22 पुलिस थानों के 102 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व अन्य मादक पदार्थ को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 199 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट....
Updated : April 24, 2026 12:23 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- आईजीपी रेंज उदयपुर के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत जिले के 22 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा, गांजा व अन्य नशीले पदार्थों को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निर्णय के बाद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा 199 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा, गांजा, चरस, स्मैक व एमडीएमए को नष्ट किया गया । पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि, जिले के पुलिस थानों के मालखाना एनडीपीएस एक्ट में जब्तशुदा मादक पदार्थों व वाहनों की वजह से लबालब भरे पड़े हुए हैं, जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। आईजीपी रेंज उदयपुर के निर्देश पर चलाये जा रहे *ऑपरेशन त्रिनेत्र* के अंतर्गत माल निस्तारण और थाने को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रणाली शाखा द्वारा संबंधित थानाधिकारियों से माल के निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर रिकॉर्ड तैयार किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, डीवाईएसपी बेगूं अंजलि सिंह,डीवाईएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल, डीवाईएसपी भदेसर विनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक जोधाराम, थानाधिकारी सदर निंबाहेड़ा संजय शर्मा सहित संबंधित 22 थानों के थाना प्रभारी एवं मालखाना प्रभारी व कार्यप्रणाली शाखा प्रभारी एएसआई मनोज कुमार एवं कार्यालय के कर्मचारियों आदि की उपस्थिति में आवश्यक रिकॉर्ड मिलान करने के बाद मादक पदार्थों का वजन किया गया तथा संबंधित मालों के वजन करने व नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो इसके लिए सम्पूर्ण कार्यवाही के समय फोटोग्राफी व विडियोग्राफी करवाई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के थाना चंदेरिया,पारसोली, सदर निंबाहेड़ा , मंगलवाड़, बिजयपुर, गंगरार, रावतभाटा,शंभुपुरा, राशमी, बस्सी,डुंगला, सदर चित्तौड़गढ़, निकुंभ, कोतवाली निंबाहेड़ा, बेगूं, जावदा, कपासन,कनेरा, भैंसरोड़गढ़, भदेसर, भादसोड़ा व कोतवाली चित्तौड़गढ़ कुल 22 पुलिस थानों में दर्ज कुल 102 प्रकरणों में से 84 प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थ 193 क्विंटल 86 किग्रा डोडा चूरा, 8 प्रकरणों में 556 किलो 733 ग्राम गांजा, एक प्रकरण में 6 किलो 920 ग्राम गीले डोडे, एक प्रकरण में 63 ग्राम चरस,एक प्रकरण में 39 ग्राम स्मैक व 07 प्रकरण में 5 किलो 646 ग्राम एमडीएमए को जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था। उक्त सभी 102 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थो को जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा वंडर सीमेंट के अधिकारियों पूर्णकालिक निदेशक परमानन्द पाटीदार, इकाई प्रमुख नितिन जैन, मुख्य सुरक्षा अधिकारी नगेंद्र सिंह चुंडावत, प्रशासन प्रमुख अखिलेश शाकद्वीपी,सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह,एएफआर प्रमुख अभिषेक रामदेव, पर्यावरण विभाग राहुल बंसल,इकाई प्रमुख के निजी सहायक पुलकित खमेसरा एवं अन्य टीम की उपस्थिति में शुक्रवार को निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।
और खबरे
धन संपत्ति वैभव का वास्तविक स्वामी भगवान होता है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, आदिनाथ जिनालय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सेलाब.....
April 24, 2026 12:28 PM
22 पुलिस थानों के 102 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व अन्य मादक पदार्थ को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 199 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट....
April 24, 2026 12:23 PM
मादक पदार्थ तस्करी मामले में 6 साल से फरार ₹5000 का इनामी आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बस्सी थाना पुलिस की कार्रवाई....
April 24, 2026 12:15 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्करी के आरोपी को 7 वर्ष का सश्रम कारावास, 50 हजार का अर्थदंड...
April 24, 2026 12:12 PM
नीमच सिटी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल...
April 24, 2026 11:45 AM
करुणा प्रेम और सह-अस्तित्व का सजीव उत्सव - मानव एकता दिवस...
April 24, 2026 11:22 AM
सैलाना में सियासी भूचाल, कांग्रेस से निष्कासन की कार्रवाई के बीच घोड़ाखेड़ा कांग्रेसी सरपंच बाप पार्टी में शामिल, डोडियार की बढ़ती पकड़....
April 24, 2026 10:36 AM
समाजसेवी अशोक अरोरा ने गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी से लिया आशीर्वाद....
April 24, 2026 10:32 AM
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, मेडिकल कॉलेजों से दूर होगी डॉक्टरों की कमी, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, स्वास्थ्य भवन बना उम्मीदों का केंद्र, मातृ-शिशु सेवाओं को मिलेगा नया आयाम - मंत्री श्री राकेश सिंह....
April 24, 2026 10:28 AM
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2025-26 के आवदेन करवाएं...
April 24, 2026 10:11 AM
नीमच शहर में खाद्य औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई 3 फर्मो का आकस्मिक निरीक्षण कर लिए 7 नमूने अप्रैल माह में जिले से 38 सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे....
April 24, 2026 10:07 AM
वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, आठ मई तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आवेदन....
April 24, 2026 10:06 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम कलश यात्रा से दिया जल संरक्षण का संदेश....
April 24, 2026 10:04 AM
स्वस्थ मन, सशक्त बेटियाँ, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु जाजू कन्या महाविद्यालय में प्रेरक व्याख्यानों का आयोजन.....
April 24, 2026 09:10 AM
दिनेश वैद्य एडवोकेट बने जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष...
April 24, 2026 09:02 AM
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये अभियान के तहत मालखाना निस्तारण के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट में जब्त अवैध मादक पदार्थों को किया गया नष्ट...
April 24, 2026 09:00 AM
सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में डीजे बजाकर आम नागरिकों को परेशान करने वाले पिकअप चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, 6 पिकअप मय डीजे साउंड जब्त...
April 24, 2026 08:47 AM
सिंगोली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 120 किलो डोडाचूरा व हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त...
April 24, 2026 08:01 AM
लापरवाही से बस बिजली तार से टकराई, करंट लगने से युवक की मौत, चालक को 2 साल सश्रम कारावास...
April 24, 2026 06:41 AM