सैलाना में सियासी भूचाल, कांग्रेस से निष्कासन की कार्रवाई के बीच घोड़ाखेड़ा कांग्रेसी सरपंच बाप पार्टी में शामिल, डोडियार की बढ़ती पकड़....
Updated : April 24, 2026 10:36 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
राजनीति
रतलाम :- सैलाना विधानसभा क्षेत्र के बाजना अंचल की राजनीति में इन दिनों बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। एक ओर कांग्रेस पार्टी अनुशासनहीनता के मामलों में अपने कार्यकर्ताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए सैलाना नगर में पार्षद और पूर्व परिषद अध्यक्ष के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर उसके आदिवासी समाज के जमीनी कार्यकर्ता अब भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की ओर रुख करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत घोड़ाखेड़ा (तहसील बाजना) के सरपंच लक्ष्मण मुनिया ने कांग्रेस का दामन छोड़ते हुए भारत आदिवासी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें पीला गमछा पहनाकर पार्टी में विधिवत शामिल कराया। इस मौके पर विधायक डोडियार ने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और क्षेत्रीय विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। लगातार युवाओं और जनप्रतिनिधियों का पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता अब बदलाव चाहती है। वहीं, लक्ष्मण मुनिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों से निराश थे और विधायक डोडियार के जनहितैषी कार्यों व आदिवासी समाज के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर उन्होंने BAP में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि अब वे पूरी निष्ठा से आदिवासी समाज सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। सैलाना क्षेत्र में यह घटनाक्रम कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। एक तरफ जहां पार्टी अपने ही कार्यकर्ताओं को 6-6 साल के लिए निष्कासित कर रही है, वहीं दूसरी ओर वही कार्यकर्ता BAP का दामन थामकर कांग्रेस की जमीनी पकड़ को चुनौती दे रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि विधायक कमलेश्वर डोडियार की बढ़ती लोकप्रियता और सक्रियता के चलते भारत आदिवासी पार्टी तेजी से क्षेत्र में मजबूत होती जा रही है, जिससे आने वाले समय में सैलाना की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
और खबरे
22 पुलिस थानों के 102 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व अन्य मादक पदार्थ को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 199 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट....
April 24, 2026 12:23 PM
मादक पदार्थ तस्करी मामले में 6 साल से फरार ₹5000 का इनामी आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बस्सी थाना पुलिस की कार्रवाई....
April 24, 2026 12:15 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्करी के आरोपी को 7 वर्ष का सश्रम कारावास, 50 हजार का अर्थदंड...
April 24, 2026 12:12 PM
नीमच सिटी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल...
April 24, 2026 11:45 AM
करुणा प्रेम और सह-अस्तित्व का सजीव उत्सव - मानव एकता दिवस...
April 24, 2026 11:22 AM
सैलाना में सियासी भूचाल, कांग्रेस से निष्कासन की कार्रवाई के बीच घोड़ाखेड़ा कांग्रेसी सरपंच बाप पार्टी में शामिल, डोडियार की बढ़ती पकड़....
April 24, 2026 10:36 AM
समाजसेवी अशोक अरोरा ने गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी से लिया आशीर्वाद....
April 24, 2026 10:32 AM
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, मेडिकल कॉलेजों से दूर होगी डॉक्टरों की कमी, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, स्वास्थ्य भवन बना उम्मीदों का केंद्र, मातृ-शिशु सेवाओं को मिलेगा नया आयाम - मंत्री श्री राकेश सिंह....
April 24, 2026 10:28 AM
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2025-26 के आवदेन करवाएं...
April 24, 2026 10:11 AM
नीमच शहर में खाद्य औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई 3 फर्मो का आकस्मिक निरीक्षण कर लिए 7 नमूने अप्रैल माह में जिले से 38 सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे....
April 24, 2026 10:07 AM
वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, आठ मई तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आवेदन....
April 24, 2026 10:06 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम कलश यात्रा से दिया जल संरक्षण का संदेश....
April 24, 2026 10:04 AM
स्वस्थ मन, सशक्त बेटियाँ, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु जाजू कन्या महाविद्यालय में प्रेरक व्याख्यानों का आयोजन.....
April 24, 2026 09:10 AM
दिनेश वैद्य एडवोकेट बने जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष...
April 24, 2026 09:02 AM
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये अभियान के तहत मालखाना निस्तारण के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट में जब्त अवैध मादक पदार्थों को किया गया नष्ट...
April 24, 2026 09:00 AM
सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में डीजे बजाकर आम नागरिकों को परेशान करने वाले पिकअप चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, 6 पिकअप मय डीजे साउंड जब्त...
April 24, 2026 08:47 AM
सिंगोली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 120 किलो डोडाचूरा व हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त...
April 24, 2026 08:01 AM
लापरवाही से बस बिजली तार से टकराई, करंट लगने से युवक की मौत, चालक को 2 साल सश्रम कारावास...
April 24, 2026 06:41 AM
डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,25,000 लाख रूपये अर्थदण्ड...
April 24, 2026 06:38 AM