मंदिर मोक्ष का प्रथम प्रवेश द्वार होता है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वरशंखेश्वर पार्श्व पद्मावती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सेलाब....
Updated : April 25, 2026 01:45 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- मंदिर संस्कृति और संस्कारों का केंद्र होते हैं। मंदिर प्रेम और सद्भाव सामाजिक एकता का परिचायक होते है। मंदिर मन को शांति प्रदान करते हैं। मन की शांति के बाद ही मोक्ष का द्वार खुलता है। मंदिर मोक्ष का प्रथम प्रवेश द्वार है।
यह बात खरतरगच्छ गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सुरीश्वरजी ने कही।वे श्री शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती धाम ट्रस्ट शक्ति नगर नीमच के तत्वाधान में नवनिर्मित जिनालय मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में शक्ति नगर में नवनिर्मित श्री शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती जैन मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित धर्म सभा में उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि मंदिर में स्थापित प्रतिमाएं वात्सल्य का अमृत बरसाती है। प्रतिमा के दर्शन करने के मात्र से ही मन को शांति मिलती है। और आत्मा में नई ऊर्जा का संचार होता है।
वरघोड़े की रथ यात्रा में दिखाया उत्साह... सुबह 8:30 रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट से शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के वरघोड़े रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। रथ यात्रा में चांदी के रथ में पार्श्वनाथ की प्रतिमा विराजित थी। दो अलग-अलग बग्गी में लाभार्थी परिवार जन विराजित थे। रथ यात्रा में हाथी घोड़े पर भी समाज जन विराजित थे।
रथ यात्रा रेलवे कॉलोनी शक्ति नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से होती हुई शक्ति नगर स्थित पद्मावती धाम मंदिर परिसर में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक चढ़ावे की बोलियां लगाई गई जिसमें समाज समाज जनों ने अपार उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।
धर्म लाभार्थियों का किया सम्मान... शंखेश्वर पार्श्वनाथ पद्मावती जिन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में शनिवार को आयोजित वरघोड़े के लाभार्थी विमल कुमार सौरभ अर्हम सकलेचा नीमच। एवं दादा गुरुदेव का महा पूजन के लाभार्थी मधुबेन के वर्षितप के उपलक्ष्य में मांगीलाल बोहरा परिवार अहमदाबाद गुजरात, भजन संध्या के लाभार्थी राकेश संजू डोसी परिवार ब्यावर, सुबह नवकारसी दोपहर एवं शाम के स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी अनिल कुमार संजय कुमार बेगानी परिवार, गुणवान सिंह कोठारी ,विशाल पोखरना, अमित रांका, संतोष दुग्गड परिवार जनों का श्री संघ पदाधिकारीयों द्वारा सम्मान किया गया।
भजनों पर झुमें श्रद्धालु - इस अवसर पर भजन गायिका निशा हिंगड भीलवाड़ा एवं प्रबल चोधरी ने केसरिया केसरिया आज हमारा रंग केसरिया... मंदिर सज गया है प्यारा दादा तुमको आना है मंदिर बड़ा सुहाना दर्शन को रोज आना है म्हारा दादा गुरुदेव घणी खम्मा महावीर स्वामी शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती की जय जय कार जय जयकार, चौक बुराओ मंगल गाओ आज आनंद उत्तम छाया रे...आई आई अंजन शलाका आई घर में आदि भजनों की प्रस्तुति दी तो श्रद्धालु झुम उठे। इस अवसर पर बालिका मंडल दादाबाड़ी विकास नगर नवरत्न बहू मंडल दादाबाड़ी मंडल शक्ति नगर श्रीमती ममता जैन एवं समूह, खरतरगच्छ महिला परिषद्, की महिलाओं ने तथा बालिका अस्मिता जैन, राखी जैन ने मंदिर प्रतिष्ठा एवं धार्मिक संस्कारों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक सामूहिक नृत्य एवं नृत्य नाटक का प्रस्तुत की। सांस्कृतिक नाटिका में मंदिर में प्रतिदिन पूजा करने की प्रेरणा का संदेश दिया गया। और पश्चिमी संस्कृति को त्याग कर भारतीय संस्कृति को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
