FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मंदिर ध्वजा सुख शांति प्रेम सद्भाव का परिचायक होती है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, सुमति नाथ जिनालय दादावाड़ी सत्तरभेदी पूजा व ध्वजा महोत्सव में उमड़े समाज जन....

  Updated : April 26, 2026 10:54 AM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- जब हम दूर से किसी मंदिर की ध्वजा के दर्शन करते हैं तो हमें अनुभव होता है कि दूर कहीं यहां मंदिर है वहां हमें छाया और विश्राम अवश्य मिल जाएगा तो मन में संतोष और धैर्य की प्राप्ति होती है। मंदिर की ध्वजा के दर्शन करने से मंदिर के अंदर की प्रतिमा की स्मृति स्वत: ही हमारे मन मस्तिष्क पर उभर जाती है और हमारा मन शांत हो जाता है इसलिए ध्वजा आत्म शांति का मार्ग दिखाती है। ध्वजा दर्शन करने के बाद मन में प्रेम बढ़ता है। राग द्वेष दूर होते हैं ।मंदिर की ध्वजा सुख शांति और प्रेम का परिचय एक होती है।यह बात खरतरगच्छ गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सुरीश्वरजी ने कही।वे श्री भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्री संघ नीमच के तत्वाधान में कृषि उपज मंडी के समीप रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित सुमति नाथ जिनालय जिनकुशल दादाबाड़ी नीमच के तत्वाधान में सुमति नाथ मंदिर ध्वजा महोत्सव के निमित धर्म सभा में उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि ध्वज मंदिरों की ध्वजा प्राचीन काल से ही शांति का प्रतीक रही है जब कभी युद्ध की संभावना होती तो ध्वज के दर्शन के बाद युद्ध का विचार भी समझौते में बदल जाता है और शांति वार्ता के बाद युद्ध समाप्त हो जाते थे मंदिर की ध्वजा इतनी शक्तिशाली होती थी कि लोग ध्वजा दर्शन करने के बाद शांति वार्ता ही करते थे। ध्वजा रथ यात्रा में दिखाया उत्साह...
....इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक चढ़ावे की बोलियां लगाई गई जिसमें समाज समाज जनों ने अपार उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। धर्म लाभार्थियों का किया सम्मान...
महोत्सव में रविवार को ...आयोजित लाभार्थी कांतिलाल हीरालाल पूनम चंद नेमीचंद पगारिया परिवार के प्रकाश मानव पुखराज रमेश चंद्र राजकुमारी पगारिया प्रेम प्रकाश, इंदर राज, अजीत, सुशील ,अभय ,कमल, विमल ,पारस ,राकेश पगारिया परिवार नीमच, एवं सत्तर भैदी पूजन के लाभार्थी परिवार जनों का श्री संघ पदाधिकारीयों द्वारा सम्मान किया गया।
भजनों पर झुमें श्रद्धालु - इस अवसर पर केसरिया केसरिया आज हमारा रंग केसरिया... मंदिर सज गया है प्यारा दादा तुमको आना है मंदिर बड़ा सुहाना दर्शन को रोज आना है म्हारा दादा गुरुदेव घणी खम्मा सुमति नाथ की जय जय कार जय जयकार, चौक बुराओ मंगल गाओ आज आनंद उत्तम छाया रे...आई आई मंदिर की वार्षिक ध्वजा आई घर में आदि भजनों की प्रस्तुति दी तो श्रद्धालु झुम उठे। इस अवसर पर आचार्य श्री से मंगलीक श्रवण कर सभी श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद ग्रहण किया । कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ। प्रतिष्ठा महोत्सव मे मयंक प्रभ सागर, मुनि विरक्त प्रभ सागर , साध्वी विद्युत प्रभा , साध्वी मृदु पुर्णा , प्रंगाजना मसा अपूर्वरुचि मसा अनन्य रुचि , अनंत गुना , वर्षीतप के तपस्वी विरल प्रभा , कृतार्थ प्रभा एवं साध्वी गुणरंजना आदि का सानिध्य भी मिला।इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, पारसमलमुरडिया,मनोहर सिंह लोढ़ा, अनिल नागोरी मनीष कोठारी ,प्रीतम चंद खिमेसरा ,विमल कुमार गांग, अध्यक्ष देवीलालनाहटा ,उपाध्यक्ष गेंदमल पामेचा, पदम चौधरी, सचिव जयवंत जैन ,सह सचिव मांगीलाल बोहरा, कोषाध्यक्ष रोशन लाल जारोली, महेंद्र छाजेड़ नवीन छाजेड़ ,गजेंद्र कटारिया ,गुलाबचंद नाहर ,गिरीश श्री श्रीमाल जमनालाल नपावलिया, नितेश नांदेचा, संजय कुमार बेगानी, जितेंद्र बाफना , हितेश गोपावत संदीप जैन, संदीप खाबिया, अखिलेश कुमार जैन चौधरी, वीरेंद्र लोढ़ा, घनश्याम बंटू बाफना, अनिल नाहटा संतोष चोपड़ा, नितिन कंकरेचा, कमलेश गोपावत,महावीर जैन,रिखब गोपावत,मनोज झालोका, राजमल छाजेड़, चंद्र प्रकाश छाजेड़,विजय छाजेड़,शरद जैन, विनय मारू, राजेश मानव, शोकिन जैन ,राकेश पगारिया,सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। धार्मिक अनुष्ठान पूजन में उमड़े श्रद्धालु भक्त, इसके साथ ही कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में परमात्मा एवं गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी श्री जी ,निशा हिंगड एवं पार्टी भीलवाड़ा , एवं भजन गायक प्रबल चौधरी ने मेरे सर पर रख दो बाबा तेरे ये दोनों हाथ देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ,
हमरी यह उलझन सुलझाओ... मेरी झोपड़ी के बाद आज जाग जाएंगे प्रभु आएंगे.. ओ पालनहारी निर्गुण अग्यारी तुम बिन हमरा कौन नहीं... प्रस्तुत की। परमात्मा का अभिषेक ,श्री सुमति नाथ भगवान श्री मुनि सुब्रत स्वामी भगवान श्री नेमिनाथ भगवान श्री गौतम स्वामी दादा गुरुदेव श्री नाकोड़ा भैरव देव पद्मावती देवी एवं ध्वजा दण्ड अभिषेक व दादा गुरुदेव का महा पूजन किया गया। भजन संध्या आयोजित की गई
.

