जिन शासन ध्वज के साथ श्रद्धा और भक्ति से मनाया शासन स्थापना दिवस...
Updated : April 27, 2026 01:19 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- जहां धर्म की ज्योत जलती है, वहां श्रद्धा का सागर उमड़ पड़ता है” — इसी भाव के साथ ग्राम हरवार स्थित आराधना भवन में सोमवार को शासन स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी महाराज आदि ठाणा 3 एवं परम पूज्य साध्वी श्री विरलप्रभा श्रीजी आदि ठाणा 3 की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद शाखा नीमच, विहार परिवार सदस्य एवं हरवार श्रीसंघ की गरिमामयी उपस्थिति में जिन शासन ध्वज लहराया गया तथा शासन स्थापना गीत गाकर पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया गया। मानो “भक्ति की गंगा बह निकली हो” और श्रद्धालु धर्मरस में सराबोर हो उठे हों।धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य भगवंत ने शासन स्थापना दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिवस भगवान भगवान महावीर स्वामी के दिव्य जिन शासन की स्थापना का प्रतीक है, जिसने संसार को अहिंसा, संयम और सदाचार का अमूल्य संदेश दिया। आचार्यश्री ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि —धर्म वह दीपक है, जो जीवन के अंधकार को दूर कर आत्मकल्याण का मार्ग दिखाता है।”उनकी ओजस्वी वाणी सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे । “जिन शासन जयवंत हो” के जयघोष से गूंज उठा।कार्यक्रम में सुनील गोपावत, शरद बरड़िया, राकेश पगारिया, कमलेश गोपावत, निलेश कोठारी, सुशील बरोरिया, संजय मेहता, भरत जैन सहित हरवार श्रीसंघ के अनेक श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।पूरे आयोजन में श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति का ऐसा संगम देखने को मिला कि मानो “चारों ओर धर्म की बयार बह रही हो।” उल्लेखनीय है कि आचार्य जिन मणि प्रभ सुरेश्वर जी महाराजा साधु साध्वी मंडल का विहार नीमच से प्रतापगढ़ की ओर हो रहा है गुरुदेव का28 अप्रैल को प्रतापगढ़ में भव्य मंगल प्रवेश होगा।
और खबरे
गौ सम्मान आह्वान अभियान, विशाल संकीर्तन रैली में उमड़े हजारों गौ भक्त, महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम सौंपे प्रार्थना पत्र, गौ माता व श्रीकृष्ण बलराम की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, गौभक्त विधायक अशोक कुमार कोठारी, लाल जी महराज व परम् गौभक्त सुनील जागेटिया चले नंगे पाँव...
April 27, 2026 01:34 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान बना जन आंदोलन बोरदिया खुर्द के 9 किसानों ने जनभागीदारी से रचा इतिहास, परकोलेशन टैंक से 180 ट्रॉली उपजाऊ मिट्टी खेतों में डाली...
April 27, 2026 01:29 PM
ए.सी.एस.श्री अनुपम राजन ने वी.सी.के माध्यम से की नीट परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा, सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश….
April 27, 2026 01:28 PM
लाड़ली लक्ष्मी योजना में नीमच जिले ने हासिल किया 101 प्रतिशत लक्ष्य, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2948 नवीन बालिकाएं चिन्हित, 4048 को मिली छात्रवृत्ति...
April 27, 2026 01:27 PM
नीमच में दो महान संतों का संगम, श्रमण संघ युवाचार्य महेन्द्रऋषि जी एवं खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसुरि जी का हुआ मिलन..
April 27, 2026 01:26 PM
जिन शासन ध्वज के साथ श्रद्धा और भक्ति से मनाया शासन स्थापना दिवस...
April 27, 2026 01:19 PM
संघ शताब्दी पर प्रमुखजन गोष्ठी, डॉ. माला सिंह ठाकुर बोलीं- समाज परिवर्तन के लिए पंच परिवर्तन जरूरी, मातृशक्ति-युवाशक्ति की रही विशेष भागीदारी, भारत माता के दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ....
April 27, 2026 01:10 PM
जावद में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हजारों गौभक्त पहुंचे मंडी, पैदल मार्च कर तहसीलदार को सौंपा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित विभिन्न मांगों का प्रार्थना पत्र....
April 27, 2026 12:10 PM
गेहूं खरीदी केंद्रों पर न लगे लंबी लाइन, किसानों को न हो परेशानी - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, निर्माण विभाग निर्माण कार्यों का एक्सटेंशन न बढ़ाये, बढ़ाने पर होगी कार्यवाही, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...
April 27, 2026 10:52 AM
खाद-बीज-कीटनाशक व्यापारियों की आज हड़ताल, रतनगढ़ में कृषि आदान की दुकानें रहेंगी बंद..
April 27, 2026 10:43 AM
भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग और लोकतंत्र की हत्या - इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल, भारतीय नागरिकों के लिए खतरे की घंटी, देश चीन और रूस के पद चिन्हों पर....
April 27, 2026 10:14 AM
मंदिर निर्माण में दान करने से धन पवित्र होता है- जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़े समाज जन...
April 27, 2026 10:09 AM
श्री सुखानंद धाम में 30 अप्रैल से तीन दिवसीय विशाल धार्मिक मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट..
April 27, 2026 10:04 AM
कुएं की मोटर केबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने 2 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की केबल बरामद....
April 27, 2026 08:58 AM
समर्थन मूल्य गेहूं उपार्जन, जिले के सभी केंद्रों पर किसानों के लिए पुख्ता इंतजाम कलेक्टर के निर्देश पर शीतल जल, छाया, कुर्सी सहित तोल कांटे व भंडारण की व्यवस्था पूर्ण....
April 27, 2026 08:48 AM
आई.टी.आई. उत्तीर्ण अधिकाधिक विद्यार्थियों का निजी कम्पनियों में रोजगार प्लेसमेंट करवाए - श्री वैष्णव, जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक सम्पन्न...
April 27, 2026 08:47 AM
सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले सीमेंट फैक्ट्री के दो कर्मचारियों को 06-06 माह का सश्रम कारावास...
April 27, 2026 08:24 AM
पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 लाख कीमत के 2265 किलो एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार...
April 27, 2026 08:21 AM
मादक पदार्थ तस्करी में टॉप-10 वांछित नीमच जिले का आरोपी गिरफ्तार...
April 27, 2026 08:19 AM