विधायक निधि से विकास की रफ्तार तेज, दो गांवों में सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गूंजा विकास का संकल्प..
Updated : April 25, 2026 09:24 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम /सैलाना :- रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक निधि से दो अलग-अलग गांवों में सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सेल्यारुंडी गांव में 3 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चंदू मईडा, सरपंच कांतिलाल दामा सहित प्रकाश मईडा, नानूराम मईडा, नारायण मईडा, हीरालाल मीणा, वालू मईडा, अनिल मईडा और दीपक मईडा की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने इस कार्य को लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या के समाधान के रूप में देखा और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं मऊडीपाड़ा गांव में 5 लाख रुपये की लागत से ग्रेवल रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच शांति लाल मईडा (सकरावदा) के साथ दिनेश मकवाना, हेमराज भाभर, समरथ माल, निर्मल राणा, बंटी राणा, कमलेश भाभर और मुकेश भाभर सहित अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस सड़क के निर्माण से गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों ही स्थानों पर हुए इन भूमिपूजन कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए जनप्रतिनिधि सक्रिय हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि ऐसे कार्यों से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि गांवों के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
और खबरे
विश्व मलेरिया दिवस स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जन जागरूकता रैली...
April 25, 2026 09:00 AM
भीलवाड़ा में पुरुषोत्तम (अधिक) मास को लेकर बैठक आयोजित, भव्य आयोजन की तैयारी, सर्व हिन्दू सनातन समाज की बैठक 3 मई को....
April 25, 2026 08:58 AM
नगर परिषद रतनगढ़ की दबंग कार्रवाई पर उठे सवाल, गरीबों पर डंडा, रसूखदारों को अभयदान, शादी-ब्याह के सीजन में व्यापारियों पर गिरी गाज, धूल के गुबार और अवैध अतिक्रमण पर मौन प्रशासन की खानापूर्ति से जनता में आक्रोश....
April 25, 2026 08:16 AM
कृति की साधारण सभा व नवीन कार्यकारिणी चुनाव 26 को.....
April 25, 2026 07:35 AM
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मोबाइल से भरा स्व-गणना फॉर्म, नागरिकों से की सहभागिता की अपील....
April 25, 2026 07:30 AM
गरोठ में स्व गणना के लिए की गई अनूठी पहल, भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला बनाकर 1 हजार से अधिक लोगों ने किया स्व-गणना पंजीयन...
April 25, 2026 07:24 AM
बस में डोडाचूरा तस्करी करनें वाले आरोपी को 04 वर्ष का सश्रम कारावास...
April 25, 2026 07:13 AM
अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं - श्री चंद्रा, जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस.....
April 25, 2026 05:15 AM
लोक निर्माण विभाग के औचक निरीक्षण में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस लापरवाही पर सहायक यंत्री एवं उप यंत्री को नोटिस एवं ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश, अच्छे कार्यों की सराहना, दोषपूर्ण कार्यों में सुधार के लिये दिये स्पष्ट निर्देश...
April 25, 2026 02:31 AM
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं, प्रदेशभर में जागरूकता अभियान और त्वरित हस्तक्षेप से प्रदेश में रोके जा रहे बाल विवाह...
April 25, 2026 02:29 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 25, 2026 02:24 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 25, 2026 02:20 AM
महिला आरक्षण पर भारतीय जनता पार्टी की पत्रकार वार्ता कल...
April 24, 2026 04:47 PM
इनरव्हील क्लब ने बांटे सकोरे और थैले, नशा मुक्ति रैली से दिया जागरूकता का संदेश....
April 24, 2026 04:46 PM
पिपलोदा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में तीन बाल विवाह रुकवाए, टीम की तत्परता से टली मासूमों की ज़िंदगी बर्बाद होने से...
April 24, 2026 04:42 PM
बयानवीर नपा अध्यक्ष शहर वासियों की सुध ले, गर्मी प्रारंभ होते ही शहर में पेयजल संकट गहराया- गजेंद्र यादव
April 24, 2026 04:40 PM
आंगनबाड़ी कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी...
April 24, 2026 04:39 PM
सान्दीपनि विद्यालय नीमच की बालिका के मेरिट में आने पर एक कक्ष का नामकरण...
April 24, 2026 04:37 PM
BREAKING: रतलाम कांग्रेस में मची खलबली, एक ही दिन में दो बड़े नेताओं का इस्तीफा...
April 24, 2026 12:47 PM