लापरवाही से बस बिजली तार से टकराई, करंट लगने से युवक की मौत, चालक को 2 साल सश्रम कारावास...
Updated : April 24, 2026 06:41 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मनासा :- भूपेन्द्र आर्य, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, जनपद मनासा, जिला-नीमच द्वारा लापरवाही व उतावलेपूर्वक बस चलाकर विद्युत तार से अड़ाकर करंट से एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने वाले आरोपी दिनेश पिता भोना सीकलीगर, उम्र-61 वर्ष, निवासी-जुनासात मोहल्ला, तहसील-मनासा, जिला-नीमच को धारा 304ए भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 2 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। एडीपीओ अरविंद सिंह थापक द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 10 वर्ष पूर्व दिनांक 01.10.2016 की शाम के लगभग 5 बजे ग्राम पिपल्यारूंडी मार्ग की हैं। घटना दिनांक को पिंकेश बांछड़ा, रवि बांछड़ा व शानु बांछड़ा तीनो मोटरसायकल से ग्राम पिपल्यारूंडी स्थित उसके घर से सामान लेने के लिये ग्राम सरवानिंया जा रहे थे। रास्ते में बिहारी के खेत के पास उन्हें ग्वाला बस खड़ी हुई दिखाई दी, जिसके ड्राईवर आरोपी दिनेश ने तीनों को रोका और कहाँ की बस खराब हो गई हैं, इसलिये धक्का लगा दो। तीनों ने बस को धक्का लगाया, जिससे बस तो स्टार्ट हो कर चलने लग गई किन्तु आरोपी को जानकारी होते हुवे भी बस को बिजली के तार से अड़ा दी, जिससे की शानु बांछड़ा जिसने चप्पल नहीं पहन रखी थी, उसकी करंट लगने से मृत्यु हो गई। मौके से आरोपी ड्राईवर व खल्लासी भाग गये। घटना की रिपोर्ट फरियादी के चचेरे भाई देवीसिंह ने थाना मनासा पर की, जिससे अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओ अरविंद सिंह थापक द्वारा की गई।
और खबरे
नीमच शहर में खाद्य औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई 3 फर्मो का आकस्मिक निरीक्षण कर लिए 7 नमूने अप्रैल माह में जिले से 38 सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे....
April 24, 2026 10:07 AM
वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, आठ मई तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आवेदन....
April 24, 2026 10:06 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम कलश यात्रा से दिया जल संरक्षण का संदेश....
April 24, 2026 10:04 AM
स्वस्थ मन, सशक्त बेटियाँ, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु जाजू कन्या महाविद्यालय में प्रेरक व्याख्यानों का आयोजन.....
April 24, 2026 09:10 AM
दिनेश वैद्य एडवोकेट बने जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष...
April 24, 2026 09:02 AM
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये अभियान के तहत मालखाना निस्तारण के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट में जब्त अवैध मादक पदार्थों को किया गया नष्ट...
April 24, 2026 09:00 AM
सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में डीजे बजाकर आम नागरिकों को परेशान करने वाले पिकअप चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, 6 पिकअप मय डीजे साउंड जब्त...
April 24, 2026 08:47 AM
सिंगोली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 120 किलो डोडाचूरा व हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त...
April 24, 2026 08:01 AM
लापरवाही से बस बिजली तार से टकराई, करंट लगने से युवक की मौत, चालक को 2 साल सश्रम कारावास...
April 24, 2026 06:41 AM
डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,25,000 लाख रूपये अर्थदण्ड...
April 24, 2026 06:38 AM
कुंवारो के देवता बिल्लम बावजी, सरवानिया महाराज के समीप ग्राम निवासी नव विवाहित जोड़े ने दर्शन करके मन्नत उतारी, आस्था बरकरार….
April 24, 2026 06:35 AM
पंचायत एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 18 जून को होगा फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन....
April 24, 2026 04:06 AM
SIT–STF की बड़ी कार्रवाई, भोपाल में व्हाट्सएप कॉल से फिरौती मांगने वाला संगठित गैंग ध्वस्त, मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार...
April 24, 2026 04:03 AM
सेवादल का ध्वजारोहण कार्यक्रम 26 को कुकड़ेश्व़र में....
April 24, 2026 03:36 AM
जैन श्रमण संस्कृति का पर्व है अक्षय तृतीया मुनिश्री…
April 24, 2026 03:34 AM
3:30 घंटे बस में सफर कर कोज्या पहुंचे कलेक्टर, रात्रि चौपाल में बिछात पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, विद्युत, उर्वरक व पशुपालन हेतु मई के प्रथम सप्ताह में लगेगा शिविर, मेधावी छात्र सम्मानित....
April 24, 2026 03:30 AM
सीबीएन कोटा की बड़ी कार्रवाई, लहसुन की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा 938 किलो डोडाचूरा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार....
April 24, 2026 03:25 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
April 24, 2026 03:21 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 24, 2026 03:09 AM