FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

इनरव्हील डायमंड ने दो विद्यालयों को दी हैप्पी स्कूल की सौगात, आयोजित हुए जागरूकता सेमिनार....

  Updated : April 29, 2026 12:33 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  आयोजन

नीमच। इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा सेवा, शिक्षा एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए दो विद्यालयों को “हैप्पी स्कूल” की सौगात प्रदान की गई। साथ ही शासकीय सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच केंट में छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए तीन महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किये गए । क्लब द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय खड़ावदा एवं शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर हैप्पी स्कूल बनाया गया। इस पहल से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा। इसी क्रम में शासकीय सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच केंट में साइबर क्राइम जागरूकता, सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 200 बालिकाओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। सभी ने विशेषज्ञों द्वारा दी गई उपयोगी जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना एवं सराहा। साइबर सेल एक्सपर्ट कुलदीप सिंह एवं प्रदीप शिंदे ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा डिजिटल सतर्कता के उपाय बताए। वहीं डॉ. मनीष यादव एवं विजय बड़ोने ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के कारण, बचाव, टीकाकरण एवं समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी। साथ ही प्लास्टिक थैलियों के स्थान पर कपड़े की थैलियों के उपयोग का संदेश देकर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की कक्षा 10वीं की प्रतिभाशाली छात्रा प्रियांशी गणपत राठौर, निवासी तेलनखेड़ी का भी विशेष सम्मान किया गया। प्रियांशी ने बिना किसी कोचिंग के केवल विद्यालय की पढ़ाई के आधार पर 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय मेरिट सूची में 5वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। क्लब पदाधिकारियों ने छात्रा का सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग, सचिव पायल गुर्जर एवं कोषाध्यक्ष दिव्या जैन, लक्ष्मी शर्मा सहित क्लब सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्राचार्य श्री किशोर सिंह जैन एवं समस्त स्टाफ का कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा। प्राचार्य श्री जैन ने इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री अनिल शर्मा ने किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गढ़ रणथभंवर की मंगल ज्योत में उमड़े श्रद्धालु भक्त..

April 29, 2026 04:20 PM

दिगंबर जैन संत का मंगल प्रवेश 1 मई को नीमच में होगा, संत भवन का लोकार्पण समारोह भी आयोजित होगा..

April 29, 2026 04:19 PM

यातायात विभाग की हेलमेट नहीं पहनने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 15 दिवसीय अभियान में दोपहिया चालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त

April 29, 2026 04:13 PM

प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 33.45 लाख पेंशन हितग्राहियों के खातों में 200 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर....

April 29, 2026 04:03 PM

स्‍कूलों में दाखिले से कोई भी बच्‍चा शेष ना रहे, ड्रापआउट प्रतिशत शुन्‍य रहे- मुख्‍य सचिव मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी. के माध्‍यम से जिलो को दिए आवश्‍यक निर्देश

April 29, 2026 04:01 PM

विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य सुधार की पहल कलेक्टर की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य निगरानी समिति की बैठक संपन्न, स्‍कूलों, कॉलेजों में योग-खेलकूद, का आयोजन एवं हेल्पलाइन प्रचार के निर्देश...

April 29, 2026 03:59 PM

खुदरा उर्वरक विक्रेता सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का किया गया आयोजन..

April 29, 2026 03:57 PM

सीआरपीएफ के वीर बलिदानी को उनके शहादत दिवस पर नमन एवं मूर्ति का अनावरण...

April 29, 2026 03:55 PM

नपा के नए वाहनों का लोकार्पण कार्यक्रम कल, जनता को समर्पित किए जाएंगे 8 वाहन...

April 29, 2026 03:53 PM

इनरव्हील डायमंड ने दो विद्यालयों को दी हैप्पी स्कूल की सौगात, आयोजित हुए जागरूकता सेमिनार....

April 29, 2026 12:33 PM

रतलाम पुलिस का 15 दिन में धमाकेदार एक्शन, एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में 23 जांबाजों ने रचा रिकॉर्ड, चोरी-अपहरण से लेकर फरार अपराधियों तक सब पर कसा शिकंजा...

April 29, 2026 12:32 PM

अंतरराष्ट्रीय मंच की तैयारी, रिंकी सुखानी को संत समाज से मिला आर्थिक सहयोग....

April 29, 2026 11:18 AM

आई-20 कार में बनी स्कीम में छिपाकर करीब 10 किलोग्राम अफीम परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त....

April 29, 2026 11:17 AM

मंदसौर जनसुनवाई में युवक का अनोखा प्रदर्शन, संविधान हाथ में, गले में काली हांडी और शरीर पर झाड़ू बांधकर पहुंचा फरियादी....

April 29, 2026 11:15 AM

खनिज के अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, जावद व मनासा में बिना रायल्टी एवं अधिक मात्रा में खनिज परिवहन करते दो ट्रैक्टर जप्त, वाहन मालिकों पर कुल 42,013 रुपये का जुर्माना....

April 29, 2026 08:32 AM

खेतों में सोलर पंप से चमका किसानों का भविष्य, प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत नीमच जिले में240 सोलर पंप स्थापित, 1525 किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ...

April 29, 2026 08:30 AM

रामपुरा का गौरव, शहीद बद्री प्रसाद राय कुंवर को 26 साल बाद मिला सम्मान, शहीदी दिवस पर प्रतिमा का अनावरण....

April 29, 2026 08:23 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 29, 2026 02:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 29, 2026 02:49 AM