FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पति की लोहे के हथौड़े और धारदार छुरे से निर्मम हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास....

  Updated : April 28, 2026 05:59 AM

DESK NEWS

  अपराध

मनासा। श्री आशुुतोष यादव, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, मनासा, जिला-नीमच द्वारा लोहे के हथौड़े व धारदार छुरे से गला काटकर पति की हत्या करने वाली आरोपीया पत्नी ममता पति तूफान बंजारा, उम्र-25 वर्ष, निवासी-ग्राम आमद, तहसील मनासा, जिला नीमच को धारा 302 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत आजीवन कारावास एवं 2000रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 06 वर्ष पूर्व दिनांक 22.09.2020 की दिन के लगभग 11-12 बजे ग्राम आमद की हैं। घटना दिनांक को थाना कुकड़ेश्वर पर फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आमद में किसी व्यक्ति की हत्या हो गयी है, जिस पर से एसआई निलेश सौलंकी घटना स्थल पर पँहुचे, जहाँ पता चला कि तुफान बंजारा को उसके घर में किसी ने गला काट कर हत्या कर दी हैं। घटना पर से अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा प्रकरण की विवेचना निरीक्षक कैलाषचंन्द्र चौहान द्वारा की गई। विवेचना के दौरान ज्ञात हुवा कि मृतक तूफान बंजारा की पहली शादी टूट गयी थी व उसका नातरा विवाह आरोपीया ममता बंजारा से हुआ था, जो मृतक के साथ ही ग्राम आमद में अपने ससुराल कुछ दिन तक अच्छे से रही थी। मृतक के घरवालों को बाद में पता चला था कि ममता की पहले भी ग्राम चूकनी में शादी हो चुकी थी, जहां वह अपने 06 माह के बच्चे को छोड़कर अपने घर ढंढेरी वापस आ गयी थी और गांव के ही एक व्यक्ति के साथ भाग गयी थी व उसी से उसके 7-8 वर्षो से प्रेम संबंध थे और घरवालों ने उसकी जबरन मृतक से शादी कर दी थी। इसी कारण घटना दिनांक को जब मृतक के परिवार के लोग मजदूरी पर गये थे व जब मृतक सो रहा था, उसी समय आरोपीया ममता ने मृतक के सिर पर हथौड़ी की मारी तथा धारदार छुरी से उसका गला काटकर हत्या हत्या कर दी थी। विवेचना के दौरान आरोपीया को गिरफ्तार किया गया, मृतीका व उसके प्रेमी के कॉल रिकार्ड की साक्ष्य एकत्र की गई तथा अन्य आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य को एकत्र कर विवेचना पूर्ण कर अभियोग-पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान अपर लोक अभियोजक गुलाबसिंह चंद्रावत द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराये गये व आरोपीया व अन्य संबंधीत व्यक्तियों की कॉल डिटेल की साक्ष्य व अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य को प्रस्तुत कर आरोपीया विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे उसको कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुवे आरोपीया कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक गुलाबसिंह चंद्रावत द्वारा की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

ग्राम रथ अभियान के तहत विकास रथों को जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी, विधानसभा वार किए रवाना, 13 विभागों की योजनाओं की मिलेगी जानकारी....

April 28, 2026 08:34 AM

चौकड़ी में भव्य महायज्ञ का शुभारंभ, जल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब....

April 28, 2026 08:30 AM

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के दिए निर्देश, आगामी 3 मई को आयोजित होगी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षा....

April 28, 2026 07:32 AM

पति की लोहे के हथौड़े और धारदार छुरे से निर्मम हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास....

April 28, 2026 05:59 AM

भक्ति का महापर्व, जानकी नवमी से शुरू होगा मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का पावन सिलसिला, राम जन्मभूमि के शिला पूजनाचार्य गंगाधर पाठक कराएंगे भव्य अनुष्ठान, 29 अप्रैल को होगा सीताराम-लक्ष्मण और साम्भवशिव मूर्तियों का दिव्य अभिषेक...

April 28, 2026 05:15 AM

स्व गणना में आपका एक कदम, मंदसौर को बनाए नंबर वन, स्व-जनगणना के लिए अंतिम 3 दिन शेष, 30 अप्रैल रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा पोर्टल, समस्या होने पर तुरंत तहसील एवं नगर परिषदों में स्थापित हेल्प डेस्क से करे संपर्क....

April 28, 2026 03:48 AM

अब तक 2948 स्थानों पर हुई जाँच, 4642 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त...

April 28, 2026 03:33 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 28, 2026 03:31 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 28, 2026 03:28 AM

नीमच मंडी में आज के भाव, 44,916 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…

April 27, 2026 05:06 PM

मिशन वात्सल्य लाया खुशियां, नीमच की 6 वर्षीय गौरी को मिला नया परिवार, केरल के एक निसंतान दंपति ने कानूनी प्रक्रिया से लिया गोद, कलेक्टर ने दी बधाई...

April 27, 2026 05:02 PM

काले रंग की स्कॉर्पियो से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त, जीरन पुलिस को मिली सफलता...

April 27, 2026 03:24 PM

जिन शासन ध्वज के साथ श्रद्धा और भक्ति से मनाया शासन स्थापना दिवस...

April 27, 2026 03:17 PM

भ्रामक खबर का खंडन - किसानों के हित में हो रहा तालाब गहरीकरण ग्राम भगोरी में मिट्टी निकासी का भुगतान किसान स्वयं कर रहे, पंचायत नहीं ले रही कोई राशि - सीईओ जनपद मनासा की जांच में खुलासा....

April 27, 2026 03:14 PM

सुवाखेड़ा में भूमि पर पुनः अवैध कब्जा करने वाले अनावेदक को 15 दिन का सिविल कारावास, उपजेल जावद भेजा...

April 27, 2026 03:09 PM

गौ सम्मान आह्वान अभियान, विशाल संकीर्तन रैली में उमड़े हजारों गौ भक्त, महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम सौंपे प्रार्थना पत्र, गौ माता व श्रीकृष्ण बलराम की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, गौभक्त विधायक अशोक कुमार कोठारी, लाल जी महराज व परम् गौभक्त सुनील जागेटिया चले नंगे पाँव...

April 27, 2026 01:34 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान बना जन आंदोलन बोरदिया खुर्द के 9 किसानों ने जनभागीदारी से रचा इतिहास, परकोलेशन टैंक से 180 ट्रॉली उपजाऊ मिट्टी खेतों में डाली...

April 27, 2026 01:29 PM

ए.सी.एस.श्री अनुपम राजन ने वी.सी.के माध्‍यम से की नीट परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा, सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्‍यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश….

April 27, 2026 01:28 PM

लाड़ली लक्ष्मी योजना में नीमच जिले ने हासिल किया 101 प्रतिशत लक्ष्य, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2948 नवीन बालिकाएं चिन्हित, 4048 को मिली छात्रवृत्ति...

April 27, 2026 01:27 PM