इस अवसर पर - आचार्य श्री से मंगलीक श्रवण कर सभी श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद ग्रहण किया । कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ। प्रतिष्ठा महोत्सव मे गणिवर्य मयंक प्रभ सागर, मुनि विरक्त प्रभ सागर , साध्वी विद्युत प्रभा , साध्वी मृदु पुर्णा , प्रंगाजना मसा अपूर्वरुचि मसा अनन्य रुचि , अनंत गुना , वर्षीतप के तपस्वी विरल प्रभा , कृतार्थ प्रभा एवं साध्वी गुणरंजना आदि का सानिध्य भी मिला।इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन,
पारसमलमुरडिया,मनोहर सिंह लोढ़ा,प्रीतम चंद खिमेसरा ,विमल कुमार गांग, अध्यक्ष देवीलाल नाहटा ,उपाध्यक्ष गेंदमल पामेचा, पदम चौधरी, सचिव जयवंत जैन ,सह सचिव मांगीलाल बोहरा, कोषाध्यक्ष रोशन लाल जारोली, महेंद्र छाजेड़ नवीन छाजेड़ ,गजेंद्र कटारिया ,गुलाबचंद नाहर ,गिरीश श्री श्रीमाल जमनालाल नपावलिया, नितेश नांदेचा, संजय कुमार बेगानी, जितेंद्र बाफना , हितेश गोपावत संदीप जैन, संदीप खाबिया, अखिलेश कुमार जैन चौधरी,
वीरेंद्र लोढ़ा, घनश्याम बंटू बाफना, अनिल नाहटा संतोष चोपड़ा, नितिन कंकरेचा, कमलेश गोपावत,महावीर जैन,रिखब गोपावत,मनोज झालोका, राजमल छाजेड़, चंद्र प्रकाश छाजेड़,विजय छाजेड़,शरद जैन, विनय मारू, राजेश मानव, शोकिन जैन ,राकेश पगारिया,सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।।धार्मिक अनुष्ठान पूजन में उमड़े श्रद्धालु भक्त - इसके साथ ही कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में परमात्मा एवं गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी श्री जी महाराज साहब गुरु भगवंतो का मंगल प्रवेश, प्रतिष्ठा कार्यालय उद्घाटन, स्नात्र पूजन, कुंभ स्थापना ,जावरा रोपण ,दीप स्थापना, स्तंभ स्थापना ,अष्ट मंगल, नवग्रह 10 दिगपाल पूजन, क्षेत्रपाल पूजन 64 योगिनी पूजन भैरव पूजन , श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजा सांझी मेहंदी परमात्मा की प्रतिष्ठा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत 108 युवा मनीषी मोहन शरण शास्त्री निंबार्क आश्रम, भीलवाड़ा,निशा हिंगड एवं पार्टी भीलवाड़ा , एवं भजन गायक प्रबल चौधरी ने
मेरे सर पर रख दो बाबा तेरे ये दोनों हाथ देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ, हमरी यह उलझन सुलझाओ... मेरी झोपड़ी के बाद आज जाग जाएंगे प्रभु आएंगे.. ओ पालनहारी निर्गुण अग्यारी तुम बिन हमरा कौन नहीं... प्रस्तुत की। शकुंतला गोपावत ने शक्ति नगर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। परमात्मा का 18 अभिषेक ,श्री शंखेश्वर पार्श्व भगवान श्री मुनि सुब्रत स्वामी भगवान श्री नेमिनाथ भगवान श्री गौतम स्वामी दादा गुरुदेव श्री नाकोड़ा भैरव देव पद्मावती देवी एवं ध्वजा दण्ड अभिषेक के साथ वरघोडा निकाला गया दादा गुरुदेव का महा पूजन किया गया। भजन संध्या आयोजित की गई जिसमें भजन गायक कलाकार अरिहंत काकरिया एंड पार्टी ब्यावर थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हंसराज महाराज भीलवाड़ा श्री जी महाराज साहब जया जी प्रचारिका जोधपुर थे।
प्रतिष्ठा में आज ध्वजा कलशारोहण स्नात्रपुजन आज - इसके साथ ही 26 अप्रैल रविवार को शुभ मुहूर्त में प्रतिष्ठा महा महोत्सव ध्वजा कलशारोपन,फले चुन्दडी एवं शाही करबा लघु शांति स्नात्र महापूजन तथा भजन संध्या में अंकुर बम भीलवाड़ा अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही सोमवार 27 अप्रैल को द्वारा उद्घाटन एवं सत्तरभेदी पूजा के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे ।
और खबरे
कृषि उपज मण्डीयों में किसानों को उपज का सही मूल्य, समय पर दिलाना सुनिश्चित करें - मुख्यमंत्री डॉ.यादव, उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक प्रबंधन करें मुख्यमंत्री ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा...
