FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आदि गुरू शंकराचार्य व्‍याख्‍यानमाला आयोजित, सनातन धर्म की वास्तविक शक्ति ज्ञान, साधना और आत्मचिंतन में है – नृत्‍यबिहारी दासजी...

  Updated : April 25, 2026 01:32 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

म.प्र. जन अभियान परिषद जिला नीमच द्वारा आदि गुरू शंकराचार्य जी के जन्‍म जयंति सप्‍ताह अंतर्गत जिला स्‍तरीय व्‍याख्‍यानमाला का आयोजन श्री सत्‍यनारायण मंदिर स्‍कीम नंबर 9 में आयोजित किया गया। आयोजन में मुख्‍य अति‍थि सत्‍यनारायण मंदिर के श्री नृत्‍यबिहारी दासजी, स्‍वर्णकार समाज अध्‍यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री जितेन्‍द्र सोनी, सेवा भारती के सह सचिव श्री राजेश जयसवाल एवं जिला समन्‍वयक वीरेन्‍द्र सिंह ठाकुर द्वारा शंकराचार्य जी का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्‍वागत परामर्शदाता कोमल भट्ट, प्रियंका शर्मा एवं नवांकुर संस्‍था प्रभारी विकास शर्मा ने किया। जिला समन्‍वयक वीरेन्‍द्र सिंह ठाकुर ने स्‍वागत उदबोधन एवं इस कार्यक्रम के आयोजन के उदेश्‍य, आवश्‍यकता एवं महत्‍व से सभी को अवगत कराया गया। नृत्यबिहारी दास जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य के मतानुसार हमें श्रवण, मनन तथा ज्ञान का चिंतन करना अत्यंत आवश्यक है। सनातन धर्म का उत्थान केवल ज्ञान के माध्यम से ही संभव है। शंकराचार्य जी के अद्वैत वेदांत के सिद्धांत को समझना आज के समय में बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वैदिक सिद्धांतों के विपरीत कोई भी मार्ग नहीं जा सकता। हमारे पास अनेक दर्शन हैं (मुख्यतः नौ दर्शन), जिन्हें जानना और समझना आवश्यक है। विशेष रूप से हमें शंकराचार्य जी के एकात्म दर्शन को आत्मसात करना चाहिए, क्योंकि वही जीवन को सत्य और एकता की दिशा में ले जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि हम धर्म को केवल आडंबर और दिखावे के रूप में अपनाएंगे, तो सनातन धर्म का उत्थान नहीं होगा, बल्कि उसका पतन निश्चित होगा। सनातन धर्म की वास्तविक शक्ति ज्ञान, साधना और आत्मचिंतन में है। आज हम एक बड़ा विरोधाभास जी रहे हैं। एक ओर हम नदियों को “माता” कहकर पूजते हैं, और दूसरी ओर पूजा-सामग्री, प्लास्टिक की थैलियाँ, फूल-मालाएँ, मूर्तियाँ और कचरा उन्हीं नदियों में डालकर उन्हें प्रदूषित कर रहे हैं। यह केवल पर्यावरण का नुकसान नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति और धार्मिक चेतना पर भी प्रश्नचिह्न है। पूजा का उद्देश्य शुद्धि, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति सम्मान होता है, लेकिन जब पूजा के नाम पर हम प्रकृति को ही नुकसान पहुँचाते हैं, तो यह धर्म नहीं बल्कि आडंबर बन जाता है। वास्तविक संस्कृति वही है जो प्रकृति की रक्षा करे, न कि उसे दूषित करे। इसलिए हमें इस विषय पर गंभीर मनन और चिंतन करना होगा कि हम अपने धार्मिक कार्यों को परंपरा के साथ-साथ जिम्मेदारी और विवेक के साथ कैसे करें। नदी की पूजा तभी सार्थक है जब नदी स्वच्छ और सुरक्षित रहे। श्री राजेश जयासवाल ने धर्मअनुरूप सेवाकार्यो के माध्‍यम से जीवन को सफल बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया। संचालन पवन कुमरावत ने किया एवं आभार विख समनवयक महेन्‍द्रपाल सिंह भाटी ने किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कृषि उपज मण्‍डीयों में किसानों को उपज का सही मूल्‍य, समय पर दिलाना सुनिश्चित करें - मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव, उपार्जन केंद्रों पर आवश्‍यक प्रबंधन करें मुख्‍यमंत्री ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा...

