नगर परिषद रतनगढ़ की दबंग कार्रवाई पर उठे सवाल, गरीबों पर डंडा, रसूखदारों को अभयदान, शादी-ब्याह के सीजन में व्यापारियों पर गिरी गाज, धूल के गुबार और अवैध अतिक्रमण पर मौन प्रशासन की खानापूर्ति से जनता में आक्रोश....
Updated : April 25, 2026 08:16 AM
संजय जैन डीकेन
सामाजिक
रतनगढ़ :- वर्तमान में हिंदू-मुस्लिम सहित सभी वर्गों में शादी, विवाह और मुंडन जैसे मांगलिक कार्यक्रमों की धूम है। जहां एक ओर पूरा बाजार इस उम्मीद में बैठा था कि त्योहारों और शादियों के सीजन में चार पैसे की कमाई होगी, वहीं नगर परिषद रतनगढ़ के तुगलकी फरमान और चालानी कार्रवाई ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है।
नाम मात्र की कार्रवाई, केवल खानापूर्ति - नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कर्मचारियों के एक दल ने स्वच्छता अभियान और पॉलीथिन प्रतिबंध के नाम पर नगर में 'छापेमारी' की। इस कार्रवाई में 7 व्यक्तियों से कुल 1600 रुपए की वसूली की गई। नगर के प्रबुद्ध नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि यह कार्रवाई जमीनी सुधार के बजाय महज कागजी खानापूर्ति और प्रेस नोट जारी करने तक सीमित दिखाई दे रही है।
ठंडे बाजार पर प्रशासन की मार - व्यापारियों का तर्क है कि रतनगढ़ का बाजार पहले ही मंदी की मार झेल रहा है। साल भर में यही वह समय होता है जब कुछ ग्राहकी निकलती है। ऐसे में यदि दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सामान प्रदर्शित नहीं करेंगे, तो व्यापार कैसे चलेगा? रोज कमाकर खाने वाले छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई कर प्रशासन उनकी रोजी-रोटी पर संकट पैदा कर रहा है।
स्वच्छता के दावों की उड़ रही धूल - एक तरफ प्रशासन स्वच्छता के नाम पर चालान काट रहा है, तो दूसरी तरफ पूरे नगर की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। नगर के कोने-कोने में धूल और मिट्टी के गुबार उड़ रहे हैं, जिससे आम जनता का जीना मुहाल है। क्या परिषद को यह गंदगी नजर नहीं आती? या फिर स्वच्छता का डंडा केवल गरीब की जेब पर ही चलेगा? दबंगों के अतिक्रमण पर चुप्पी क्यों? जनता में सबसे बड़ा आक्रोश इस बात को लेकर है कि जिन रसूखदारों और दबंगों ने नगर परिषद की बेशकीमती सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, उन पर प्रशासन मौन क्यों है? नगर में कई स्थानों पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे हैं।
जनता का तीखा सवाल - क्या नगर परिषद का साहस केवल उन छोटे दुकानदारों तक सीमित है जो मेहनत-मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं? असली कार्रवाई उन भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों पर कब होगी जिन्होंने सरकारी संपत्तियों को अपनी जागीर समझ रखा है?
और खबरे
विश्व मलेरिया दिवस स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जन जागरूकता रैली...
April 25, 2026 09:00 AM
भीलवाड़ा में पुरुषोत्तम (अधिक) मास को लेकर बैठक आयोजित, भव्य आयोजन की तैयारी, सर्व हिन्दू सनातन समाज की बैठक 3 मई को....
April 25, 2026 08:58 AM
नगर परिषद रतनगढ़ की दबंग कार्रवाई पर उठे सवाल, गरीबों पर डंडा, रसूखदारों को अभयदान, शादी-ब्याह के सीजन में व्यापारियों पर गिरी गाज, धूल के गुबार और अवैध अतिक्रमण पर मौन प्रशासन की खानापूर्ति से जनता में आक्रोश....
April 25, 2026 08:16 AM
कृति की साधारण सभा व नवीन कार्यकारिणी चुनाव 26 को.....
April 25, 2026 07:35 AM
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मोबाइल से भरा स्व-गणना फॉर्म, नागरिकों से की सहभागिता की अपील....
April 25, 2026 07:30 AM
गरोठ में स्व गणना के लिए की गई अनूठी पहल, भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला बनाकर 1 हजार से अधिक लोगों ने किया स्व-गणना पंजीयन...
April 25, 2026 07:24 AM
बस में डोडाचूरा तस्करी करनें वाले आरोपी को 04 वर्ष का सश्रम कारावास...
April 25, 2026 07:13 AM
अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं - श्री चंद्रा, जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस.....
April 25, 2026 05:15 AM
लोक निर्माण विभाग के औचक निरीक्षण में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस लापरवाही पर सहायक यंत्री एवं उप यंत्री को नोटिस एवं ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश, अच्छे कार्यों की सराहना, दोषपूर्ण कार्यों में सुधार के लिये दिये स्पष्ट निर्देश...
April 25, 2026 02:31 AM
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं, प्रदेशभर में जागरूकता अभियान और त्वरित हस्तक्षेप से प्रदेश में रोके जा रहे बाल विवाह...
April 25, 2026 02:29 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 25, 2026 02:24 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 25, 2026 02:20 AM
महिला आरक्षण पर भारतीय जनता पार्टी की पत्रकार वार्ता कल...
April 24, 2026 04:47 PM
इनरव्हील क्लब ने बांटे सकोरे और थैले, नशा मुक्ति रैली से दिया जागरूकता का संदेश....
April 24, 2026 04:46 PM
पिपलोदा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में तीन बाल विवाह रुकवाए, टीम की तत्परता से टली मासूमों की ज़िंदगी बर्बाद होने से...
April 24, 2026 04:42 PM
बयानवीर नपा अध्यक्ष शहर वासियों की सुध ले, गर्मी प्रारंभ होते ही शहर में पेयजल संकट गहराया- गजेंद्र यादव
April 24, 2026 04:40 PM
आंगनबाड़ी कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी...
April 24, 2026 04:39 PM
सान्दीपनि विद्यालय नीमच की बालिका के मेरिट में आने पर एक कक्ष का नामकरण...
April 24, 2026 04:37 PM
BREAKING: रतलाम कांग्रेस में मची खलबली, एक ही दिन में दो बड़े नेताओं का इस्तीफा...
April 24, 2026 12:47 PM