धन संपत्ति वैभव का वास्तविक स्वामी भगवान होता है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, आदिनाथ जिनालय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सेलाब.....
Updated : April 24, 2026 12:28 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- हमें धन संपत्ति वैभव सुख समृद्धि कठिन परिश्रम पुरुषार्थ और पुण्य फल के कारण मिलती है और पुण्य फल हमें परमात्मा की भक्ति करने से मिलता है। इसलिए धन संपत्ति वैभव का वास्तविक स्वामी भगवान होता है।यह बात खरतरगच्छ गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सुरीश्वरजी ने कही।वे श्री आदिनाथ जिनालय एवं जिन कुशल सूरी खरतरगछ ट्रस्ट नीमच के तत्वाधान में नवनिर्मित आदिनाथ जिनालय मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्वालटोली पुलिया के समीप नवनिर्मित आदिनाथ जिनालय मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित धर्म सभागार कक्ष में उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि यदि हम व्यापार या शेयर बाजार में धन लगाते हैं और हमें लाभ मिलता है तो यह हमारे पुण्य से ही हमें प्राप्त होता है और पुण्य भगवान की भक्ति से ही प्राप्त होता है। जीव दया का पालन करने से पुण्य फल बढ़ता है। जो पुण्य फल हमें हमने भगवान से उधार लिया है वह हमें पुण्य फल वापस भगवान के ही धार्मिक सेवा कार्यों में लगाकर लौटना चाहिए तभी हमें वापस पुण्य फल निरंतर मिलता रहेगा। नवनिर्मित मंदिर में नींव से लेकर शिखर तक जिन्होंने भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया वह साधुवाद के पात्र हैं। उनकी अनुमोदना करने योग्य है। परमात्मा की भक्ति करने से हमें शक्ति प्राप्त होती है और उस शक्ति के आधार पर हमें पुण्य परमार्थ के सेवा प्रकल्प कार्यों को पूरा करना चाहिए। हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है। इस अवसर पर जीव दया के लिए सभी समाज जनों ने अपने-अपने नाम लिखाए है।
धर्म लाभार्थियों का किया सम्मान - 24 अप्रैल को प्रतिष्ठा महोत्सव में शाही करबा के धर्म लाभार्थी सुजान मल चंद्रकला विरानी परिवार जनों एवं फले चुन्दड़ी के धर्म लाभार्थी सुनील अनिल सिद्धार्थ अनुज गोपावत परिवार जनो का श्री संघ पदाधिकारीयों द्वारा स्वर्णमाला पगड़ी कुमकुम तिलक लगाकर सम्मान किया गया।
भजनों पर झुमें श्रद्धालू - इस अवसर पर भायंदर मुंबई नाडोल के जैन संगीतकार भजन गायक अभिषेक एल परमार मुंबई एवं महेश कंसारा पाली मारवाड़ ने केसरिया केसरिया आज हमारा रंग केसरिया...मंदिर सज गया है प्यारा दादा तुमको आना है मंदिर बड़ा सुहाना दर्शन को रोज आना है म्हारा दादा गुरुदेव घणी खम्मा महावीर स्वामी आदिनाथ की जय जय कार जय जयकार, चौक बुराओ मंगल गाओ आज आनंद उत्तम छाया रे...आई आई अंजन शलाका आई घर में खुशियां आदि भजनों की प्रस्तुति दी तो श्रद्धालु झुम उठे।
इस अवसर पर शंखेश्वर पद्मावती धाम शक्ति नगर श्री संघ की ओर से आगामी प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने के लिए विनती की गई।इस अवसर पर आचार्य श्री से मंगलीक श्रवण कर सभी श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद ग्रहण किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ।
प्रतिष्ठा महोत्सव मे गणिवर्य मयंक प्रभ सागर, मुनि विरक्त प्रभ सागर , साध्वी विद्युत प्रभा , साध्वी मृदु पुर्णा , प्रंगाजना मसा अपूर्वरुचि मसा अनन्य रुचि , अनंत गुना , वर्षीतप के तपस्वी विरल प्रभा , कृतार्थ प्रभा एवं साध्वी गुणरंजना आदि का सानिध्य भी मिला।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अनिल नागौरी, सचिव मनीष कोठारी,
आदिनाथ जिनालय के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जैन, महावीर जिनालय विकास नगर के अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया, मनोहर सिंह लोढ़ा, वीरेंद्र लोढ़ा, घनश्याम बंटू बाफना, अनिल नाहटा संतोष चोपड़ा, नीमच नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा,रिखब गोपावत, राजमल छाजेड़, चंद्र प्रकाश छाजेड़,विजय छाजेड़,शरद जैन, विनय मारू, राजेश मानव,अशोक जैन बही पार्श्वनाथ,
शोकिन जैन,राजेंद्र डूंगरवाल, अजीत चेलावत ,महेंद्र बम, पदम सिंह जयपुर, अशोक चोपड़ा रतलाम, अभय कुमार उज्जैन, महेंद्र चौधरी, विमल सकलेचा,राकेश पगारिया, नरेंद्र लोढ़ा,अंकित जैन, राहुल पगारिया जैन ,रिदम चन्द्रराज कोटिफोड़ा, लायंस क्लब के सुनील शर्मा, चंद्रेश ऐरन, समाजसेवी अशोक अरोरा, गोपाल गर्ग जीजी पार्षद नीरज अहीर, विधायक दिलीप सिंह परिहार, उद्योगपति
अश्विनी भारद्वाज,अग्रवाल समाज नीमच के अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल स्वतंत्र, सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।
