FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बयानवीर नपा अध्यक्ष शहर वासियों की सुध ले, गर्मी प्रारंभ होते ही शहर में पेयजल संकट गहराया- गजेंद्र यादव

  Updated : April 24, 2026 04:40 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। कांग्रेस सेवादल जिला नीमच के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव (ठेकेदार) ने नीमच नपा अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहां है की वे शहर विकास के मामले में पूर्ण रूप से फिसड्डी साबित हुई है। भाजपा के पूर्ण बहुमत वाली नगर पालिका परिषद होने एवं प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी शहर की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। शहर वासी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं और नगर पालिका अध्यक्ष बड़े-बड़े कार्यक्रमों में बड़े-बड़े बयान देने से बाज नहीं आ रही है। लगभग 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है ऐसे में बयानवीर नपा अध्यक्ष को अब तो शहर की सुध लना चाहिए। श्री यादव ने कहां की वर्तमान में गर्मी का मौसम प्रारंभ ही हुआ है ऐसे में नीमच शहर में अभी से ही पेयजल संकट गहराने लगा है। शहर के विभिन्न रहवासी क्षेत्रो में पर्याप्त पेयजल की सप्लाई नहीं हो पा रही है। पाइपलाइन आए दिन लीकेज हो रही है। जिससे पानी की सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर के बाहरी इलाके जैसे नीमचसिटी,इंदिरा नगर, ग्वालटोली, स्कीम नंबर 36, स्कीम नंबर 34, बघाना, स्कीम नंबर 9, मूलचंद मार्ग, बस स्टैंड क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में बीते कई दिनों से पेयजल वितरण व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है। इन क्षेत्रों में विशेष कर पशुपालकों को प्रतिदिन भारी परेशानी हो रही है। श्री यादव ने कहां की जब भी किसी भी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई का समय होता है, तब विद्युत मंडल विभाग द्वारा जानबूझकर मेंटेनेंस के नाम पर बिजली की कटौती की जा रही है, जिससे वहां पेयजल का संकट और बढ़ता जा रहा है। इस समस्या से परेशान हो रहे शहरवासियो में नगरपालिका प्रशासन व भाजपा सरकार के विरुद्ध आक्रोश का पनपता जा रहा है। शहर की इस प्रमुख समस्या की जानकारी होने के बाद भी नपा अध्यक्ष द्वारा समस्या निदान की दिशा में कोई भी कदम उठाए नहीं जा रहे हैं। वे सिर्फ सोशल मीडिया पर पूर्ण रूप से सक्रिय दिखाई दे रही हैं। श्री यादव ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर शीघ्र ही शहर की पेयजल सप्लाई व्यवस्था सुचारू रूप से प्रारंभ नहीं हुई तो कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता शहरवासियों के हित में और बयानवीर नपा अध्यक्ष के विरोध में शीघ्र ही बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

इनरव्हील क्लब ने बांटे सकोरे और थैले, नशा मुक्ति रैली से दिया जागरूकता का संदेश....

April 24, 2026 04:46 PM

पिपलोदा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में तीन बाल विवाह रुकवाए, टीम की तत्परता से टली मासूमों की ज़िंदगी बर्बाद होने से...

April 24, 2026 04:42 PM

बयानवीर नपा अध्यक्ष शहर वासियों की सुध ले, गर्मी प्रारंभ होते ही शहर में पेयजल संकट गहराया- गजेंद्र यादव

April 24, 2026 04:40 PM

आंगनबाड़ी कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी...

April 24, 2026 04:39 PM

सान्दीपनि विद्यालय नीमच की बालिका के मेरिट में आने पर एक कक्ष का नामकरण...

April 24, 2026 04:37 PM

BREAKING: रतलाम कांग्रेस में मची खलबली, एक ही दिन में दो बड़े नेताओं का इस्तीफा...

April 24, 2026 12:47 PM

धन संपत्ति वैभव का वास्तविक स्वामी भगवान होता है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, आदिनाथ जिनालय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सेलाब.....

April 24, 2026 12:28 PM

22 पुलिस थानों के 102 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व अन्य मादक पदार्थ को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 199 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट....

April 24, 2026 12:23 PM

मादक पदार्थ तस्करी मामले में 6 साल से फरार ₹5000 का इनामी आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बस्सी थाना पुलिस की कार्रवाई....

April 24, 2026 12:15 PM

अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्करी के आरोपी को 7 वर्ष का सश्रम कारावास, 50 हजार का अर्थदंड...

April 24, 2026 12:12 PM

नीमच सिटी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल...

April 24, 2026 11:45 AM

करुणा प्रेम और सह-अस्तित्व का सजीव उत्सव - मानव एकता दिवस...

April 24, 2026 11:22 AM

सैलाना में सियासी भूचाल, कांग्रेस से निष्कासन की कार्रवाई के बीच घोड़ाखेड़ा कांग्रेसी सरपंच बाप पार्टी में शामिल, डोडियार की बढ़ती पकड़....

April 24, 2026 10:36 AM

समाजसेवी अशोक अरोरा ने गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी से लिया आशीर्वाद....

April 24, 2026 10:32 AM

मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, मेडिकल कॉलेजों से दूर होगी डॉक्टरों की कमी, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, स्वास्थ्य भवन बना उम्मीदों का केंद्र, मातृ-शिशु सेवाओं को मिलेगा नया आयाम - मंत्री श्री राकेश सिंह....

April 24, 2026 10:28 AM

पिछड़ा वर्ग पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2025-26 के आवदेन करवाएं...

April 24, 2026 10:11 AM

नीमच शहर में खाद्य औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई 3 फर्मो का आकस्मिक निरीक्षण कर लिए 7 नमूने अप्रैल माह में जिले से 38 सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे....

April 24, 2026 10:07 AM

वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन....

April 24, 2026 10:06 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम कलश यात्रा से दिया जल संरक्षण का संदेश....

April 24, 2026 10:04 AM