FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

SIT–STF की बड़ी कार्रवाई, भोपाल में व्हाट्सएप कॉल से फिरौती मांगने वाला संगठित गैंग ध्वस्त, मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार...

  Updated : April 24, 2026 04:03 AM

DESK NEWS

  अपराध

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पूर्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था। इसी के परिप्रेक्ष्य में SIT एवं STF द्वारा समन्वित रूप से यह कार्यवाही की गई है। भोपाल के थाना कोलार रोड क्षेत्र में व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से फिरौती मांगने एवं फरियादी के घर की रेकी कर वीडियो बनाकर धमकाने वाले एक संगठित गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। विशेष जांच दल (SIT) एवं विशेष कार्य बल (STF), भोपाल की संयुक्त एवं समन्वित कार्रवाई में गिरोह के तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी द्वारा फरियादी को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से फिरौती की मांग की गई तथा भय का वातावरण निर्मित करने हेतु उसके निवास की गुप्त रूप से रेकी कर वीडियो तैयार कर उसे भेजा गया। इस प्रकार की सुनियोजित आपराधिक गतिविधि को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन एवं सतत निगरानी के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। जांच के दौरान दिनांक 16 अप्रैल 2026 को रेकी कर वीडियो बनाने वाले आरोपी निर्मल तिवारी (निवासी जिला बांदा, उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। विस्तृत पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि उक्त आपराधिक कृत्य के लिए उसे गिरोह के मुख्य आरोपी आनंद मिश्रा (निवासी जिला बांदा, उत्तरप्रदेश) द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा पूरी योजना के संबंध में निर्देशित किया गया था। निर्मल तिवारी की गिरफ्तारी के उपरांत मुख्य आरोपी आनंद मिश्रा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से नेपाल भागने की फिराक में था, जिसे एसआईटी एवं एसटीएफ की टीम द्वारा त्वरित एवं सटीक कार्रवाई करते हुए दिनांक 20 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी जे.पी. डारा (निवासी जिला बीकानेर, राजस्थान) की भूमिका भी महत्वपूर्ण पाई गई, जो गिरोह के सदस्यों को समय-समय पर अपराध के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक संसाधन एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता था। उक्त आरोपी को भी गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे गिरोह के अन्य नेटवर्क एवं गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने की संभावना है। यह उल्लेखनीय कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डी. श्रीनिवास वर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राहुल कुमार लोढ़ा, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ भोपाल श्री राजेश सिंह भदौरिया, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवीन कुमार चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक एटीएस श्री वैभव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न की गई। कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती योगिता साटनकर के नेतृत्व में निरीक्षक श्री आशीष चौधरी, उपनिरीक्षक श्री मनोज यादव, उपनिरीक्षक श्री अमित शर्मा, उपनिरीक्षक श्री सुनील रघुवंशी सहित एसआईटी एवं एसटीएफ के अधिकारी/कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संगठित अपराधों के विरुद्ध कठोर, त्वरित एवं तकनीक-आधारित कार्रवाई निरंतर जारी है। आमजन की सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

SIT–STF की बड़ी कार्रवाई, भोपाल में व्हाट्सएप कॉल से फिरौती मांगने वाला संगठित गैंग ध्वस्त, मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार...

April 24, 2026 04:03 AM

सेवादल का ध्वजारोहण कार्यक्रम 26 को कुकड़ेश्व़र में....

April 24, 2026 03:36 AM

जैन श्रमण संस्कृति का पर्व है अक्षय तृतीया मुनिश्री…

April 24, 2026 03:34 AM

3:30 घंटे बस में सफर कर कोज्या पहुंचे कलेक्टर, रात्रि चौपाल में बिछात पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, विद्युत, उर्वरक व पशुपालन हेतु मई के प्रथम सप्ताह में लगेगा शिविर, मेधावी छात्र सम्मानित....

April 24, 2026 03:30 AM

सीबीएन कोटा की बड़ी कार्रवाई, लहसुन की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा 938 किलो डोडाचूरा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार....

April 24, 2026 03:25 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

April 24, 2026 03:21 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 24, 2026 03:09 AM

कल हुडको टंकी से पेयजल वितरण नहीं होगा...

April 23, 2026 04:02 PM

जिला कलक्टर ने नर्सरी, गौशाला एवं चिकित्सालय का किया निरीक्षण, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक...

April 23, 2026 03:45 PM

खाली भूखंड से अवैध कब्जा हटाया, नगर परिषद की सख्त कार्रवाई...

April 23, 2026 03:42 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 45,661 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…

April 23, 2026 02:29 PM

बड़ीसादड़ी में लोकमाता अहिल्याबाई की मूर्ति का भव्य अनावरण, संतों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम सम्पन्न....

April 23, 2026 01:36 PM

बारात रवाना होने से पहले पहुंची प्रशासन की टीम, शिवपुरिया में रुकवाया नाबालिग बालक का विवाह परिवार को समझाइश दी...

April 23, 2026 01:26 PM

सुपोषित भारत के संकल्प के साथ 8वां पोषण पखवाड़ा संपन्न, नीमच जिले में चली 15 दिवसीय जागरूकता मुहिम, 1112 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण भी, पढ़ाई भी थीम पर हुए विविध आयोजन...

April 23, 2026 01:26 PM

प्रशासनिक दबाव या संस्थानिक हत्या? पटवारी रविशंकर की मौत पर रतलाम में उबाल, 7 दिन में FIR नहीं तो काम बंद का ऐलान...

April 23, 2026 01:11 PM

पशुपालन मंत्री ने गर्मी के मौसम में लू और तापघात से पशुओं को बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के विभाग को दिए निर्देश, पशुपालकों से भी सचेत और जागरूक रहने की अपील की...

April 23, 2026 01:09 PM

26 अप्रैल को दो सत्रों में होगी परीक्षा, अभ्यर्थी 90 मिनट पूर्व पहुंचें केंद्र, बायोमेट्रिक, प्रवेश पत्र स्कैनिंग व HHMD से होगी त्रिस्तरीय जांच, सिर्फ बॉलपेन-पानी की बोतल ले जा सकेंगे..

April 23, 2026 12:18 PM

कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी, अधिकारियों संग बस में सवार होकर कोज्या रात्रि चौपाल के लिए हुए रवाना, जिला पंचायत सी.ई.ओ., ए.डी.एम. एवं डिप्टी कलेक्टर भी साथ....

April 23, 2026 12:14 PM

पावरिंग लाइवलीहुड प्रोग्राम के अंतर्गत एफपीओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न....

April 23, 2026 12:07 PM