FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच शहर में खाद्य औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई 3 फर्मो का आकस्मिक निरीक्षण कर लिए 7 नमूने अप्रैल माह में जिले से 38 सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे....

  Updated : April 24, 2026 10:07 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश के मार्गदर्शन में खाद्य एवं प्रशासन नीमच की टीम ने नीमच शहर में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आकस्मिक निरीक्षण कर, जांच के नमूने लिए तथा सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी ने बताया, कि टीम द्वारा फर्म आशीर्वाद इंटरप्राइजेज कंचन नगर नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर, पेकिंग हो रहे खाद्य पदार्थ नीमच गोल्ड रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं टैंकर से रिफाइंड सोयाबीन तेल, के 2 नमूने लिए गए एवं मौके पर पर्याप्त साफ, सफाई नहीं होने, आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया है। फर्म गोयल सेल्स कार्पोरेशन बंगला नंबर 59 नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रय एवं पेकिंग हेतु भंडारि‍त खाद्य पदार्थ रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया। फर्म होटल श्री गणेश रतन महाराज का ढाबा नीमच का आकस्मिक निरीक्षण टीम ने किया। मौके पर खाद्य पदार्थ का निर्माण होते पाया गया एवं खाद्य विक्रय ग्राहकों को किया जा रहा था। परिसर में बैठक व्यवस्थाओं पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा खाद्य पदार्थ को विक्रय कर, परोसा जा रहा था। मौके पर टीम द्वारा खाद्य पंजीयन/ लाइसेंस बाबत जानकारी चाही गई, जिस पर मौजूद फर्म संचालक श्री रतन शर्मा ने खाद्य पंजीयन अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं की एवं बिना खाद्य पंजीयन / अनुज्ञप्ति के फर्म पर खाद्य पदार्थ का निर्माण विक्रय भंडारण आदि होना पाया गया, जो खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 का स्पष्ट रूप से उल्लंघन होने से फर्म होटल श्री गणेश रतन महाराज का ढाबा पर तत्काल खाद्य निर्माण क्रय विक्रय खाद्य पंजीयन/अनुज्ञप्ति प्राप्त करने तक बंद कराया गया। टीम ने मौके पर विक्रय हेतु भंडारीत खाद्य पदार्थ पनीर, दही, रबड़ी, नमकीन छाछ के कुल 4 नमूने मानक स्तर की जांच हेतु लिए गए। मौके पर कार्यरत कर्मचारियों मेडिकल प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। इसी तरह टीम द्वारा 22 अप्रैल को दो फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण कर नमूने लिए। फर्म नवकार फूड प्रोडक्ट्स औद्योगिक क्षेत्र नीमच से निर्मित आटा का नमूना लिया गया।
फर्म कृष्णा फैमिली रेस्टोरेंट डूंगलवादा का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रय हेतु भंडारि‍त खाद्य पदार्थ पनीर, दही, छाछ नमकीन के 3 नमूने लिए गए एवं कमियां पाए जाने पर धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। समस्त खाद्य कार्यकर्ताओं को मौके पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 एवं नियमों का पालन करने निर्देश दिए और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के निर्माण के भी निर्देश दिए गए। उक्त कार्यवाही खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा द्वारा की गई है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सैलाना में सियासी भूचाल, कांग्रेस से निष्कासन की कार्रवाई के बीच घोड़ाखेड़ा कांग्रेसी सरपंच बाप पार्टी में शामिल, डोडियार की बढ़ती पकड़....

April 24, 2026 10:36 AM

समाजसेवी अशोक अरोरा ने गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी से लिया आशीर्वाद....

April 24, 2026 10:32 AM

मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, मेडिकल कॉलेजों से दूर होगी डॉक्टरों की कमी, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, स्वास्थ्य भवन बना उम्मीदों का केंद्र, मातृ-शिशु सेवाओं को मिलेगा नया आयाम - मंत्री श्री राकेश सिंह....

April 24, 2026 10:28 AM

पिछड़ा वर्ग पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2025-26 के आवदेन करवाएं...

April 24, 2026 10:11 AM

नीमच शहर में खाद्य औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई 3 फर्मो का आकस्मिक निरीक्षण कर लिए 7 नमूने अप्रैल माह में जिले से 38 सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे....

April 24, 2026 10:07 AM

वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन....

April 24, 2026 10:06 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम कलश यात्रा से दिया जल संरक्षण का संदेश....

April 24, 2026 10:04 AM

स्वस्थ मन, सशक्त बेटियाँ, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु जाजू कन्या महाविद्यालय में प्रेरक व्याख्यानों का आयोजन.....

April 24, 2026 09:10 AM

दिनेश वैद्य एडवोकेट बने जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष...

April 24, 2026 09:02 AM

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये अभियान के तहत मालखाना निस्तारण के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट में जब्त अवैध मादक पदार्थों को किया गया नष्ट...

April 24, 2026 09:00 AM

सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में डीजे बजाकर आम नागरिकों को परेशान करने वाले पिकअप चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, 6 पिकअप मय डीजे साउंड जब्त...

April 24, 2026 08:47 AM

सिंगोली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 120 किलो डोडाचूरा व हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त...

April 24, 2026 08:01 AM

लापरवाही से बस बिजली तार से टकराई, करंट लगने से युवक की मौत, चालक को 2 साल सश्रम कारावास...

April 24, 2026 06:41 AM

डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,25,000 लाख रूपये अर्थदण्ड...

April 24, 2026 06:38 AM

कुंवारो के देवता बिल्लम बावजी, सरवानिया महाराज के समीप ग्राम निवासी नव विवाहित जोड़े ने दर्शन करके मन्नत उतारी, आस्था बरकरार….

April 24, 2026 06:35 AM

नगरपालिका मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 15 से 25 मई तक होंगे दावे-आपत्ति, 18 जून को अंतिम प्रकाशन, 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर होगी मतदाता सूची तैयार...

April 24, 2026 04:06 AM

SIT–STF की बड़ी कार्रवाई, भोपाल में व्हाट्सएप कॉल से फिरौती मांगने वाला संगठित गैंग ध्वस्त, मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार...

April 24, 2026 04:03 AM

सेवादल का ध्वजारोहण कार्यक्रम 26 को कुकड़ेश्व़र में....

April 24, 2026 03:36 AM

जैन श्रमण संस्कृति का पर्व है अक्षय तृतीया मुनिश्री…

April 24, 2026 03:34 AM