गुरु भगवंतो को कामली वेरा कर लिया आशीर्वाद - प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्य श्री गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी श्री जी महाराज साहब, डा. विद्युत प्रभा श्री जी, वर्षि तपके तपस्वी साध्वी विरल प्रभा, कृतार्थ प्रभा, श्री जी महाराज साहब को समाज जनों द्वारा कमली वैराकर आशीर्वाद ग्रहण किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान पूजन में इनका किया सम्मान- इसके साथ ही कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में24 अप्रैल शुक्रवार को नवनिर्मित आदिनाथ जैन मंदिर में परमात्मा की प्रतिष्ठा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। प्रातः नवकारसी शुभ मुहूर्त में माणक स्तंभ आरोपण, तोरण विधान, परमात्मा की प्रतिष्ठा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए दोपहर में श्री अष्टोत्तरी शांति महापूजन किया गया।ड्रोन हेलीकॉप्टर से फूलों की पुष्प वर्षा की गई। ढोल धमाकों के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव में परमात्मा आदिनाथ की जय घोष के साथ अगवानी की गई। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक चढ़ावें की बोलियां लगाई गई जिसमें समाचारों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।इस अवसर पर खरतरगच्छ युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जैन, महामंत्री मनोज देसाई, पदम चौधरी जयपुर ,दीप कोठारी , अशोक चोपड़ा, हिम्मत बडोला जावद, श्रेणिक तलेसरा मंदसौर,अजीत चेलावत , पंकज मेहता, महेश कंसारा, गोविंदा घाणेराव, मुमुक्षु नव दीक्षार्थी 11 वर्षीय वेदान्त प्रदीप जैन मुंबई का सम्मान किया गया। महोत्सव के अलंकार कुशल मार्गदर्शक मनोज कुमार बाबुमल हरण, शिल्पकार सोमपुरा, किशन कुमार त्रिकम चंद, मंदिर निर्माण सदा राम साधना राम, विधि विधान जिग्नेश भाई बेंगलुरु, प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रतिष्ठा के उत्कृष्ट समाचार प्रसारण के लिए पत्रकार अर्जुन जायसवाल, तथा गौरव जैन नागदा, राजेंद्र बैंड बीजापुर, सांवरा कैटर्स राहुल संघवी इवेंट बड़ौदा, राज दरबार सुनीता बहन गोधा, तिरुपति टेंट सोनू भाई मोरका, संगीतकार अभिषेक जैन मुंबई, साउंड सिस्टम बाबूलाल शर्मा पालसोड़ा, वीडियोग्राफी छायांकन के लिए फोटोग्राफर अंशुल राजू सोलंकी पायल, मुद्रण शुभम प्रिंटर्स का उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए सम्मान किया गया।
प्रतिष्ठा में आज द्वार उद्घाटन - इसके साथ ही आज 25 अप्रैल शनिवार को द्वार उद्घाटन एवं दादा गुरुदेव की पूजा के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे ।
और खबरे
धन संपत्ति वैभव का वास्तविक स्वामी भगवान होता है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, आदिनाथ जिनालय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सेलाब.....
April 24, 2026 12:28 PM
22 पुलिस थानों के 102 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व अन्य मादक पदार्थ को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 199 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट....
April 24, 2026 12:23 PM
मादक पदार्थ तस्करी मामले में 6 साल से फरार ₹5000 का इनामी आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बस्सी थाना पुलिस की कार्रवाई....
April 24, 2026 12:15 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्करी के आरोपी को 7 वर्ष का सश्रम कारावास, 50 हजार का अर्थदंड...
April 24, 2026 12:12 PM
नीमच सिटी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल...
April 24, 2026 11:45 AM
करुणा प्रेम और सह-अस्तित्व का सजीव उत्सव - मानव एकता दिवस...
April 24, 2026 11:22 AM
सैलाना में सियासी भूचाल, कांग्रेस से निष्कासन की कार्रवाई के बीच घोड़ाखेड़ा कांग्रेसी सरपंच बाप पार्टी में शामिल, डोडियार की बढ़ती पकड़....
April 24, 2026 10:36 AM
समाजसेवी अशोक अरोरा ने गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी से लिया आशीर्वाद....
April 24, 2026 10:32 AM
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, मेडिकल कॉलेजों से दूर होगी डॉक्टरों की कमी, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, स्वास्थ्य भवन बना उम्मीदों का केंद्र, मातृ-शिशु सेवाओं को मिलेगा नया आयाम - मंत्री श्री राकेश सिंह....
April 24, 2026 10:28 AM
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2025-26 के आवदेन करवाएं...
April 24, 2026 10:11 AM
नीमच शहर में खाद्य औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई 3 फर्मो का आकस्मिक निरीक्षण कर लिए 7 नमूने अप्रैल माह में जिले से 38 सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे....
April 24, 2026 10:07 AM
वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, आठ मई तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आवेदन....
April 24, 2026 10:06 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम कलश यात्रा से दिया जल संरक्षण का संदेश....
April 24, 2026 10:04 AM
स्वस्थ मन, सशक्त बेटियाँ, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु जाजू कन्या महाविद्यालय में प्रेरक व्याख्यानों का आयोजन.....
April 24, 2026 09:10 AM
दिनेश वैद्य एडवोकेट बने जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष...
April 24, 2026 09:02 AM
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये अभियान के तहत मालखाना निस्तारण के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट में जब्त अवैध मादक पदार्थों को किया गया नष्ट...
April 24, 2026 09:00 AM
सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में डीजे बजाकर आम नागरिकों को परेशान करने वाले पिकअप चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, 6 पिकअप मय डीजे साउंड जब्त...
April 24, 2026 08:47 AM
सिंगोली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 120 किलो डोडाचूरा व हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त...
April 24, 2026 08:01 AM
लापरवाही से बस बिजली तार से टकराई, करंट लगने से युवक की मौत, चालक को 2 साल सश्रम कारावास...
April 24, 2026 06:41 AM