मंदिर निर्माण में दान करने से धन पवित्र होता है- जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़े समाज जन...
Updated : April 27, 2026 10:09 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
मंदिर निर्माण में दान करने से धन पवित्र होता है- जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़े समाज जन
नीमच :- परमात्मा के मंदिर निर्माण के लिए यदि हम धन-दान देते हैं तो वह हमें साथ पीढ़ी तक पुण्य फल के रूप में वापस मिलता रहता है। मंदिर में दिए गए दान का फल कभी निष्फल नहीं जाता है उसका पुण्य एक दिन जल्दी लौट कर आता है। हम जैसा दान करते हैं वैसा ही हमें वापस मिलता है इसलिए हमें पुण्य परमार्थ के कार्य करते रहना चाहिए और जरूरतमंदों की है सेवा करते रहना चाहिए। पुण्य के कारण ही हमारी आत्मा का कल्याण होता है।मंदिर निर्माण कार्यों में धन दान करने से धन पवित्र होता है।यह बात खरतरगच्छ गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सुरीश्वरजी ने कही।वे श्री शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती धाम ट्रस्ट शक्ति नगर नीमच के तत्वाधान में नवनिर्मित जिनालय मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में शक्ति नगर में नवनिर्मित श्री शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती जैन मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित धर्म सभा में उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि जीव दया में धन-दान करने से वह निरंतर बढ़ता है घटना नहीं है। मंदिर निर्माण में नींव से लेकर शिखर तक जिन्होंने भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दिया वह साधुवाद के पात्र हैं उनकी अनुमोदना करने योग्य है। परमात्मा की भक्ति करने से हमें शक्ति प्राप्त होती है उस शक्ति के आधार पर हमें उन्हें परमार्थ सेवा प्रकल्प कार्यों को पूरा करना चाहिए तभी हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है ।साध्वी विद्युत प्रभा श्री जी महाराज साहब ने कहा कि मंदिर निर्माण से सभी के हृदय में अपार खुशियां है। मंदिर निर्माण पवित्र संवेदना का प्रतीक है। बाढ़मेर से उग्र विहार कर प्रत्यक्ष रूप से साध्वी गुणरंजना श्रीजी भांजी महाराज साहब को बधाई देने यहां आना हुआ है। भाई बहन का स्तर सामान प्रेम सद्भाव वाला होना चाहिए। भाई बहन का रिश्ता प्रकृति का अनुपम उपहार होता है। साध्वी गुणरंजना श्री जी महाराज साहब ने कहा कि गुरु से ही हमें संस्कारों का साम्राज्य मिला है गुरु कृपा और आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहता है गुरु के संबल का सहारा सदैव रहता है संयम यात्रा को धीरे-धीरे निरंतर पार कर रहे हैं शासन सेवा में कभी कमजोर नहीं हो ऐसा आशीर्वाद मिलता रहे ।स्वास्थ्य अनुकूल नहीं है फिर भी गुरु का आशीर्वाद है गुरुमां हर पल साथ रहती है।इस अवसर पर खरतरगच्छ गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी श्री जी महाराज साहब, साध्वी विद्युतप्रभा जी एवं साध्वी गुणरंजना जी आदि साध्वी मंडल को समाज जनों द्वारा कामली ओढ़ाकर आशीर्वाद ग्रहण किया गया। मंदसौर नीमच लोकसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सहभागिता से साधु संतों का जो आशीर्वाद मिलता है उसे ऊर्जा दुगनी हो जाती है। साधु संत अपने जीवन का श्रेष्ठ समय मंदिरों की प्रतिष्ठा में मार्गदर्शन के रूप में प्रदान करते हैं गुरु आशीर्वाद मिलता है यदि साधु संतों के बताएं उपदेशों पर यदि हम चले तो संसार में युद्ध और शोषण कभी नहीं होगा। संतो के उपदेशों पर चले तो हमारा जीवन धन्य हो सकता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदित्य मालू भी उपस्थित थे। प्रत्येक धर्म लाभार्थीयों का तोप से पुष्प वर्षा कर शाल पगड़ी कर कुमकुम तिलक श्रीफल स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रवचन पंडाल में वातानुकूलित कूलर भी लगाए गए श्रद्धालुओं ने मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक
दूसरे को केसर के छापे लगाकर शुभकामनाएं बधाई का आदान-प्रदान किया । प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मेगा स्क्रीन एवं युटुब नीमच भजन पर सीधा प्रसारण किया गया। मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में भीलवाड़ा ब्यावर जयपुर इंदौर मुंबई चित्तौड़गढ़ सहित पूरे देश भर से श्रद्धालु भक्त सहभागी बने।
