3:30 घंटे बस में सफर कर कोज्या पहुंचे कलेक्टर, रात्रि चौपाल में बिछात पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, विद्युत, उर्वरक व पशुपालन हेतु मई के प्रथम सप्ताह में लगेगा शिविर, मेधावी छात्र सम्मानित....
Updated : April 24, 2026 03:30 AM
DESK NEWS
अपराध
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा नीमच से 3:30 घंटे का यात्री बस में सफर तय कर सुदूर क्षेत्र ग्राम कोज्या में आयोजित रात्रि चौपाल में पहुंचे। जिला अधिकारियों और ग्रामीणों संग रात्रि चौपाल में बिछात पर बैठकर कलेक्टर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। कलेक्टर ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं एवं समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारियों ने विभागीय योजनाओं से अवगत कराकर ग्रामीणों को लाभ लेने की प्रक्रिया बताई। विद्युत आधार अपडेशन, उर्वरक, पशुपालन एवं सहकारी समिति संबंधित कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए मई के प्रथम सप्ताह में कोज्या में शिविर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। टी.बी. मुक्त अभियान के तहत मरीज को फूड बास्केट वितरित किया गया। बच्चों को न्यूट्री बास्केट सुपोषण किट वितरित की गईं। बोर्ड परीक्षाओं में प्रवीण्य सूची में आने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने आयुष आरोग्य मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागी बनने का आव्हान किया। जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री अमन वैष्णव, ए.डी.एम. श्री बी.एस. कलेश, एस.डी.एम. सुश्री प्रीति संघवी, डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन सहित सभी विभागों के जिला अधिकारियों ने उपस्थित होकर चौपाल पर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी बताई। प्रारंभ में स्थानीय जनपद प्रतिनिधि एवं सरपंच प्रतिनिधि ने साफा बांधकर कलेक्टर व तिथियां का स्वागत किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए रात्रि चौपाल आयोजन के उद्देश्य एवं कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। तत्पश्चात एक-एक कर ग्रामीणों से संवाद कर कलेक्टर ने उनकी समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने उपस्थितजनो से बाल विवाह रोकथाम अभियान में सहभागी बनने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों के लिए सबसे पहले जरूरी है उनका पोषण और पढ़ाई। लगभग 3:30 ,4 घंटे चली इस रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने उपस्थिति लगभग सभी ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। रात्रि चौपाल में खोज हुआ आसपास के गांव के पंचायत पदाधिकारी ग्रामीण जन बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष तथा स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।
कलेक्टर ने जिलाधिकारियों के साथ स्कूल प्रांगण में विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बीच के पंगत में बैठकर भोजन भी ग्रहण किया।
और खबरे
SIT–STF की बड़ी कार्रवाई, भोपाल में व्हाट्सएप कॉल से फिरौती मांगने वाला संगठित गैंग ध्वस्त, मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार...
April 24, 2026 04:03 AM
सेवादल का ध्वजारोहण कार्यक्रम 26 को कुकड़ेश्व़र में....
April 24, 2026 03:36 AM
जैन श्रमण संस्कृति का पर्व है अक्षय तृतीया मुनिश्री…
April 24, 2026 03:34 AM
3:30 घंटे बस में सफर कर कोज्या पहुंचे कलेक्टर, रात्रि चौपाल में बिछात पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, विद्युत, उर्वरक व पशुपालन हेतु मई के प्रथम सप्ताह में लगेगा शिविर, मेधावी छात्र सम्मानित....
April 24, 2026 03:30 AM
सीबीएन कोटा की बड़ी कार्रवाई, लहसुन की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा 938 किलो डोडाचूरा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार....
April 24, 2026 03:25 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
April 24, 2026 03:21 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 24, 2026 03:09 AM
कल हुडको टंकी से पेयजल वितरण नहीं होगा...
April 23, 2026 04:02 PM
जिला कलक्टर ने नर्सरी, गौशाला एवं चिकित्सालय का किया निरीक्षण, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक...
April 23, 2026 03:45 PM
खाली भूखंड से अवैध कब्जा हटाया, नगर परिषद की सख्त कार्रवाई...
April 23, 2026 03:42 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 45,661 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 23, 2026 02:29 PM
बड़ीसादड़ी में लोकमाता अहिल्याबाई की मूर्ति का भव्य अनावरण, संतों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम सम्पन्न....
April 23, 2026 01:36 PM
बारात रवाना होने से पहले पहुंची प्रशासन की टीम, शिवपुरिया में रुकवाया नाबालिग बालक का विवाह परिवार को समझाइश दी...
April 23, 2026 01:26 PM
सुपोषित भारत के संकल्प के साथ 8वां पोषण पखवाड़ा संपन्न, नीमच जिले में चली 15 दिवसीय जागरूकता मुहिम, 1112 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण भी, पढ़ाई भी थीम पर हुए विविध आयोजन...
April 23, 2026 01:26 PM
प्रशासनिक दबाव या संस्थानिक हत्या? पटवारी रविशंकर की मौत पर रतलाम में उबाल, 7 दिन में FIR नहीं तो काम बंद का ऐलान...
April 23, 2026 01:11 PM
पशुपालन मंत्री ने गर्मी के मौसम में लू और तापघात से पशुओं को बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के विभाग को दिए निर्देश, पशुपालकों से भी सचेत और जागरूक रहने की अपील की...
April 23, 2026 01:09 PM
26 अप्रैल को दो सत्रों में होगी परीक्षा, अभ्यर्थी 90 मिनट पूर्व पहुंचें केंद्र, बायोमेट्रिक, प्रवेश पत्र स्कैनिंग व HHMD से होगी त्रिस्तरीय जांच, सिर्फ बॉलपेन-पानी की बोतल ले जा सकेंगे..
April 23, 2026 12:18 PM
कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी, अधिकारियों संग बस में सवार होकर कोज्या रात्रि चौपाल के लिए हुए रवाना, जिला पंचायत सी.ई.ओ., ए.डी.एम. एवं डिप्टी कलेक्टर भी साथ....
April 23, 2026 12:14 PM
पावरिंग लाइवलीहुड प्रोग्राम के अंतर्गत एफपीओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न....
April 23, 2026 12:07 PM