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण संपन्न, नीमच के दो केंद्रों पर प्रथम पाली में 644 व दूसरी पाली में 642 परीक्षार्थी हुए शामिल, कलेक्टर के निर्देशन में थ्री-लेयर सुरक्षा व उड़न दस्तों की निगरानी में हुई परीक्षा..

April 26, 2026 11:12 AM

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस का त्वरित खुलासा, 24 घंटे में हत्या का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार...

April 26, 2026 11:07 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार पुलिस की कार्रवाई, 38 किलो 240 ग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...

April 26, 2026 11:02 AM

हत्या के मामले में 12 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार....

April 26, 2026 11:01 AM

मयूर सिंघवी बने अंतरराष्ट्रीय मानवमीलन जबलपुर शाखा के अध्यक्ष....

April 26, 2026 10:57 AM

मंदिर ध्वजा सुख शांति प्रेम सद्भाव का परिचायक होती है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, सुमति नाथ जिनालय दादावाड़ी सत्तरभेदी पूजा व ध्वजा महोत्सव में उमड़े समाज जन....

April 26, 2026 10:54 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत धोलापानी पुलिस की कार्रवाई, 3 किलो 421 ग्राम अवैध अफीम परिवहन के मामले में 08 माह से फरार अभियुक्त गिरफ्तार...

April 26, 2026 10:16 AM

अवैध परिवहन करते हुए खनिज से भरे 02 डंपर एवं 01 ट्रैक्टर जप्त...

April 26, 2026 09:06 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान: नीमच जिले की 114 ग्राम पंचायतों में जल चौपाल आयोजित, जन-भागीदारी से प्रारंभ हुआ जल संरचनाओं का गहरीकरण, मनरेगा से अमृत सरोवरों को मिल रही गति....

April 26, 2026 08:28 AM

जिले की पंचायतों में जल चौपाल आयोजित जल संचय पर ग्रामीणों की सहभागिता का आव्‍हान....

April 26, 2026 08:26 AM

पिपलोन गांव में हादसा, चबूतरे से टकराने के बाद पलटी ट्रॉली, टली बड़ी जनहानि....

April 26, 2026 08:16 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 26, 2026 03:54 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 26, 2026 03:52 AM

बाल विवाह पर प्रशासन की सख्ती, सेमार्डा में 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया परिवार को दी समझाइश...

April 25, 2026 02:06 PM

कृषि उपज मण्‍डीयों में किसानों को उपज का सही मूल्‍य, समय पर दिलाना सुनिश्चित करें - मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव, उपार्जन केंद्रों पर आवश्‍यक प्रबंधन करें मुख्‍यमंत्री ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा...

April 25, 2026 02:05 PM

हिंगोरिया आंगनवाड़ी में निःशुल्क आयुर्वेद शिविर आयोजित, 56 लाभार्थियों को मिला स्वास्थ्य लाभ....

April 25, 2026 01:58 PM

प्रगणक, फील्‍ड विजीट में अधिकाधिक स्‍वगणना फार्म भरवाए - श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने जनगणना के प्रशिक्षण का लिया जायजा....

April 25, 2026 01:58 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने की स्‍वच्‍छता की पहल पर नीमच शहर में न.पा.द्वारा नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ कलेक्‍टर ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण....

April 25, 2026 01:53 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण सभी केंद्रों पर पेयजल एवं छाया की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करने के दिए निर्देश....

April 25, 2026 01:53 PM