इस अवसर पर जीव दया के लिए बड़ी संख्या में 31000 रुपए की नगद राशि सभी समाज जनों ने अपने-अपने नाम लिखवाए। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक चढ़ावे की बोलियां लगाई गई जिसमें समाज समाज जनों ने अपार उत्साह के साथ सहभागिता निभाई ।धर्म लाभार्थियों का किया सम्मान शंखेश्वर पार्श्वनाथ पद्मावती जिन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में फले चुन्दड़ी के लाभार्थी गेंदमल कृष्णा देवी नरेंद्र सुनीता राजेंद्र आभा धर्मेंद्र शोभा रविंद्र स्नेहा पामेचा परिवार जनों का श्री संघ पदाधिकारीयों द्वारा सम्मान किया गया इस अवसर पर पूरे भारत देश भर में सभी साधु संतों की सेवा क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए वीरेंद्र लोढ़ा को संत सेवा अवार्ड विशेष स्मृति चिन्ह विशेष सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भजन गायिका हेमा प्रभा जैन मंदसौर , निशा हिंगड भीलवाड़ा एवं प्रबल चौधरी ने केसरिया केसरिया आज हमारा रंग केसरिया...मंदिर सज गया है प्यारा दादा तुमको आना है मंदिर बड़ा सुहाना दर्शन को रोज आना है म्हारा दादा गुरुदेव घणी खम्मा शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती की जय जय कार जय जयकार, चौक बुराओ मंगल गाओ आज आनंद उत्तम छाया रे...आई आई अंजन शलाका आई घर में आदि भजनों की प्रस्तुति दी तो श्रद्धालु झुम उठे। इस अवसर पर
आचार्य श्री से मंगलीक श्रवण कर सभी श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद ग्रहण किया । प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ।महोत्सव मे गणिवर्य मयंक प्रभ सागर, मुनि विरक्त प्रभ सागर , साध्वी विद्युत प्रभा , साध्वी मृदु पुर्णा , प्रंगाजना मसा अपूर्वरुचि मसा अनन्य रुचि , अनंत गुना , वर्षीतप के तपस्वी विरल प्रभा , कृतार्थ प्रभा एवं साध्वी गुणरंजना आदि का सानिध्य भी मिला।इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन,
पारसमल मुरडिया, गौरव बाफना रामगंज मंडी, निलेश जैन भीलवाड़ा,मनोहर सिंह लोढ़ा,प्रीतम चंद खिमेसरा ,विमल कुमार गांग, अनिल नागोरी मनीष कोठारी अध्यक्ष देवीलाल नाहटा ,उपाध्यक्ष गेंदमल पामेचा, पदम चौधरी, सचिव जयवंत जैन ,सह सचिव मांगीलाल बोहरा, कोषाध्यक्ष रोशन लाल जारोली, महेंद्र छाजेड़ नवीन छाजेड़ ,गजेंद्र कटारिया ,गुलाबचंद नाहर ,गिरीश श्रीश्रीमाल जमनालाल नपावलिया, नितेश नांदेचा, संजय कुमार बेगानी, जितेंद्र बाफना , हितेश गोपावत संदीप जैन, संदीप खाबिया, अखिलेश कुमार जैन चौधरी, वीरेंद्र लोढ़ा, घनश्याम बंटू बाफना, अनिल नाहटा ,संतोष चोपड़ा, नितिन कंकरेचा, कमलेश गोपावत, महावीर जैन,रिखब गोपावत,मनोज झालोका, राजमल छाजेड़, चंद्र प्रकाश छाजेड़,विजय छाजेड़,शरद जैन, विनय मारू, राजेश मानव, शोकिन जैन ,राकेश पगारिया,सहित बड़ी संख्या में समाज जन।उपस्थित थे।धार्मिक अनुष्ठान पूजन में उमड़े श्रद्धालु भक्त, इसके साथ ही कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में परमात्मा एवं गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी श्री जी के सानिध्य में निशा हिंगड एवं पार्टी भीलवाड़ा , एवं भजन गायक प्रबल चौधरी ने मेरे सर पर रख दो बाबा तेरे ये दोनों हाथ देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ,हमरी यह उलझन सुलझाओ... मेरी झोपड़ी के बाद आज जाग जाएंगे प्रभु आएंगे.. ओ पालनहारी निर्गुण अग्यारी तुम बिन हमरा कौन नहीं...प्रस्तुत की। परमात्मा का 18 अभिषेक ,श्री शंखेश्वर पार्श्व भगवान श्री मुनि सुब्रत स्वामी भगवान श्री नेमिनाथ भगवान श्री गौतम स्वामी दादा गुरुदेव श्री नाकोड़ा भैरव देव पद्मावती देवी एवं ध्वजा दण्ड अभिषेक व दादा गुरुदेव का महा पूजन किया गया। भजन संध्या आयोजित की गई जिसमें भजन गायक कलाकार अरिहंत काकरिया एंड पार्टी ब्यावर थे।प्रतिष्ठा ध्वजा कलशारोहण स्नात्रपुजन में दिखाया उत्साह शुभ मुहूर्त में प्रतिष्ठा महा महोत्सव ध्वजा कलशारोपन,फले चुन्दडी एवं शाही करबा लघु शांति स्नात्र महापूजन तथा भजन संध्या में अंकुर बम भीलवाड़ा अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
.
