुर शाखा के अध्यक्ष....
April 26, 2026 10:57 AM
मंदिर ध्वजा सुख शांति प्रेम सद्भाव का परिचायक होती है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, सुमति नाथ जिनालय दादावाड़ी सत्तरभेदी पूजा व ध्वजा महोत्सव में उमड़े समाज जन....
April 26, 2026 10:54 AM