आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
Breaking
* बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस, बरगी डैम हादसे में मृत लोगों परिजनों से मिलने जबलपुर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, संकट की इस घड़ी में सरकार परिवारों के साथ, किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे घटना के दोषी, एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बनेगी एसओपी... * बैसला में झोलाछाप डॉक्टर के फर्जी अस्पताल पर प्रशासन का डंडा, जिला कलेक्टर के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई... * जिंदगी वो गढ़ेंगे जो पत्थर तोड़ते है - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, आप ने वरिष्ठ श्रमिकों का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान... * सरकारी नीतियों से श्रमिकों में असंतोष सीटू ने गांधी वाटिका में मनाया मजदूर दिवस... * जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से, मकान सूचीकरण कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 30 मई तक विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत होगा अवकाश, मकानों की गणना का राष्ट्रीय कार्य समय पर होगा पूर्ण... * रात्रि चौपाल में मिली शिकायतों का समाधान, शिविर में मिलेगा योजनाओं का लाभ, 6 मई को ग्राम कोज्या में लगेगा संयुक्त विभागीय शिविर, कलेक्टर के निर्देश पर ग्रामीणों को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ... * ग्रामीणों को मिलेगी डिजिटल ताकत, नेटवर्क विहीन 10 गांवों में लगेंगे मोबाइल टावर, कलेक्टर ने दी दूरसंचार कंपनियों को सशर्त अनुमति, सिंगोली, जीरन व जावद तहसील के सुदूर ग्रामों में दूर होगी मोबाइल नेटवर्क की समस्या.... * सरवानिया महाराज में आम आदमी पार्टी ने मनाया मजदूर दिवस, श्रमिकों का किया सम्मान... * ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोला व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, 40 किलो 954 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त... * ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 68F की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट धारा 68F(1) में अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर शिकंजा, करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज.... * उज्जैन-नागदा में ट्रेन पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, तस्करी के शक में 26 नाबालिग बच्चों को बचाया.... * कुकडेश्वर सब्जी मंडी मामले में नगर परिषद को हाई कोर्ट से 3 माह की अतिरिक्त मोहलत... * विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं वर्ष 2025-26 में 204 सूचनाकर्ताओं को मिला 5.05 लाख का रिवॉर्ड, बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी गुप्त.... * आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर * आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये.... * ​नीमच जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएगी कांग्रेस.. * राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नीमच जिले ने 16 मेडल जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, 4 गोल्ड, 4 रजत व8 कांस्य पदक जीते... * भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा दो जल मंदिरों का शुभारंभ... * मिट्टी की सेहत सुधरेगी, तो बढ़ेगा उत्पादन, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दिया संतुलित खाद का मंत्र…. * अर्न्तराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सम्पन्न

जिंदगी वो गढ़ेंगे जो पत्थर तोड़ते है - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, आप ने वरिष्ठ श्रमिकों का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान...

  राजनीति

रामेश्वर नागदा नीमच

  Updated : May 01, 2026 12:51 PM

नीमच :- मजदूर दिवस भारत और पूरी दुनिया में श्रमिकों के अधिकारों का प्रतिक दिन है यह दिन मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष का प्रतीक है। यह दिन मेहनतकश लोगो को समर्पित है जो हमारे समाज और देश के निर्माण में अपनी अमूल्य भूमिका निभाते है।1 मई को अंतरास्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाने का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारो की रक्षा करना उनके योगदान को सम्मान देना और उन्हें एक बेहतर कार्य का वातावरण देना है। श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए आप के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि " जिंदगी वो गढ़ेंगे जो पत्थर तोड़ते है " अर्थात आज हम जो भौतिक सुख सुविधाओं का उपभोग करते है बिजली, पानी, यातायात,भोजन, आवास इन सभी के पीछे अनगिनत मजदूरों का परिश्रम छुपा होता है और इनके श्रम के बिना हम अपनी सुविधापूर्ण जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते। हम सब जानते है कि राष्ट्र तभी प्रगति कर सकता है जब उसकी नींव मजबूत हो और यह नींव श्रमिक ही तैयार करते हैं चाहे वो सड़क बनाने वाले हो ,भवन निर्माण में लगे हो ,खेतो में खून पसीना बहाने वाले किसान हो, फैक्ट्रियों में दिन रात काम करने वाले श्रमिक हो या फिर छोटे दुकानदार और सफाई कर्मचारी हो- हर मजदुर अपने अपने स्तर पर समाज एवं राष्ट्र को आगे ले जाने के काम में जुटा हुआ है और ऐसे अवसरों पर हम सभी आप लोगों को नमन करते है वंदन करते हैं। अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में देश के इस महत्वपूर्ण अंग अर्थात श्रमिकों के लिए कहीं पर भी बैठने की छायादार स्थान, पानी की व्यवस्था ,रेन बसेरा, टॉयलेट जैसी मूलभूत व्यवस्था भी प्रदेश में उपलब्ध नहीं है हम आज इस अवसर पर संकल्प लेते है कि आम आदमी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनते ही   हम इन सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे और श्रमिकों के हित में एक सम्मानजनक कार्य-समय , उचित वेतनमान, बाल मजदूरों को शिक्षा की और आकृष्ट करना, स्वास्थ्य सेवाओं और बीमा की व्यवस्था करना जैसे कार्य करेंगे और राष्ट्र निर्माण में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले श्रमिकों का जीवन बेहतर करेंगे। श्रमिक दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में श्रमिक दिवस के सम्मान के अंतर्गत नीमच में भी मजदूरों का पुष्पमाला से सम्मान किया गया और उपस्थित श्रमिक भाइयो-बहनो को टॉफी खिलाकर मुंह मीठा कर उन्हें श्रमिक दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर आप के राजस्थान प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रशांत जायसवाल ,पेंशनर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बालचंद वर्मा,जिला संगठन मंत्री चंद्रेश सेन, अशोक सागर , लविश कनोजिया, अर्जुन कुमावत, श्रीमती शबनम कुरैशी , सानिया कुरेशी , आमिना बी, इरफ़ान कुरैशी एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे।
यह जानकारी जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत द्वारा दी गई।