डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,25,000 लाख रूपये अर्थदण्ड...
Updated : April 24, 2026 06:38 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
जावद :- विनोद कुमार पाटीदार, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट), जावद जिला-नीमच द्वारा दो प्लास्टीक के कट्टों में 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी दिलीपसिंह पिता राजसिंह राठौड़ राजपूत, उम्र-54 वर्ष, निवासी-मकान नंबर सी-21, चन्द्रशेखर आजाद नगर, भीलवाड़ा (राजस्थान) को धारा 8/15(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 11 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,25,000लाख रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 09 वर्ष पूर्व दिनांक 20.07.2017 की सुबह के लगभग 10 बजे डिकेन-कंजार्डा कच्चे रास्ते की हैं। थाना रतनगढ़ की डिकैन चौकी में पदस्थ एएसआई देवेन्द्र सिंह सेंगर को मुखबीर सूचना मिली, जिसके आधार पर उनके द्वारा पुलिस दल संहित कंजार्डा फंटा डिकेन कच्चे मार्ग पर नाकाबंदी की गई, जहाँ पर मुखबीर द्वारा बताये नंबर की आई-20 कार आती हुई दिखाई दी, जिसको रोका गया व कार चलाने वाले का नाम पुछे जाने पर उसने अपना नाम दिलीपसिंह बताया तथा साथ बैठे व्यक्ति ने उसका नाम देवेन्द्रसिंह बताया। कार की तलाशी लिये जाने पर उसकी डिक्की में प्लास्टीक के दो कट्टे में कुल 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा रखा हुवा था। आरोपीगण द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की राजस्थान में तस्करी की जा रही थी, जिस कारण दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया तथा डोडाचूरा व कार को जप्त किया जाकर उनके विरूद्ध थाना रतनगढ़ में अपराध पंजीबद्ध किया गया और आवष्यक अनुसंधान के उपरांत अभियोग-पत्र विशेष न्यायालय, जावद में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान एक आरोपी देवेन्द्रसिंह के फरार हो जाने से आरोपी दिलीपसिंह के संबंध में विचारण उपरांत यह निर्णय पारित किया गया हैं। विचारण के दौरान अपर लोक अभियोजक अरविंद शर्मा द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर आरोपीगण द्वारा वाणिज्यीक मात्रा से अधिक अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की अंतर्राज्यीय तस्करी किये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक अरविंद शर्मा द्वारा की गई।
और खबरे
लापरवाही से बस बिजली तार से टकराई, करंट लगने से युवक की मौत, चालक को 2 साल सश्रम कारावास...
April 24, 2026 06:41 AM
डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,25,000 लाख रूपये अर्थदण्ड...
April 24, 2026 06:38 AM
कुंवारो के देवता बिल्लम बावजी, सरवानिया महाराज के समीप ग्राम निवासी नव विवाहित जोड़े ने दर्शन करके मन्नत उतारी, आस्था बरकरार….
April 24, 2026 06:35 AM
पंचायत एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 18 जून को होगा फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन....
April 24, 2026 04:06 AM
SIT–STF की बड़ी कार्रवाई, भोपाल में व्हाट्सएप कॉल से फिरौती मांगने वाला संगठित गैंग ध्वस्त, मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार...
April 24, 2026 04:03 AM
सेवादल का ध्वजारोहण कार्यक्रम 26 को कुकड़ेश्व़र में....
April 24, 2026 03:36 AM
जैन श्रमण संस्कृति का पर्व है अक्षय तृतीया मुनिश्री…
April 24, 2026 03:34 AM
3:30 घंटे बस में सफर कर कोज्या पहुंचे कलेक्टर, रात्रि चौपाल में बिछात पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, विद्युत, उर्वरक व पशुपालन हेतु मई के प्रथम सप्ताह में लगेगा शिविर, मेधावी छात्र सम्मानित....
April 24, 2026 03:30 AM
सीबीएन कोटा की बड़ी कार्रवाई, लहसुन की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा 938 किलो डोडाचूरा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार....
April 24, 2026 03:25 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
April 24, 2026 03:21 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 24, 2026 03:09 AM
कल हुडको टंकी से पेयजल वितरण नहीं होगा...
April 23, 2026 04:02 PM
जिला कलक्टर ने नर्सरी, गौशाला एवं चिकित्सालय का किया निरीक्षण, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक...
April 23, 2026 03:45 PM
खाली भूखंड से अवैध कब्जा हटाया, नगर परिषद की सख्त कार्रवाई...
April 23, 2026 03:42 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 45,661 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 23, 2026 02:29 PM
बड़ीसादड़ी में लोकमाता अहिल्याबाई की मूर्ति का भव्य अनावरण, संतों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम सम्पन्न....
April 23, 2026 01:36 PM
बारात रवाना होने से पहले पहुंची प्रशासन की टीम, शिवपुरिया में रुकवाया नाबालिग बालक का विवाह परिवार को समझाइश दी...
April 23, 2026 01:26 PM
सुपोषित भारत के संकल्प के साथ 8वां पोषण पखवाड़ा संपन्न, नीमच जिले में चली 15 दिवसीय जागरूकता मुहिम, 1112 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण भी, पढ़ाई भी थीम पर हुए विविध आयोजन...
April 23, 2026 01:26 PM
प्रशासनिक दबाव या संस्थानिक हत्या? पटवारी रविशंकर की मौत पर रतलाम में उबाल, 7 दिन में FIR नहीं तो काम बंद का ऐलान...
April 23, 2026 01:11 PM