FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पिपलोन गांव में हादसा, चबूतरे से टकराने के बाद पलटी ट्रॉली, टली बड़ी जनहानि....

  Updated : April 26, 2026 08:16 AM

डा. बबलु चौधरी मनासा

  दुर्घटना

मनासा :- थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलोन में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मकान के पास बने चबूतरे से टकरा गया, जिससे ट्रॉली पलट गई और मिट्टी सड़क पर फैल गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर प्रतिदिन की तरह पोखरदा की ओर से पिपलोन होते हुए मनासा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान चालक रामलाल पिता मांगीलाल भील द्वारा तेज गति से वाहन चलाने के कारण ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर पिपलोन निवासी उदयराम माली के मकान के पास पहुंचा और वहां बने चबूतरे से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर संतुलन खो बैठा और ट्रॉली मौके पर ही पलट गई। हादसे के समय आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर पहुंच गए। चालक ट्रैक्टर से खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसे गंभीर चोट नहीं आई है, जबकि चबूतरे को आंशिक नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जल गंगा संवर्धन अभियान: नीमच जिले की 114 ग्राम पंचायतों में जल चौपाल आयोजित, जन-भागीदारी से प्रारंभ हुआ जल संरचनाओं का गहरीकरण, मनरेगा से अमृत सरोवरों को मिल रही गति....

April 26, 2026 08:28 AM

जिले की पंचायतों में जल चौपाल आयोजित जल संचय पर ग्रामीणों की सहभागिता का आव्‍हान....

April 26, 2026 08:26 AM

पिपलोन गांव में हादसा, चबूतरे से टकराने के बाद पलटी ट्रॉली, टली बड़ी जनहानि....

April 26, 2026 08:16 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 26, 2026 03:54 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 26, 2026 03:52 AM

बाल विवाह पर प्रशासन की सख्ती, सेमार्डा में 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया परिवार को दी समझाइश...

April 25, 2026 02:06 PM

कृषि उपज मण्‍डीयों में किसानों को उपज का सही मूल्‍य, समय पर दिलाना सुनिश्चित करें - मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव, उपार्जन केंद्रों पर आवश्‍यक प्रबंधन करें मुख्‍यमंत्री ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा...

April 25, 2026 02:05 PM

हिंगोरिया आंगनवाड़ी में निःशुल्क आयुर्वेद शिविर आयोजित, 56 लाभार्थियों को मिला स्वास्थ्य लाभ....

April 25, 2026 01:58 PM

प्रगणक, फील्‍ड विजीट में अधिकाधिक स्‍वगणना फार्म भरवाए - श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने जनगणना के प्रशिक्षण का लिया जायजा....

April 25, 2026 01:58 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने की स्‍वच्‍छता की पहल पर नीमच शहर में न.पा.द्वारा नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ कलेक्‍टर ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण....

April 25, 2026 01:53 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण सभी केंद्रों पर पेयजल एवं छाया की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करने के दिए निर्देश....

April 25, 2026 01:53 PM

मंदिर मोक्ष का प्रथम प्रवेश द्वार होता है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वरशंखेश्वर पार्श्व पद्मावती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सेलाब....

April 25, 2026 01:45 PM

आदि गुरू शंकराचार्य व्‍याख्‍यानमाला आयोजित, सनातन धर्म की वास्तविक शक्ति ज्ञान, साधना और आत्मचिंतन में है – नृत्‍यबिहारी दासजी...

April 25, 2026 01:32 PM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,101.160 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, तस्कर गिरफ्तार....

April 25, 2026 01:30 PM

म.प्र.राज्‍य सेवा आयोग की राज्‍य सेवा एवं राज्‍य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल, परीक्षा की तैयारियां पूर्ण नीमच में दो केंद्रों पर होगी परीक्षा, कलेक्‍टर व आयोग के पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण - तैयारियों का लिया जायजा...

April 25, 2026 01:15 PM

कंटेनर से 158 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भादसोड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई...

April 25, 2026 01:11 PM

आध्यात्मिक आभा में सजी सादगी 17 युगलों का मंगलमय वैवाहिक बंधन, पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए एक संतुलित जीवन जीयें - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज....

April 25, 2026 01:09 PM

एम.पी.पी.एस.सी.राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, कलेक्ट्रेट नीमच में कंट्रोल रूम दूरभाष क्रमांक....

April 25, 2026 12:53 PM

विधायक निधि से विकास की रफ्तार तेज, दो गांवों में सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गूंजा विकास का संकल्प..

April 25, 2026 09:24 AM