म.प्र.राज्य सेवा आयोग की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल, परीक्षा की तैयारियां पूर्ण नीमच में दो केंद्रों पर होगी परीक्षा, कलेक्टर व आयोग के पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण - तैयारियों का लिया जायजा...
Updated : April 25, 2026 01:15 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
प्रशासनिक
नीमच :- म.प्र.राज्य लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज 26 अप्रेल 2026 को दो सत्रों में प्रात:10 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 12.15 बजे से 4.15 बजे तक नीमच के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा की सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं राज्य लोक सेवा आयोग के नीमच जिले के पर्यवेक्षक(आब्जर्वर) श्री आशुतोष अवस्थी ने शासकीय पीजी कालेज नीमच एवं शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.नीमच स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुव्यवस्थित एवं सुचारू परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने दोनो परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए, कि वे केंद्र पर महिला एवं पुरूष परीक्षार्थियों के प्रवेश की पृथक-पृथक व्यवस्था सुनिश्चित करें और प्रवेश स्थल पर महिला परीक्षार्थिेंयों का जांच एवं मोबाईल आदि सामग्री रखने की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें आयोग के पर्यवेक्षक (आब्जर्वर) श्री आशुतोष अवस्थी ने शनिवार को नीमच के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर, परीक्षार्थियों की संख्या, परीक्षा कक्षों की संख्या, बैठक व्यवस्था, परीक्षा कक्षों में सीसीटीव्ही कैमरो से निगरानी व्यवस्था, कंट्रोल रूम व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के लिए पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने परीक्षा केंद्र पर वाशरूम की पर्याप्त साफ-सफाई एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को दिए है। इस दौरान जिला प्रभारी परीक्षा श्री चन्द्रसिह धार्वे, एसडीएम श्री संजीव साहु, श्री राजू सोलंकी, केंद्र प्रभारी श्री प्रशांत मिश्रा, श्री अनिल व्यास एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। जिला परीक्षा नोडल अधिकारी श्री चंद्रसिह धार्वे ने बताया, कि पी.जी.कालेज में 450 परीक्षार्थी एवं उत्कृष्ट विद्यालय नीमच में 432 कुल 882 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर सुचारू एवं सुव्यवस्थित परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए दो उड़न दस्ते गठित किए गए है। प्रथम उडन दस्ते में डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयडिया एवं तहसीलदार श्री संतोष कुमार तथा द्वितीय उडन दस्ते में तहसीलदार श्री नवीन गर्ग व डॉ.अजेन्द्र नाथ प्रजापति को शामिल किया गया है। संबंधित संस्था के प्राचार्य श्री प्रशांत मिश्रा व प्राचार्य श्री अनिल व्यास परीक्षा केंद्र प्रभारी नियुक्त किए गए है। आयोग द्वारा परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रीक प्रमाणीकरण, लाईव सीसीटीवी निगरानी, एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा केंद्रों पर थ्री लेयर सुरक्षा एवं फ्रिस्किग प्रकिया लागू की गई है। महिला व पुरूष अभ्यर्थी की फ्रिस्किग पृथक-पृथक महिला एवं पुरूष कर्मचारी द्वारा की जावेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा के 90 मिनट पूर्व परीक्षा परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करना अनिवार्य रहेगा।
परीक्षा केंद्र पर अनुमत वस्तुए- परीक्षा केंद्र पर ईप्रवेश पत्र, वैद्य पहचान पत्र, स्याही पेन, स्वयं के फोटोग्राफ, पानी की पारदर्शी बाटल, दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सामग्री, परीक्षार्थियों को अनुमत रहेगी।
वर्जित वस्तुए- पेंसिल, रबर, व्हाइटनर, स्केल, बेग्स, पठन सामग्री, आई.टी.गेजेटस, इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाईल फोन, पेन ड्राईव, केलकुलेटर, ब्लूटूथ, हेडफ्री, डिजीटल घडी, स्मार्ट घडी, एनालाग घडी व अन्य संचार उपकरणों के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही बक्कल हाथ के बैण्ड, हाथ में पहनने के मेटेलक बैण्ड, चमड़े के बैंड, कमर बैल्ट, कफलिक, धूप का चश्मा, पर्स, वालेट, टोपी भी वर्जित रहेगी। चाबी लाईटर्स, माचिस, किसी भी प्रकार के अस्त्र, शस्त्र, शार्पनर, ब्लेड, अन्य कीमती सामान, जूते मोजे, पहन कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश निषिद्ध रहेगा। परीक्षा केंद्र पर आयोग के निर्देशानुसार हिजाब पगड़ी, पल्ला, हाथ में बंधे धागे, बंधन (कलावा) ताबीज तथा अन्य धार्मिक मान्यताओं की वस्तुओं का सूक्ष्मता से परीक्षण किया जावेगा। किसी भी परिस्थिति में धार्मिक/ सामाजिक प्रतिकों को काटने/फाडने या बलपूर्वक हटाने की अनुमति नहीं रहेगी। परीक्षा कक्ष में जाने के पूर्व महिला अभ्यर्थियों की तलाशी पूर्ण गरिमा के साथ महिला अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ही ली जावेगी। महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे/चुन्नियां भलीभांति जांच कर, तुरत वापस लौटा दिए जावेंगे।
और खबरे
कृषि उपज मण्डीयों में किसानों को उपज का सही मूल्य, समय पर दिलाना सुनिश्चित करें - मुख्यमंत्री डॉ.यादव, उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक प्रबंधन करें मुख्यमंत्री ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा...