April 25, 2026 02:05 PM

हिंगोरिया आंगनवाड़ी में निःशुल्क आयुर्वेद शिविर आयोजित, 56 लाभार्थियों को मिला स्वास्थ्य लाभ....

April 25, 2026 01:58 PM

प्रगणक, फील्‍ड विजीट में अधिकाधिक स्‍वगणना फार्म भरवाए - श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने जनगणना के प्रशिक्षण का लिया जायजा....

April 25, 2026 01:58 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने की स्‍वच्‍छता की पहल पर नीमच शहर में न.पा.द्वारा नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ कलेक्‍टर ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण....

April 25, 2026 01:53 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण सभी केंद्रों पर पेयजल एवं छाया की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करने के दिए निर्देश....

April 25, 2026 01:53 PM

मंदिर मोक्ष का प्रथम प्रवेश द्वार होता है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वरशंखेश्वर पार्श्व पद्मावती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सेलाब....

April 25, 2026 01:45 PM

आदि गुरू शंकराचार्य व्‍याख्‍यानमाला आयोजित, सनातन धर्म की वास्तविक शक्ति ज्ञान, साधना और आत्मचिंतन में है – नृत्‍यबिहारी दासजी...

April 25, 2026 01:32 PM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,101.160 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, तस्कर गिरफ्तार....

April 25, 2026 01:30 PM

म.प्र.राज्‍य सेवा आयोग की राज्‍य सेवा एवं राज्‍य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल, परीक्षा की तैयारियां पूर्ण नीमच में दो केंद्रों पर होगी परीक्षा, कलेक्‍टर व आयोग के पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण - तैयारियों का लिया जायजा...

April 25, 2026 01:15 PM

कंटेनर से 158 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भादसोड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई...

April 25, 2026 01:11 PM

आध्यात्मिक आभा में सजी सादगी 17 युगलों का मंगलमय वैवाहिक बंधन, पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए एक संतुलित जीवन जीयें - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज....

April 25, 2026 01:09 PM

एम.पी.पी.एस.सी.राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, कलेक्ट्रेट नीमच में कंट्रोल रूम दूरभाष क्रमांक....

April 25, 2026 12:53 PM

विधायक निधि से विकास की रफ्तार तेज, दो गांवों में सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गूंजा विकास का संकल्प..

April 25, 2026 09:24 AM

विश्व मलेरिया दिवस स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जन जागरूकता रैली...

April 25, 2026 09:00 AM

भीलवाड़ा में पुरुषोत्तम (अधिक) मास को लेकर बैठक आयोजित, भव्य आयोजन की तैयारी, सर्व हिन्दू सनातन समाज की बैठक 3 मई को....

April 25, 2026 08:58 AM

नगर परिषद रतनगढ़ की दबंग कार्रवाई पर उठे सवाल, गरीबों पर डंडा, रसूखदारों को अभयदान, शादी-ब्याह के सीजन में व्यापारियों पर गिरी गाज, धूल के गुबार और अवैध अतिक्रमण पर मौन प्रशासन की खानापूर्ति से जनता में आक्रोश....

April 25, 2026 08:16 AM

कृति की साधारण सभा व नवीन कार्यकारिणी चुनाव 26 को.....

April 25, 2026 07:35 AM

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मोबाइल से भरा स्व-गणना फॉर्म, नागरिकों से की सहभागिता की अपील....

April 25, 2026 07:30 AM

गरोठ में स्व गणना के लिए की गई अनूठी पहल, भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला बनाकर 1 हजार से अधिक लोगों ने किया स्व-गणना पंजीयन...

April 25, 2026 07:24 AM