और खबरे
खाद-बीज-कीटनाशक व्यापारियों की आज हड़ताल, रतनगढ़ में कृषि आदान की दुकानें रहेंगी बंद..
April 27, 2026 10:43 AM
भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग और लोकतंत्र की हत्या - इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल, भारतीय नागरिकों के लिए खतरे की घंटी, देश चीन और रूस के पद चिन्हों पर....
April 27, 2026 10:14 AM
मंदिर निर्माण में दान करने से धन पवित्र होता है- जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़े समाज जन...
April 27, 2026 10:09 AM
श्री सुखानंद धाम में 30 अप्रैल से तीन दिवसीय विशाल धार्मिक मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट..
April 27, 2026 10:04 AM
कुएं की मोटर केबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने 2 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की केबल बरामद....
April 27, 2026 08:58 AM
समर्थन मूल्य गेहूं उपार्जन, जिले के सभी केंद्रों पर किसानों के लिए पुख्ता इंतजाम कलेक्टर के निर्देश पर शीतल जल, छाया, कुर्सी सहित तोल कांटे व भंडारण की व्यवस्था पूर्ण....
April 27, 2026 08:48 AM
आई.टी.आई. उत्तीर्ण अधिकाधिक विद्यार्थियों का निजी कम्पनियों में रोजगार प्लेसमेंट करवाए - श्री वैष्णव, जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक सम्पन्न...
April 27, 2026 08:47 AM
सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले सीमेंट फैक्ट्री के दो कर्मचारियों को 06-06 माह का सश्रम कारावास...
April 27, 2026 08:24 AM
पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 लाख कीमत के 2265 किलो एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार...
April 27, 2026 08:21 AM
मादक पदार्थ तस्करी में टॉप-10 वांछित नीमच जिले का आरोपी गिरफ्तार...
April 27, 2026 08:19 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, विगत 07 दिवस में प्रदेशभर से 1 करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अन्य सामग्री जप्त....
April 27, 2026 03:18 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
April 27, 2026 02:38 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 27, 2026 02:32 AM
नीमच में कुदरत के दो रंग, दिनभर अंगारे बरसाता रहा सूरज, शाम को फुहारों ने भिगोया, उमस ने छुड़ाए पसीने...
April 26, 2026 04:16 PM
कलेक्टर द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत नीमच जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित, नर्सरी से कक्षा 8 तक 27 से 30 अप्रैल तक अवकाश, कक्षा 9 से 12 प्रातः 7 से 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं....
April 26, 2026 03:44 PM
499 किलो 660 ग्राम डोडाचूरा मय स्कॉर्पियो वाहन एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार,दो नाबालिग डिटेन..
April 26, 2026 03:40 PM
लोक अदालत 9 मई को, नीमच में प्री-सेटिंग्स के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण की तैयारी...
April 26, 2026 03:38 PM
जिला कांग्रेस सेवादल ने कुकड़ेश्वर में आयोजित किया ध्वजारोहण कार्यक्रम, महापुरुषों को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प..
April 26, 2026 03:36 PM
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की प्रेस वार्ता संपन्न...
April 26, 2026 03:34 PM