FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रामपुरा का गौरव, शहीद बद्री प्रसाद राय कुंवर को 26 साल बाद मिला सम्मान, शहीदी दिवस पर प्रतिमा का अनावरण....

  Updated : April 29, 2026 08:23 AM

मुकेश राठौर रामपुरा

  सामाजिक

रामपुरा :- देशभक्ति और गर्व से भरे माहौल में रामपुरा की पावन धरती के वीर सपूत बद्री प्रसाद राय कुंवर को उनके बलिदान के 26 वर्ष बाद सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। शहीदी दिवस के अवसर पर नगर के शहीद स्मारक में उनकी भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारो तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के डीआईजी महोदय द्वारा किया गया। जैसे ही प्रतिमा से आवरण हटाया गया, पूरा परिसर “शहीद अमर रहें” के जयघोष से गूंज उठा और माहौल भावनाओं से भर गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, नगर परिषद के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान, पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय विश्वास जोशी ने किया। आयोजन के दौरान शहीद परिवार के सदस्यों की आंखों में गर्व के साथ भावुकता के आंसू भी छलक उठे, जिसने पूरे माहौल को और अधिक संवेदनशील बना दिया।
नगर परिषद ने शहीदी दिवस को “नगर गौरव दिवस” के रूप में मनाते हुए कहा कि शहीद बद्री प्रसाद राय कुंवर का बलिदान पूरे रामपुरा के लिए प्रेरणास्रोत है। वर्षों के लंबे इंतजार के बाद स्थापित यह प्रतिमा अब आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, त्याग और समर्पण का संदेश देती रहेगी।
रामपुरा का यह शहीद स्मारक अब श्रद्धा का केंद्र बनने के साथ-साथ हर वर्ष शहीदी दिवस को भव्य रूप से मनाने का प्रतीक भी बन गया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

खेतों में सोलर पंप से चमका किसानों का भविष्य, प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत नीमच जिले में240 सोलर पंप स्थापित, 1525 किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ...

April 29, 2026 08:30 AM

रामपुरा का गौरव, शहीद बद्री प्रसाद राय कुंवर को 26 साल बाद मिला सम्मान, शहीदी दिवस पर प्रतिमा का अनावरण....

April 29, 2026 08:23 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 29, 2026 02:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 29, 2026 02:49 AM

गो हत्या निषेध कानून की मांग को लेकर 21 हजार हस्ताक्षरों का ज्ञापन सौंपा, संतों की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब, गो सम्मान आव्हान अभियान, एसडीएम कार्यालय पर गूंजे भारत माता-गौ माता के जयकारे, देश की 5000 तहसीलों में एक साथ प्रदर्शन...

April 28, 2026 05:19 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 44,557 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…

April 28, 2026 01:53 PM

जनगणना 2027 की तैयारी, नीमच में 1 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर 30 मई तक प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किए आदेश....

April 28, 2026 01:07 PM

वन स्टॉप सेंटर बना संकट में सहारा, सांवरिया सेठ मंदिर के पास बदहवास मिली महिला पार्वती व 4 बच्चों को किया रेस्क्यू, महिला अस्पताल में भर्ती, बच्चे शिशु गृह पहुंचे....

April 28, 2026 01:04 PM

प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं और अटल पेंशन योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाए - श्री चंद्रा, 50 दिवस से अधिक की सीएम हेल्‍पलाईन प्राथमिकता से निराकृत करें- कलेक्‍टर, समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

April 28, 2026 12:51 PM

महानिरीक्षक पुलिस सुरक्षा जयपुर डॉ. विष्णुकांत ने किया प्रतापगढ़ पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

April 28, 2026 12:45 PM

कुचबंदिया गिहारा समाज ने निकाली मरी माता की रथयात्रा, दिल्ली मुंबई नासिक राजस्थान मध्य प्रदेश कई शहरों से आए समाजजन, कल महू रोड मंदिर पर श्रृंगार यज्ञ और पूजा प्रसादी का आयोजन....

April 28, 2026 12:41 PM

45 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार...

April 28, 2026 11:49 AM

डकैती के मामले में लम्बे समय से फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार...

April 28, 2026 11:44 AM

आर्म्स एक्ट मामले में 14 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार..

April 28, 2026 11:43 AM

होटल से अवैध अफीम बरामद, डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपी गिरफ्तार

April 28, 2026 11:42 AM

रतलाम पुलिस की पहल, वरिष्ठ नागरिक शिकायत निवारण शिविर में 17 शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही, 6 में एफआईआर के निर्देश.....

April 28, 2026 11:26 AM

जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर, एडीएम, सीईओ द्वारा सुनी गई 58 आवेदकों की समस्याएं...

April 28, 2026 10:53 AM

नीमच में 1 मई को मजदूर दिवस मनाएगी आम आदमी पार्टी, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से सहभागिता की अपील...

April 28, 2026 10:35 AM

शादी की खुशियों के बीच चोरी का खेल खत्म, सैलाना पुलिस का 24 घंटे में सर्जिकल स्ट्राइक 5 लाख का माल बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार.....

April 28, 2026 10:11 AM