April 25, 2026 02:05 PM
हिंगोरिया आंगनवाड़ी में निःशुल्क आयुर्वेद शिविर आयोजित, 56 लाभार्थियों को मिला स्वास्थ्य लाभ....
April 25, 2026 01:58 PM
प्रगणक, फील्ड विजीट में अधिकाधिक स्वगणना फार्म भरवाए - श्री चंद्रा कलेक्टर ने जनगणना के प्रशिक्षण का लिया जायजा....
April 25, 2026 01:58 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा ने की स्वच्छता की पहल पर नीमच शहर में न.पा.द्वारा नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ कलेक्टर ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण....
April 25, 2026 01:53 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण सभी केंद्रों पर पेयजल एवं छाया की पर्याप्त व्यवस्था करने के दिए निर्देश....
April 25, 2026 01:53 PM
मंदिर मोक्ष का प्रथम प्रवेश द्वार होता है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वरशंखेश्वर पार्श्व पद्मावती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सेलाब....
April 25, 2026 01:45 PM
आदि गुरू शंकराचार्य व्याख्यानमाला आयोजित, सनातन धर्म की वास्तविक शक्ति ज्ञान, साधना और आत्मचिंतन में है – नृत्यबिहारी दासजी...
April 25, 2026 01:32 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,101.160 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, तस्कर गिरफ्तार....
April 25, 2026 01:30 PM
म.प्र.राज्य सेवा आयोग की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल, परीक्षा की तैयारियां पूर्ण नीमच में दो केंद्रों पर होगी परीक्षा, कलेक्टर व आयोग के पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण - तैयारियों का लिया जायजा...
April 25, 2026 01:15 PM
कंटेनर से 158 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भादसोड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई...
April 25, 2026 01:11 PM
आध्यात्मिक आभा में सजी सादगी 17 युगलों का मंगलमय वैवाहिक बंधन, पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए एक संतुलित जीवन जीयें - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज....
April 25, 2026 01:09 PM
एम.पी.पी.एस.सी.राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, कलेक्ट्रेट नीमच में कंट्रोल रूम दूरभाष क्रमांक....
April 25, 2026 12:53 PM
विधायक निधि से विकास की रफ्तार तेज, दो गांवों में सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गूंजा विकास का संकल्प..
April 25, 2026 09:24 AM
विश्व मलेरिया दिवस स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जन जागरूकता रैली...
April 25, 2026 09:00 AM
भीलवाड़ा में पुरुषोत्तम (अधिक) मास को लेकर बैठक आयोजित, भव्य आयोजन की तैयारी, सर्व हिन्दू सनातन समाज की बैठक 3 मई को....
April 25, 2026 08:58 AM
नगर परिषद रतनगढ़ की दबंग कार्रवाई पर उठे सवाल, गरीबों पर डंडा, रसूखदारों को अभयदान, शादी-ब्याह के सीजन में व्यापारियों पर गिरी गाज, धूल के गुबार और अवैध अतिक्रमण पर मौन प्रशासन की खानापूर्ति से जनता में आक्रोश....
April 25, 2026 08:16 AM
कृति की साधारण सभा व नवीन कार्यकारिणी चुनाव 26 को.....
April 25, 2026 07:35 AM
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मोबाइल से भरा स्व-गणना फॉर्म, नागरिकों से की सहभागिता की अपील....
April 25, 2026 07:30 AM
गरोठ में स्व गणना के लिए की गई अनूठी पहल, भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला बनाकर 1 हजार से अधिक लोगों ने किया स्व-गणना पंजीयन...
April 25, 2026 07:24 AM