ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोला व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, 40 किलो 954 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त...
अपराध
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
Updated : May 01, 2026 09:17 AM
प्रतापगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना पारसोला व डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक स्विफ्ट कार से 40 किलो 954 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह चौहान व वृताधिकारी छोटीसादड़ी श्री नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी रोकेश कटारा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 30 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम गश्त के दौरान सेमलपुरा चौकी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान छोटीसादड़ी की ओर से एक संदिग्ध स्विफ्ट कार (नंबर GJ09 BB 1229) आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक कार को तेज गति से भगाने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की व पीछे सीट पर रखे कट्टों में अवैध डोडाचूरा मिला। कुल 40.954 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता - श्रवण पिता बाबूलाल डांका, उम्र 26 वर्ष, निवासी खेरा थाना करड़ा जिला जालोर
सूरजकुमार पिता ठाकोरराम डेंगरा, उम्र 30 वर्ष, निवासी लाछड़ी थाना बागोड़ा जिला जालोर
गठित पुलिस टीम - श्री रोकेश कटारा, पु.नि., थानाधिकारी पुलिस थाना पारसोला, श्री हरिसिंह सोलंकी, एएसआई, पुलिस चौकी मुंगाणा थाना पारसोला, श्री मुकेश कुमार, कानि. नंबर 445, पुलिस थाना पारसोला, श्री अमरसिंह, कानि. नंबर 77, पुलिस चौकी मुंगाणा थाना पारसोला, श्री दिलीप कुमार, कानि. नंबर 831, पुलिस थाना पारसोला, श्री सुरेश कुमार, कानि. नंबर 285, पुलिस थाना पारसोला, श्री खुशालसिंह, ड्राइवर कानि. नंबर 822, पुलिस थाना पारसोला
डीएसटी टीम - श्री प्रतापसिंह, उ.नि., डीएसटी टीम जिला प्रतापगढ़, श्री पन्नालाल सजन, डीएसटी टीम जिला प्रतापगढ़, श्री विनोद कुमार, कानि. नंबर 252, डीएसटी टीम प्रतापगढ़, श्री नरेन्द्र कुमार, कानि. नंबर 111, डीएसटी टीम प्रतापगढ़, श्री ओमप्रकाश, कानि. नंबर 242, डीएसटी टीम प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।