April 25, 2026 02:05 PM
हिंगोरिया आंगनवाड़ी में निःशुल्क आयुर्वेद शिविर आयोजित, 56 लाभार्थियों को मिला स्वास्थ्य लाभ....
April 25, 2026 01:58 PM
प्रगणक, फील्ड विजीट में अधिकाधिक स्वगणना फार्म भरवाए - श्री चंद्रा कलेक्टर ने जनगणना के प्रशिक्षण का लिया जायजा....
April 25, 2026 01:58 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा ने की स्वच्छता की पहल पर नीमच शहर में न.पा.द्वारा नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ कलेक्टर ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण....
April 25, 2026 01:53 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण सभी केंद्रों पर पेयजल एवं छाया की पर्याप्त व्यवस्था करने के दिए निर्देश....
April 25, 2026 01:53 PM
मंदिर मोक्ष का प्रथम प्रवेश द्वार होता है - जिनमणिप्रभ सुरीश्वरशंखेश्वर पार्श्व पद्मावती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सेलाब....
April 25, 2026 01:45 PM
आदि गुरू शंकराचार्य व्याख्यानमाला आयोजित, सनातन धर्म की वास्तविक शक्ति ज्ञान, साधना और आत्मचिंतन में है – नृत्यबिहारी दासजी...
April 25, 2026 01:32 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,101.160 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, तस्कर गिरफ्तार....
April 25, 2026 01:30 PM
म.प्र.राज्य सेवा आयोग की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल, परीक्षा की तैयारियां पूर्ण नीमच में दो केंद्रों पर होगी परीक्षा, कलेक्टर व आयोग के पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण - तैयारियों का लिया जायजा...
April 25, 2026 01:15 PM
कंटेनर से 158 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भादसोड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई...
April 25, 2026 01:11 PM
आध्यात्मिक आभा में सजी सादगी 17 युगलों का मंगलमय वैवाहिक बंधन, पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए एक संतुलित जीवन जीयें - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज....
April 25, 2026 01:09 PM
एम.पी.पी.एस.सी.राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, कलेक्ट्रेट नीमच में कंट्रोल रूम दूरभाष क्रमांक....
April 25, 2026 12:53 PM
विधायक निधि से विकास की रफ्तार तेज, दो गांवों में सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गूंजा विकास का संकल्प..
April 25, 2026 09:24 AM
विश्व मलेरिया दिवस स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जन जागरूकता रैली...
April 25, 2026 09:00 AM
भीलवाड़ा में पुरुषोत्तम (अधिक) मास को लेकर बैठक आयोजित, भव्य आयोजन की तैयारी, सर्व हिन्दू सनातन समाज की बैठक 3 मई को....
April 25, 2026 08:58 AM
नगर परिषद रतनगढ़ की दबंग कार्रवाई पर उठे सवाल, गरीबों पर डंडा, रसूखदारों को अभयदान, शादी-ब्याह के सीजन में व्यापारियों पर गिरी गाज, धूल के गुबार और अवैध अतिक्रमण पर मौन प्रशासन की खानापूर्ति से जनता में आक्रोश....
April 25, 2026 08:16 AM
कृति की साधारण सभा व नवीन कार्यकारिणी चुनाव 26 को.....
April 25, 2026 07:35 AM
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मोबाइल से भरा स्व-गणना फॉर्म, नागरिकों से की सहभागिता की अपील....
April 25, 2026 07:30 AM
गरोठ में स्व गणना के लिए की गई अनूठी पहल, भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला बनाकर 1 हजार से अधिक लोगों ने किया स्व-गणना पंजीयन...
April 25, 2026 07:24 AM