FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सीआरपीएफ के वीर बलिदानी को उनके शहादत दिवस पर नमन एवं मूर्ति का अनावरण...

  Updated : April 29, 2026 03:55 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  प्रशासनिक

नीमच :- देश के अमर वीर शहीदों के आत्म बलिदान को नमन कर कृतज्ञता प्रकट करना तथा उनके परिजनों को सर्वोपरि सम्मान देना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। स्मरण रहे कि कर्तव्य की बलि वेदी पर अपने प्राणों को सर्वस्व न्यौछावर करने वाले नीमच जिले के रामपुरा ग्राम के निवासी सीआरपीएफ के अमर वीर बलिदानी सिपाही बद्री प्रसाद ने वर्ष 2001 में 122 बटालियन में तैनाती के दौरान आज ही के दिन यानि 29 अप्रैल को जम्मू व कश्मीर के बड़गाम जिले के बीरवाह थाना क्षेत्र के मालापुर गांव में आंतकवादियों से डटकर मुकाबला करते हुए मां भारती की सेवा में अपने कर्तव्य पथ पर प्राणों को आहूति दी थी। इसी कड़ी में ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच द्वारा अप्रतिम पहल करते हुए उन शहीदों की पुण्य तिथि पर उनके स्मरण तथा शहादत को नमन करने हेतु बुधवार को श्री सुरेन्‍द्र कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के नेतृत्व में श्री प्रमोद कुमार साहू, कमाण्डेंट, श्री रोहताश कुमार, सहायक कमांडेंट व ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के अन्य जवानों ने वीर बलिदानी के गृह निवास पर पहुंचकर शहीद के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और साथ ही आज उक्त वीर बलिदानी के मूर्ति का भी अनावरण किया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक एवं गणमान्य नागरिक तथा परिजनों की सादर उपस्थिति में सीआरपीएफ की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई। अंत में श्री सुरेन्‍द्र कुमार, उप महानिरीक्षक तथा श्री प्रमोद कुमार साहू, कमाण्डेंट, ग्रुप केंद्र, नीमच शहीद परिवारजनों के गृहनिवास में गए तथा उनको आश्वासित किया गया कि वे सीआरपीएफ परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं और साथ ही उन्हें यह भी भरोसा दिलाया गया कि उनके हरेक सुख-दुख में सीआरपीएफ सदैव उनके साथ खड़ी है और सीआरपीएफ इन वीर बलिदानी के परिवाजनों के हर संभव सहयोग व सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। शहीद के परिजनों के प्रति अपनत्व एवं कृतज्ञता प्रकट करना एवं उन्हें खुशहाल देखना ही सही मायने में शहीदों के प्रति सम्मान है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गढ़ रणथभंवर की मंगल ज्योत में उमड़े श्रद्धालु भक्त..

April 29, 2026 04:20 PM

दिगंबर जैन संत का मंगल प्रवेश 1 मई को नीमच में होगा, संत भवन का लोकार्पण समारोह भी आयोजित होगा..

April 29, 2026 04:19 PM

यातायात विभाग की हेलमेट नहीं पहनने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 15 दिवसीय अभियान में दोपहिया चालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त

April 29, 2026 04:13 PM

प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 33.45 लाख पेंशन हितग्राहियों के खातों में 200 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर....

April 29, 2026 04:03 PM

स्‍कूलों में दाखिले से कोई भी बच्‍चा शेष ना रहे, ड्रापआउट प्रतिशत शुन्‍य रहे- मुख्‍य सचिव मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी. के माध्‍यम से जिलो को दिए आवश्‍यक निर्देश

April 29, 2026 04:01 PM

विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य सुधार की पहल कलेक्टर की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य निगरानी समिति की बैठक संपन्न, स्‍कूलों, कॉलेजों में योग-खेलकूद, का आयोजन एवं हेल्पलाइन प्रचार के निर्देश...

April 29, 2026 03:59 PM

खुदरा उर्वरक विक्रेता सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का किया गया आयोजन..

April 29, 2026 03:57 PM

सीआरपीएफ के वीर बलिदानी को उनके शहादत दिवस पर नमन एवं मूर्ति का अनावरण...

April 29, 2026 03:55 PM

नपा के नए वाहनों का लोकार्पण कार्यक्रम कल, जनता को समर्पित किए जाएंगे 8 वाहन...

April 29, 2026 03:53 PM

इनरव्हील डायमंड ने दो विद्यालयों को दी हैप्पी स्कूल की सौगात, आयोजित हुए जागरूकता सेमिनार....

April 29, 2026 12:33 PM

रतलाम पुलिस का 15 दिन में धमाकेदार एक्शन, एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में 23 जांबाजों ने रचा रिकॉर्ड, चोरी-अपहरण से लेकर फरार अपराधियों तक सब पर कसा शिकंजा...

April 29, 2026 12:32 PM

अंतरराष्ट्रीय मंच की तैयारी, रिंकी सुखानी को संत समाज से मिला आर्थिक सहयोग....

April 29, 2026 11:18 AM

आई-20 कार में बनी स्कीम में छिपाकर करीब 10 किलोग्राम अफीम परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त....

April 29, 2026 11:17 AM

मंदसौर जनसुनवाई में युवक का अनोखा प्रदर्शन, संविधान हाथ में, गले में काली हांडी और शरीर पर झाड़ू बांधकर पहुंचा फरियादी....

April 29, 2026 11:15 AM

खनिज के अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, जावद व मनासा में बिना रायल्टी एवं अधिक मात्रा में खनिज परिवहन करते दो ट्रैक्टर जप्त, वाहन मालिकों पर कुल 42,013 रुपये का जुर्माना....

April 29, 2026 08:32 AM

खेतों में सोलर पंप से चमका किसानों का भविष्य, प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत नीमच जिले में240 सोलर पंप स्थापित, 1525 किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ...

April 29, 2026 08:30 AM

रामपुरा का गौरव, शहीद बद्री प्रसाद राय कुंवर को 26 साल बाद मिला सम्मान, शहीदी दिवस पर प्रतिमा का अनावरण....

April 29, 2026 08:23 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 29, 2026 02:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 29, 2026 02:49 AM