FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आध्यात्मिक आभा में सजी सादगी 17 युगलों का मंगलमय वैवाहिक बंधन, पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए एक संतुलित जीवन जीयें - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज....

  Updated : April 25, 2026 01:09 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  आयोजन

बड़ी सादड़ी :- संत निरंकारी मिशन दिल्ली की ब्रांच बड़ी सादड़ी के मीडिया सहायक राधे श्याम रेगर ने जानकारी देते हुए बताया कि मानवता, एकत्व एवं आध्यात्मिक आदर्शों के पावन संदेश को साकार करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा दिल्ली के बुराड़ी रोड स्थित ग्राउंड नं. 8 में अत्यंत गरिमामय एवं आध्यात्मिक वातावरण में सादा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। यह दिव्य अवसर परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की कृपामयी उपस्थिति एवं आशीर्वाद से आलोकित हुआ। इस पावन आयोजन में 17 नवयुगलों ने एक ही स्थल पर वैवाहिक सूत्र में बंधकर अपने नवजीवन का शुभारंभ किया। सभी दंपत्तियों ने सतगुरु के आशीर्वाद से प्रेम और समर्पण के साथ गृहस्थ जीवन की नई यात्रा प्रारंभ की। यह समारोह सरलता, समानता, सौहार्द और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण बना।भक्ति-रस से ओतप्रोत वातावरण में जयमाला, सांझा हार एवं निरंकारी लावों के मधुर गायन के साथ विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर इंग्लैंड,दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब,राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश से सम्मिलित हुए युगल परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए फरमाया कि आज का यह सुंदर अवसर केवल 17 जोड़ों का विवाह नहीं, बल्कि परिवारों के सच्चे मिलन का प्रतीक है। ये वे आत्माएँ हैं जो पहले ही निरंकार से जुड़कर एक हो चुकी हैं और आज इस पावन बंधन में बंधकर एक परिवार का रूप ले रही हैं। यह प्रेम और एकता का रूप है, जो जीवन के हर पल में बना रहे तभी सच्चे अर्थों में जीवनसाथी एक-दूसरे को प्रेम दे पाएंगे।विवाह का अर्थ केवल साथ रहना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को मिलकर निभाना है। जिस प्रकार यह सांझा हार है, ठीक वैसे ही यह रिश्ता भी सांझेदारी का एक प्रतीक है, जहां बिना किसी भेदभाव के, दोनों एक इकाई बनकर कंधे से कंधा मिलाकर जीवन के हर कर्तव्य को निभाएं। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी भूमिका को समझें। यदि किसी एक जीवनसाथी का रूझान सेवा, सत्संग और सुमिरन से कम होने लगे, तो दूसरे का कर्तव्य है कि उसे प्रेरित करे। जब दोनों मिलकर आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाते हैं, तभी यह मिलन पूर्णता को प्राप्त करता है। अंत में सतगुरु माता जी ने सभी नव युगलों के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि दातार सभी को खुशियाँ प्रदान करे, और हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों को उतनी ही प्राथमिकता दे जितनी वह अपने अधिकारों को देता है। यही सोच एक सशक्त, प्रेमपूर्ण और संतुलित जीवन का आधार बनती है। निःसंदेह यह आयोजन प्रत्येक परिवार एवं उपस्थित जन के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव रहा, जिसने यह संदेश दिया कि सरलता और समर्पण ही सुखी एवं सफल जीवन की वास्तविक नींव है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कृषि उपज मण्‍डीयों में किसानों को उपज का सही मूल्‍य, समय पर दिलाना सुनिश्चित करें - मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव, उपार्जन केंद्रों पर आवश्‍यक प्रबंधन करें मुख्‍यमंत्री ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा...

April 25, 2026 02:05 PM

हिंगोरिया आंगनवाड़ी में निःशुल्क आयुर्वेद शिविर आयोजित, 56 लाभार्थियों को मिला स्वास्थ्य लाभ....

April 25, 2026 01:58 PM

प्रगणक, फील्‍ड विजीट में अधिकाधिक स्‍वगणना फार्म भरवाए - श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने जनगणना के प्रशिक्षण का लिया जायजा....

April 25, 2026 01:58 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने की स्‍वच्‍छता की पहल पर नीमच शहर में न.पा.द्वारा नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ कलेक्‍टर ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण....

April 25, 2026 01:53 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण सभी केंद्रों पर पेयजल एवं छाया की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करने के दिए निर्देश....

April 25, 2026 01:53 PM

मंदिर मोक्ष का प्रथम प्रवेश द्वार होता है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वरशंखेश्वर पार्श्व पद्मावती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सेलाब....

April 25, 2026 01:45 PM

आदि गुरू शंकराचार्य व्‍याख्‍यानमाला आयोजित, सनातन धर्म की वास्तविक शक्ति ज्ञान, साधना और आत्मचिंतन में है – नृत्‍यबिहारी दासजी...

April 25, 2026 01:32 PM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,101.160 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, तस्कर गिरफ्तार....

April 25, 2026 01:30 PM

म.प्र.राज्‍य सेवा आयोग की राज्‍य सेवा एवं राज्‍य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल, परीक्षा की तैयारियां पूर्ण नीमच में दो केंद्रों पर होगी परीक्षा, कलेक्‍टर व आयोग के पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण - तैयारियों का लिया जायजा...

April 25, 2026 01:15 PM

कंटेनर से 158 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भादसोड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई...

April 25, 2026 01:11 PM

आध्यात्मिक आभा में सजी सादगी 17 युगलों का मंगलमय वैवाहिक बंधन, पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए एक संतुलित जीवन जीयें - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज....

April 25, 2026 01:09 PM

एम.पी.पी.एस.सी.राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, कलेक्ट्रेट नीमच में कंट्रोल रूम दूरभाष क्रमांक....

April 25, 2026 12:53 PM

विधायक निधि से विकास की रफ्तार तेज, दो गांवों में सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गूंजा विकास का संकल्प..

April 25, 2026 09:24 AM

विश्व मलेरिया दिवस स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जन जागरूकता रैली...

April 25, 2026 09:00 AM

भीलवाड़ा में पुरुषोत्तम (अधिक) मास को लेकर बैठक आयोजित, भव्य आयोजन की तैयारी, सर्व हिन्दू सनातन समाज की बैठक 3 मई को....

April 25, 2026 08:58 AM

नगर परिषद रतनगढ़ की दबंग कार्रवाई पर उठे सवाल, गरीबों पर डंडा, रसूखदारों को अभयदान, शादी-ब्याह के सीजन में व्यापारियों पर गिरी गाज, धूल के गुबार और अवैध अतिक्रमण पर मौन प्रशासन की खानापूर्ति से जनता में आक्रोश....

April 25, 2026 08:16 AM

कृति की साधारण सभा व नवीन कार्यकारिणी चुनाव 26 को.....

April 25, 2026 07:35 AM

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मोबाइल से भरा स्व-गणना फॉर्म, नागरिकों से की सहभागिता की अपील....

April 25, 2026 07:30 AM

गरोठ में स्व गणना के लिए की गई अनूठी पहल, भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला बनाकर 1 हजार से अधिक लोगों ने किया स्व-गणना पंजीयन...

April 25, 2026 07:24 AM