FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, मेडिकल कॉलेजों से दूर होगी डॉक्टरों की कमी, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, स्वास्थ्य भवन बना उम्मीदों का केंद्र, मातृ-शिशु सेवाओं को मिलेगा नया आयाम - मंत्री श्री राकेश सिंह....

  Updated : April 24, 2026 10:28 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मंदसौर :- जिले के स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना विकास को नई गति देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय, मंदसौर में कुल 29 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर 7 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित 100 बिस्तरीय नवीन वार्ड तथा 17 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से बने 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही 4 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से चांदाखेड़ी फंटा से खजुरिया मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती का आधार - उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी को धीरे-धीरे दूर किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पहले प्रदेश में सीमित संख्या में मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इन संस्थानों से प्रशिक्षित होकर निकलने वाले विद्यार्थी प्रदेश में ही सेवाएं देंगे, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि जिला चिकित्सालय मंदसौर में आज जो सुविधाएं जोड़ी गई हैं, वे क्षेत्र के नागरिकों के लिए बड़ी सौगात हैं और इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
स्वास्थ्य भवन आशाओं का केंद्र - श्री राकेश सिंह - कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज लोकार्पित स्वास्थ्य भवन केवल एक इमारत नहीं है, बल्कि यह भविष्य की आशाओं का केंद्र है। यह विशेष रूप से माताओं और बहनों की सेवा के लिए समर्पित रहेगा तथा समाज के लिए प्रेरणादायक केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य केवल भौतिक अधोसंरचना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर किया जा रहा है। बदलते हुए भारत में परिवर्तन को महसूस किया जा रहा है। सकारात्मक परिवर्तन देखा जा रहा है। विकास को नए पंख लगे हैं। विकास की धारा बह रही हैं। विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि सरकार निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है और विभिन्न क्षेत्रों में नई सौगातें प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर बजट आवंटन किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप सुविधाओं में व्यापक सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मंदसौर मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजी जैसे विशेष क्षेत्रों में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे जिले के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि विभाग ने एक नई कार्य संस्कृति विकसित की है, जिसमें गुणवत्ता के साथ कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि नयापुरा मार्ग को भी आदर्श सड़कों के रूप में विकसित किया जाए, जिससे आवागमन सुगम हो और क्षेत्रीय विकास को और गति मिले। कार्यक्रम के अंत में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान कर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है। इस दौरान लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया, पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार मौजूद थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

करुणा प्रेम और सह-अस्तित्व का सजीव उत्सव - मानव एकता दिवस...

April 24, 2026 11:22 AM

सैलाना में सियासी भूचाल, कांग्रेस से निष्कासन की कार्रवाई के बीच घोड़ाखेड़ा कांग्रेसी सरपंच बाप पार्टी में शामिल, डोडियार की बढ़ती पकड़....

April 24, 2026 10:36 AM

समाजसेवी अशोक अरोरा ने गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी से लिया आशीर्वाद....

April 24, 2026 10:32 AM

मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, मेडिकल कॉलेजों से दूर होगी डॉक्टरों की कमी, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, स्वास्थ्य भवन बना उम्मीदों का केंद्र, मातृ-शिशु सेवाओं को मिलेगा नया आयाम - मंत्री श्री राकेश सिंह....

April 24, 2026 10:28 AM

पिछड़ा वर्ग पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2025-26 के आवदेन करवाएं...

April 24, 2026 10:11 AM

नीमच शहर में खाद्य औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई 3 फर्मो का आकस्मिक निरीक्षण कर लिए 7 नमूने अप्रैल माह में जिले से 38 सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे....

April 24, 2026 10:07 AM

वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन....

April 24, 2026 10:06 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम कलश यात्रा से दिया जल संरक्षण का संदेश....

April 24, 2026 10:04 AM

स्वस्थ मन, सशक्त बेटियाँ, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु जाजू कन्या महाविद्यालय में प्रेरक व्याख्यानों का आयोजन.....

April 24, 2026 09:10 AM

दिनेश वैद्य एडवोकेट बने जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष...

April 24, 2026 09:02 AM

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये अभियान के तहत मालखाना निस्तारण के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट में जब्त अवैध मादक पदार्थों को किया गया नष्ट...

April 24, 2026 09:00 AM

सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में डीजे बजाकर आम नागरिकों को परेशान करने वाले पिकअप चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, 6 पिकअप मय डीजे साउंड जब्त...

April 24, 2026 08:47 AM

सिंगोली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 120 किलो डोडाचूरा व हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त...

April 24, 2026 08:01 AM

लापरवाही से बस बिजली तार से टकराई, करंट लगने से युवक की मौत, चालक को 2 साल सश्रम कारावास...

April 24, 2026 06:41 AM

डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,25,000 लाख रूपये अर्थदण्ड...

April 24, 2026 06:38 AM

कुंवारो के देवता बिल्लम बावजी, सरवानिया महाराज के समीप ग्राम निवासी नव विवाहित जोड़े ने दर्शन करके मन्नत उतारी, आस्था बरकरार….

April 24, 2026 06:35 AM

नगरपालिका मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 15 से 25 मई तक होंगे दावे-आपत्ति, 18 जून को अंतिम प्रकाशन, 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर होगी मतदाता सूची तैयार...

April 24, 2026 04:06 AM

SIT–STF की बड़ी कार्रवाई, भोपाल में व्हाट्सएप कॉल से फिरौती मांगने वाला संगठित गैंग ध्वस्त, मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार...

April 24, 2026 04:03 AM

सेवादल का ध्वजारोहण कार्यक्रम 26 को कुकड़ेश्व़र में....

April 24, 2026 03:36 AM